Home Delhi Delhi News :दिल्ली में आतंकी हमले को लेकर हाई अलर्ट!

Delhi News :दिल्ली में आतंकी हमले को लेकर हाई अलर्ट!

by Live India
Delhi high alert for terror attack

2

Delhi News : राजधानी दिल्ली में आतंकी हमले की घटना के इनपुट के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. लाल किले और उसके आसपास के धार्मिक स्थलों पर दिल्ली पुलिस को तैनात कर दिया गया है.

21 फ़रवरी 2026

दिल्ली समाचार: देश की राजधानी में एक बार फिर आतंकी घटना को लेकर सुरक्षा एजेंसियों हाई अलर्ट पर हो गई हैं. खुफिया सूत्रों के मुताबिक, लश्कर के आतंकी लाल किले के आसपास साजिश रच रहे हैं. बताया जा रहा है कि आंतकियों के निशाने पर चांदनी चौक का प्रमुख मंदिर हैं. आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा हमले की योजना बना रहा है और 6 फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में मौजूद एक मस्जिद में आतंकी हमले के बाद आतंकी संगठन ने भारत में भी एक बड़े हमले की योजना बनाई है.

एजेंसी के इनपुट पर लिया एक्शन

सुरक्षा एजेंसियों को जैसे ही ऐसी घटना को लेकर इनपुट मिला तो उसने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने का ऑर्डर दे दिया है. दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां ने लाल किला, चांदनी चौक और आसपास के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है. इसके अलावा भीड़भाड़ वाले इलाके में भी सुरक्षाकर्मी गश्त लगा रहे हैं. दूसरी तरफ संदिग्ध चीजों पर भी बारीकी से नजर बनाए हुए हैं. हालांकि, अभी तक कोई भी सुराग नहीं मिला है लेकिन इनपुट के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया गया है.

सुरक्षा एजेंसियों की माने तो लश्कर के आतंकी देश के बड़े मंदिर को निशाना बनाया जा सकता है. खासतौर से चांदनी चौक के मंदिर को निशाना बनाया जा सकता है. फिलहाल किसी भी तरह के संभावित खतरे को देखते हुए इससे निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं.

10 नवंबर को हुआ था ब्लास्ट

दिल्ली में लाल किले के पास 10 नवंबर, 2025 की समय भी एक कार में भयानक ब्लास्ट हुआ था. इसकी चपेट में कई लोग आ गए थे और उस दौरान कई कार खाक हो गई थीं. साथ ही खबर यह भी थी कि कई लोगों की मौत भी हो गई थी और कई गंभीर रूप से भी घायल हो गए थे. उस वक्त जांच में पता चला कि घटना से पहले 3 घंटे तक कार एरिया की पार्किंग में खड़ी थी. इस हमले के बाद देश भर के कई लोग इलाकों में छापेमारी की गई थी. साथ ही इस दौरान कई लोग गिरफ्तार भी किया गया था.

इस हमले की जांच कर रही NIA को 13 फरवरी को पटियाला हाउस स्थित विशेष अदालत ने जांच करने के लिए 45 दिनों का अतिरिक्त समय मांगा है. साथ ही 7 आरोपियों की न्यायिक हिरासत को भी बढ़ा दिया गया है.

यह भी पढ़ें- MP से होगा किसान आंदोलन का शंखनाद, 24 फरवरी को भोपाल आएंगे Rahul Gandhi और खरगे

Related Articles