Home News Gold Rings का फिर बढ़ा क्रेज! ट्रेंड में हैं ये नए डिजाइन

Gold Rings का फिर बढ़ा क्रेज! ट्रेंड में हैं ये नए डिजाइन

by Live India
Gold Rings का फिर बढ़ा क्रेज! ट्रेंड में हैं ये नए डिजाइन

जोधा स्टाइल सोने की अंगूठियां: फैशन की दुनिया में पुराने रॉयल दौर की झलक एक बार फिर लौट आई है. इन दिनों जोधा स्टाइल गोल्ड रिंग्स लड़कियों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रही हैं. राजघरानों से इंस्पायर ये खूबसूरत अंगूठियां ट्रे़डिशनल लुक में रॉयल टच एड करने का काम करती हैं. शादी, त्योहार या फैमिली फंक्शन हो, हर खास मौके पर लड़कियां इन खास डिजाइनों को अपने जूलरी कलेक्शन में शामिल कर रही हैं. अगर आप भी अपने ट्रेडिशन लुक को रॉयल बनाना चाहती हैं, तो रिंग्स के ये नए ट्रेंडी डिजाइन देखना ना भूलें.

कुंदन वर्क

व्हाइट और कलरफुल कुंदन से सजी इस तरह की रिंग शादी और त्योहारों के लिए परफेक्ट है. ये राजस्थानी रॉयल लुक से इंस्पायर होती है. आप अपने एथनिक वियर के साथ इसे आराम से स्टाइल कर सकती हैं.

मीनाकारी डिजाइन

कलरफुल मीनाकारी वाली रिंग्स इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं. ये ट्रेडिशनल साड़ियों और लहंगों के साथ बहुत ज्यादा खूबसूरत लगती हैं. इस तरह की रिंग्स एक स्टेटमेंट पीस वाली फीलिंग देती हैं.

रिसेप्शन, संगीत और कॉकटेल के लिए Indo-Western Gown बन रहे हैं दुल्हन की पहली पसंद

फ्लोरल मोटिफ

फूलों वाले पैटर्न वाली जूलरी हर उम्र की लड़कियों को पसंद आती है. वहीं, फ्लोरल मोटिफ वाली रिंग लड़कियों को सॉफ्ट और एलिगेंट लुक देती है. इसे डेली एथनिक वियर के साथ भी पहना जा सकता है.

पर्ल एम्बेलिश्ड

पर्ल वाली गोल्ड रिंग्स काफी टाइम से ट्रेंड में हैं. इस तरह की रिंग्स आपके हाथों को क्लासी और रिच लुक देती हैं. अच्छी बात ये है कि आप इस तरह की रिंग्स को इंडियन के अलावा वेस्टर्न वियर के साथ भी पेयर कर सकती हैं.

एंटीक फिनिश

पुराने राजघरानों की जूलरी से इंस्पायर एंटीक डिजाइन वाली रिंग्स आज भी फैशन लवर्स की पहली पसंद हैं. आपके लुक को कम्पलीट करने के लिए इस तरह की एक रिंग की काफी रहती हैं. आप इसे अनारकली से लेकर साड़ी और लहंगे के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं.

ओवरसाइज्ड रिंग

बड़ी और अट्रैक्टिव डिजाइन वाली स्टेटमेंट रिंग्स किसी भी सिंपल आउटफिट को रॉयल लुक देने का काम करती हैं. इन्हें खास मौकों पर खूब पसंद किया जा रहा है. आज कल लड़कियां सगाई के लिए भी इसी तरह की रिंग्स पसंद कर रही हैं.

कांजीवरम से बनारसी तक, थोड़ा करीब से जानें Silk Sarees की दुनिया, फंक्शन के हिसाब से कौन-सी है परफेक्ट?

Related Articles