Home News Diljit Dosanjh की ‘सतलुज’ रिलीज के 2 दिन बाद ही OTT से गायब

Diljit Dosanjh की ‘सतलुज’ रिलीज के 2 दिन बाद ही OTT से गायब

by Live India
Diljit Dosanjh की 'सतलुज' रिलीज के 2 दिन बाद ही OTT से गायब

Diljit Dosanjh Satluj: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की मचअवेटिड फिल्म ‘सतलुज’ एक बार फिर लोगों को ध्यान खींच रही है. हालांकि, इस बार वजह फिल्म की कहानी नहीं, बल्कि इसका अचानक ओटीटी प्लेटफॉर्म से गायब हो जाना है. लंबे टाइम तक सेंसर बोर्ड से जुड़ी कंट्रोवर्सी में फंसी ये फिल्म शुक्रवार को भारत में स्ट्रीम हुई थी. लेकिन रिलीज के सिर्फ दो दिन बाद ही इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 से हटा दिया गया. इस फैसले ने फैंस को हैरान कर दिया है.

ऑफिशियल स्टेटमेंट

ZEE5 ने रविवार शाम एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए ‘सतलुज’ को भारत में अगली सूचना तक उपलब्ध नहीं कराया जाएगा. प्लेटफॉर्म ने ये भी भरोसा दिलाया कि वो सभी जरूरी कानूनी और आधिकारिक प्रक्रियाओं के जरिए फिल्म को जल्द से जल्द दोबारा ऑडियन्स तक पहुंचाने की कोशिश करेगा. अपने स्टेटमेंट में ZEE5 ने ऑडियन्स का धन्यवाद भी किया. प्लेटफॉर्म ने कहा कि रिलीज के बाद फिल्म को जबरदस्त प्यार और सपोर्ट मिला. लोगों के पॉजिटिव रिएक्शन ने पूरी टीम का हौसला बढ़ाया है. साथ ही ZEE5 ने कहा कि, वो इस फिल्म और इसके विजन के साथ मजबूती से खड़ा है, क्योंकि अच्छी कहानियां हमेशा समाज पर गहरी छाप छोड़ती हैं.

क्या है कहानी?

दिलजीत की ये फिल्म पहले ‘पंजाब ’95’ नाम से रिलीज़ होने वाली थी. इसकी कहानी फेमस ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट जसवंत सिंह खालड़ा की लाइफ से इंस्पायर है. फिल्म में दिलजीत दोसांझ ने खालड़ा का कैरेक्टर निभाया है. खालड़ा ने 1984 से 1994 के बीच पंजाब में हजारों अज्ञात शवों के अंतिम संस्कार के मामलों की जांच की थी. इसके कुछ टाइम बाद साल 1995 में वो अचानक लापता हो गए थे. बाद में इस मामले में पंजाब पुलिस के 4 कर्मचारियों को अपहरण और हत्या का दोषी ठहराया गया. पहले उन्हें 7 साल की सजा मिली, लेकिन बाद में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने उनकी सजा बढ़ाकर उम्रकैद कर दी.

क्यों बार-बार लटक रही है Salman Khan की Maatrubhumi? भाईजान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘CBFC तक पहुंची ही नहीं…’

फिल्म की मुश्किल जर्नी

फिल्म ‘सतलुज’ का सफर शुरुआत से ही आसान नहीं रहा. ये करीब 3 साल तक सेंसर बोर्ड की मंजूरी का इंतजार करती रही. खबरों के मुताबिक, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म में 127 कट लगाने का सुझाव दिया था. इसी वजह से इसकी रिलीज कई बार टालनी पड़ी. साल 2023 में फिल्म का प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होना था. लेकिन लास्ट टाइम में इसे लाइनअप से हटा दिया गया. इसके बाद फरवरी 2025 में भी इसकी ग्लोबल रिलीज की प्लानिंग पूरी नहीं हो सकी.

दिलजीत के लिए खास फिल्म

फिल्म के रिलीज होने पर दिलजीत दोसांझ ने कहा था कि ‘सतलुज’ उनके करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक है. उन्होंने बताया कि जसवंत सिंह खालड़ा की हिम्मत, स्ट्रगल और मानवता के लिए किए गए बलिदान ने उन्हें इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए इंस्पायर किया. उनके मुताबिक, ऐसी सच्ची और इमोशनल कहानियों पर काम करने का मौका कलाकारों को बहुत कम मिलता है. वैसे, इस फिल्म को हनी त्रेहान, अभिषेक चौबे और रॉनी स्क्रूवाला ने मैकगफिन पिक्चर्स और RSVP के बैनर ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में दिलजीत दोसांझ के अलावा अर्जुन रामपाल, कंवलजीत सिंह, सुविंदर विक्की और गीतिका विद्या ओहल्यान भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर ‘सतलुज’ दोबारा भारत में कब देख पाएंगे.

समाचार स्रोत: पीटीआई

तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, गौरी स्प्रैट के साथ साइन किए पेपर्स; मुकेश अंबानी भी रहे मौजूद

Related Articles