12
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप : इस साल टी-20 विश्व कप 2026 का रोमांच शुरू होने में एक महीना बचा है. इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी इस बार इंग्लैंड करने जा रहा है और इसके लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहले ही 23 मई, 2026 को रवाना हो गई है. एयरपोर्ट पर स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स समेत कई खिलाड़ी नजर आईं. इस बार टीम इंडिया की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में है. भारतीय टीम इस बार अपने अभियान की शुरुआत चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलकर करने जा रही है. विश्व कप का दसवां संस्करण इंग्लैंड और वेल्स में 12 जून से 5 जुलाई 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा. इस दौरान विश्व की 12 टीमें हिस्सा लेंगे, जिसका फाइनल मैच ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर 5 जुलाई 2026 को खेला जाएगा. इसी बीच भारतीय टीम स्क्वाड की चर्चा तेजी से हो रही है और कहा जा रहा है कि खिताब जीतने वाली टीमों में से एक टीम इंडिया भी है. इसी बीच हम उन खिलाड़ियों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिन्होंने अभी तक शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है और इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. अगर हम इस लिस्ट में टॉप खिलाड़ी की बात करें तो सबसे ज्यादा रन बनाने वाली प्लेयर स्मृति मंधाना हैं. टी-20 विश्व कप 2026 में मंधाना पर लोगों की नजरें रहेंगी कि वह इंग्लैंड में किस तरह का प्रदर्शन करती हैं. अगर उनके बल्ले से रन निकलते हैं तो भारतीय टीम की जीतने की उम्मीदें काफी बढ़ जाएगी. इसी तरह लिस्ट में तीन खिलाड़ी और हैं, जिनके मैदान पर कदम रखते ही मैच का रुख बदल जाता है.
बता दें कि इंग्लैंड की परिस्थितियां भारतीय पिचों से बिल्कुल अलग हैं. यही वजह है कि भारतीय टीम टूर्नामेंट शुरू होने से तीन सप्ताह पहले ही इंग्लैंड पहुंच गई है. साथ ही विश्व कप शुरू होने से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों को अपनी तैयारियों को पूरा करने में समय मिल सकेगा और वहां पर मौजूद पिचों में होने वाले बदलाव को काफी करीब से भांप सकेंगी.
मैदान पर तकरार के बाद ट्रेविस हेड के परिवार को मिली ‘गालियां’, फिर वाइफ का छलका दर्द; बताई ये बात
भारत की सबसे धाकड़ प्लेयर
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सबसे खतरनाक प्लेयर स्मृति मंधाना अनुभवी और आक्रामक बल्लेबाज हैं. वह जब भी बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरती हैं तो टीम इंडिया को काफी मजबूत स्थिति में पहुंचा देती हैं. इसके अलावा वह पुरुषों और महिलाओं दोनों में मिलाकर भारत की तरफ से टी-20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं. उन्होंने अभी तक 161 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 30.2 की औसत से 4293 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 33 अर्धशतक लगाए हैं. वहीं, उनका हाई स्कोर 112 है. इसके अलावा मंधाना भारतीय टीम की तरफ से टी-20 में तकनीकी रूप से मजबूत और आक्रामक सलामी बल्लेबाज हैं. साथ ही वह अपनी बेहतरीन टाइमिंग के लिए जानी जाती हैं. स्मृति सिर्फ बल्ले से ही मैदान पर कमाल नहीं करती हैं वह अपनी कप्तानी के लिए भी काफी मशहूर हैं. स्मृति ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की कप्तानी करते हुए टीम को दो बार (2024 और 2026) खिताब जिताने का भी काम किया है.
आपको बताते चलें कि स्मृति ने टी-20 क्रिकेट में ही कमाल नहीं किया है बल्कि टेस्ट और वनडे की भी शानदार खिलाड़ी हैं. स्मृति ने अपने करियर में 120 एकदिवसीय मैच खेले हैं, जिसमें 47.9 की औसत से 5411 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 14 शतकीय और 35 अर्धशतक पारी भी आई हैं. इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने बीते 12 सालों में सिर्फ 8 मैच ही खेले हैं, जिसमें 48.9 की औसत से 635 रन ही बनाए हैं. साथ ही 2 शतक और 3 अर्धशतक भी बनाए हैं.

