Home News Epstein Files ने वैश्विक राजनीति में मचाया कहर!

Epstein Files ने वैश्विक राजनीति में मचाया कहर!

by Live India
Epstein Files ने वैश्विक राजनीति में मचाया कहर!

Epstein Files : एपस्टीन फाइल जारी होने के बाद दुनिया भर के देशों की राजनीति में भूचाल आ गया है. वहां पर पूर्व मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा देना भी शुरू कर दिया है.

एपस्टीन फ़ाइलें: एपस्टीन फाइल ने युद्ध की तरह पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया है. वैश्विक अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलें सामने आने के बाद दुनिया भर के देशों में नेताओं और अधिकारियों ने इस्तीफा देना शुरू कर दिया है. इसके अलावा अभी दूसरे वरिष्ठ नेताओं का भी अभी इस्तीफा आना बाकी हैं. फिलहाल एपस्टीन की मौत हो चुकी हैं लेकिन उसकी फाइलों ने उस जीन को जिंदा कर दिया है जिसको वर्षों तक दबाया गया था. वहीं, फाइल जारी होने के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और नॉर्वे में सियासी घमासान मच गया है और वहां पर इस्तीफे की झड़ी लग गई है.

ब्रिटेन में हुए जमकर इस्तीफे

एपस्टीन फाइल जारी होने के बाद सबसे ज्यादा घमासान ब्रिटेन में मचा है. पूर्व ब्रिटिश राजदूत पीटर मेंडेलसन ने लेबर पार्टी से इस्तीफा दे दिया. दस्तावेजों के हिसाब से पता चलता है कि एपस्टीन ने उनके खातों में 3 बार 25 हजार डॉलर ट्रांसफर किए थे. मेंडेलसन जो हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य भी थे और उन्होंने इस्तीफा देते हुए कहा कि पार्टी को शर्मिंदा होने से बचाना चाहता था. मेंडेलनसन के अलावा प्रधानमंत्री स्टार्मर के चीफ ऑफ स्टाफ मॉर्गन मैकस्वीनी ने भी नाम आने पर इस्तीफा दे दिया. मैकस्वीनी ने माना कि यह सलाह गलत थी और इसकी जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ दिया. दूसरी तरफ स्टार्मर ने एंड्र्यू (पूर्व प्रिंस) ने अमेरिका कांग्रेस सामने गवाही देने की बात कही. बता दें कि मेंडेलसन के एपस्टीन के साथ संबंधों के बाद भी पीटर मेंडेलसन को अमेरिका में ब्रिटेन का राजदूत नियुक्त किया.

फ्रांस में पूर्व संस्कृति मंत्री का इस्तीफा

एपस्टीन फाइल्स के सार्वजनिक होने के बाद से फ्रांस में भी हड़कंप मच गया है. पूर्व संस्कृति मंत्री जैक लैंग ने अरब वर्ल्ड इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया. फाइलों में उनका नाम 2012 से 2019 के बीच ईमेल में करीब 600 से ज्यादा बार आया है. लैंग ने आरोपों को निराधार बताते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया. हालांकि, फ्रांस में उनके खिलाफ वित्तीय घोटाले संबंधित जांच होना शुरू हो गया है. साथ ही उनकी बेटी कैरोलाइन लैंग ने भी फिल्म प्रोड्यूसर्स ग्रुप की प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया.

एपस्टीन फाइल से नार्वे हिला

इन फाइल के जारी होने के बाद नार्वे में हड़कंप मच गया है और पूर्व प्रधानमंत्री थोर्बजोर्न जैगलैंड के ऊपर भ्रष्टाचार के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. फाइल में उनका एक्सचेंज को लेकर जिक्र किया गया है. जैगलैंड नोबेल शांति पुरस्कार बांटने वाली कमेटी के भी अध्यक्ष थे. इसके अलावा नार्वे की क्राउन प्रिंसेस मेट्टे-मैरिट ने एपस्टीन से संपर्क पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उनकी डिप्लोमैट मोना जुल को निलंबित कर दिया गया और जॉर्डन में नार्वे ने राजदूत के पद से इस्तीफा दे दिया.

Related Articles