Home News Dhamaal 4 पड़ी फीकी! 100 करोड़ के पास पहुंचकर कम हुई रफ्तार

Dhamaal 4 पड़ी फीकी! 100 करोड़ के पास पहुंचकर कम हुई रफ्तार

by Live India
Dhamaal 4 पड़ी फीकी! 100 करोड़ के पास पहुंचकर कम हुई रफ्तार

धमाल 4 कलेक्शन: अजय देवगन की नई कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ ने सिनेमाघरों में एंट्री तो धमाकेदार की थी, लेकिन अब इसकी रफ्तार धीरे-धीरे कम हो रही है. रिलीज के पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने वाली ये मल्टीस्टारर फिल्म अब हर गुजरते दिन के साथ थोड़ी सुस्त पड़ती दिख रही है. हालांकि, अच्छी बात ये है कि फिल्म अब 100 करोड़ क्लब से सिर्फ कुछ कदम दूर है. 7वें दिन ‘धमाल 4’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 6 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की कुल इंडियन नेट कमाई 96 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. वहीं, भारत में ‘धमाल 4’ का ग्रॉस कलेक्शन 114.49 करोड़ बताया जा रहा है.

कम हुई कमाई की रफ्तार

हालांकि, 7वें दिन ‘धमाल 4’ की कमाई में गिरावट देखने को मिली. छठे दिन फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं, अगले दिन ये आंकड़ा 6 करोड़ रुपये पर सिमट गया. यानी एक दिन में लगभग 11 प्रतिशत की गिरावट देखी गई. क्लियर है कि शुरू-शुरू की एक्साइटमेंट के बाद अब ‘धमाल 4’ लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में ढीली पड़ रही है. फिल्म ने पहले दिन 14 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग की थी. इसके बाद दूसरे दिन 22.50 करोड़ और तीसरे दिन 28.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. पहले वीकेंड में ‘धमाल 4’ ने 65 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इतना ही नहीं, चौथे दिन भी फिल्म ने 8.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. लेकिन जैसे-जैसे वीकडे आगे बढ़े, कमाई का ग्राफ नीचे आता गया.

इस Friday OTT पर मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट, सामंथा की वापसी से दिल छूने वाली लव स्टोरी तक; देखें ये 5 नई रिलीज

टोटल धमाल को छोड़ा पीछे

इसके बाद भी ‘धमाल 4’ के मेकर्स खुश हैं. दरअसल, फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. ‘धमाल 4’ ने ‘वेलकम टू द जंगल’ के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. इतना ही नहीं, इसने अपनी ही फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्म ‘टोटल धमाल’ के पहले वीकेंड कलेक्शन को भी मात दे दी है. सिर्फ भारत ही नहीं, विदेश में भी फिल्म को लोग पसंद कर रहे हैं. 7वें दिन ओवरसीज मार्केट से ‘धमाल 4’ ने लगभग 1 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. इसके साथ ही विदेशी बाजार में फिल्म की टोटल कमाई 18.25 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं, दुनियाभर में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन अब 132.74 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है.

‘धमाल 4’ की स्टार पावर

इंद्र कुमार के डायरेक्शन में बनी ‘धमाल 4’ एक बार फिर खजाने की तलाश में निकली है. फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी की पुरानी टीम के साथ रवि किशन, संजय मिश्रा, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख और कई बाकी एक्टर्स भी हैं. हालांकि, फिल्म को क्रिटिक्स से मिक्स रिव्यू मिले हैं. फिल्म पुराने फॉर्मूले को रिपीट करती है. लेकिन दूसरी तरफ फैमिली ऑडियंस और फ्रेंचाइजी के फैंस अब भी इसे पसंद कर रहे हैं.

‘रैंचो’ का सबसे बड़ा राज खुला! Aamir Khan ने दूर की सालों पुरानी गलतफहमी, बोले- ‘चतुर गलत है…’

Related Articles