Pant ने छोड़ा लप्पू सा कैच तो गुस्सा हो गए अर्जुन तेंदुलकर! फिर गेंदबाज का रिएक्शन हुआ वायरल
स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर एक शानदार बल्लेबाज हैं और टी-20 फॉर्मेट में उनका भी वर्चस्व है. वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने टी-20 क्रिकेट में 195 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 29.8 की औसत से 3991 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतकीय और 16 अर्धशतकीय पारियां आई हैं. इसके अलावा उन्होंने कप्तान के रूप में विश्व में सबसे ज्यादा 3017 रन बनाए हैं. इस लिस्ट में उनके बाद श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू (3016 रन) आती हैं और तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लैनिंग हैं. कप्तान के रूप में हरमनप्रीत के नाम सबसे ज्यादा मैच जिताने का भी रिकॉर्ड है. उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लैनिंग और इंग्लैंड की हेदर नाइट को भी पीछे छोड़ दिया है. बता दें कि कप्तान हरमनप्रीत कौर के नाम 25 मई को एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है. कौर को राष्ट्रपति भवन में देश के सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया. राष्ट्रपति मुर्मु ने यह सम्मान हरमनप्रीत कौर को भारतीय टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए दिया.
ये हैं 6 गेंदों में 6 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, ज़ेहन में है बस युवराज का नाम; जानें कौन-कौन हैं लिस्ट में शामिल
इसके अलावा हरमनप्रीत कौर का टेस्ट और वनडे करियर भी शानदार रहा है. उन्होंने 164 ODI मैचों में 23 की औसत से 4541 रन बनाए हैं और इस दौरान उन्होंने 7 शतक और 24 अर्धशतक भी लगाए हैं. महिला विश्व कप 2017 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कौर ने 171 की ऐतिहासिक पारी खेली थी. वहीं, उनके टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने 7 टेस्ट मैचों में 230 रन बनाए हैं और इस दौरान सिर्फ एक ही फिफ्टी लगाई है.

महिला क्रिकेट का चेहरा बदल दिया
भारतीय टीम की स्टार खिलाड़ी रही मिताली राज ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से साल 2022 में संन्यास ले लिया था. हालांकि, आज भी उनकी कई पारियों को क्रिकेट फैंस याद करते हैं. वह उन खिलाड़ियों में से एक थी जिन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट की तस्वीर को बदल रख दिया. उन्होंने न सिर्फ कई रिकॉर्ड बनाए हैं बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित किया है. मिताली ने अपने 23 साल के क्रिकेट करियर में 89 टी-20 मैच खेले हैं और इस दौरान 2364 रन बनाए हैं. साथ ही रिटायरमेंट के बाद वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं. उनका टी-20 में बेस्ट स्कोर नाबाद 97 रन है. साथ ही उन्होंने 89 में 37.5 की औसत से 2364 रन बनाए हैं. हालांकि, इस लंबे करियर में वह एक भी शतक नहीं लगाए पाई लेकिन उन्होंने 17 अर्धशतक लगाकर टीम को कई बार फंसे हुए मैच से टीम को बाहर निकाला है. बता दें कि मिताली टी-20 फॉर्मेट में 2000 रनों का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर थीं. उन्होंने इस फॉर्मेट से 2019 में ही संन्यास का ऐलान कर दिया था और साल 2022 में क्रिकेट के अन्य दो फॉर्मेट से भी अलविदा कह दिया.
आपको बताते चलें कि मिताली राज में टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में लंबे समय तक क्रिकेट खेला है. उन्होंने अपने 23 साल के करियर में 232 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 43.70 की औसत 7805 रन बनाए हैं. साथ ही 7 शतक और 64 अर्धशतक भी लगाए हैं. इसके अलावा उनका टेस्ट करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा और उन्होंने सिर्फ 12 मुकाबले ही खेले हैं. मिताली ने इस दौरान 43.7 की औसत से 699 बनाए हैं.

शैफाली वर्मा का रहा है शानदार रिकॉर्ड
भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज शफाली वर्मा ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेजी से 2000 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने यह कारनामा 20 साल और 255 दिन की उम्र दिन में करके दिखाया है. साथ ही वह टी-20 क्रिकेट में भारतीय टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर मौजूद हैं. वह आक्रामक बल्लेबाज हैं और जब भी मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरती हैं तो गेंदबाजों को दौड़ाना शुरू कर देती हैं. वहीं, शैफाली को इस माइलस्टोन तक पहुंचने के लिए 18 रनों की जरूरत थी और उन्होंने भारत की पारी की चौथे ओवर में पूरा कर लिया. आपको बताते चलें कि हरियाणा की रहने वाली शैफाली ने अपने करियर में 103 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें 28.0 की औसत से 2687 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 16 फिफ्टी भी बनाई है और उनका हाई स्कोर 81 रहा है. बता दें कि शैफाली ने 22 साल की उम्र में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार (12) 50 रन बनाए हैं.
आपको बताते चलें कि शैफाली ने 32 एकदिवसीय मैच भी खेले हैं जिसमें उन्होंने 24 की औसत से 745 रन बनाए हैं. साथ ही 5 अर्धशतक भी लगाए हैं. इसके अलावा सलामी बल्लेबाज ने 6 टेस्ट मैच भी खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 55.2 की औसत से 607 रन बनाए हैं. साथ ही एक शतक और 3 अर्धशतक भी लगाए हैं. शैफाली एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं और यही वजह है कि उन्हें टेस्ट से ज्यादा टी-20 क्रिकेट पसंद आता है. उन्होंने अपने करियर में अभी सबसे ज्यादा मैच टी-20 क्रिकेट में ही खेले हैं और उसमें रन भी बनाए हैं. इसके अलावा शैफाली 22 साल और 81 दिन में 100 टी-20 मुकाबले खेलने वाली सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी भी बन गई हैं. उन्होंने यह मुकाम साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए हासिल किया.

हमें फॉलो करें: फेसबुक | एक्स | लिंक्डइन | यूट्यूब | Instagram
