Home Latest News & Updates IPL 2026 के बाद धोनी की होगी विदाई?

IPL 2026 के बाद धोनी की होगी विदाई?

by Live India
Will Dhoni Retire

परिचय

क्या धोनी लेंगे संन्यास: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का आधा सफर बीत चुका है और इसका जादू अब फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. इस दौरान हैरान करने वाली बात यह रही कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का हिस्सा रहे महेंद्र सिंह धोनी अभी तक एक भी मुकाबला नहीं खेले हैं. फैंस भी अब उनकी वापसी का लगातार इंतजार कर रहे हैं और उसके बाद भी वह मैदान पर खेलने के लिए नहीं आ रहे हैं. हालांकि, CSK ने अपने आधिकारिक बयान में धोनी का मैदान में नहीं उतरने का कारण बताया है. उन्होंने बताया कि एमएस धोनी काफ स्ट्रेन से जूझ रहे हैं और यही वजह है कि उनके इस सीजन में कई मैच मिस हुए हैं. प्वाइंट टेबल के हिसाब से CSK अभी तक 10 मुकाबले खेल चुकी है, जिसमें से 5 मैच जीती है और 5 में उसे हार का सामना करना पड़ा है. साथ ही ऐसा पहली बार हो रहा है कि सीएसके की हार जीत में धोनी हिस्सा नहीं हैं और धोनी की कप्तानी में ही CSK ने कई बार टूर्नामेंट का खिताब जीता है. इसके बाद भी उनका मैदान में नहीं उतरना फैंस के बीच अफवाह फैल रही है कि क्या धोनी इस सीजन के बाद क्रिकेट फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर देंगे? अब देखना होगा कि धोनी का क्रिकेट सफर अगले साल भी जारी रहता है या फिर उनके करियर को इस साल ही विराम लग जाएगा.

सामग्री की तालिका

  • क्या टीम में होगी धोनी की वापसी?
  • क्या धोनी को असल में इंजरी ने किया परेशान
  • प्वाइंट टेबल की रेस में अभी भी जिंदा CSK
  • माइकल हसी ने किया खुलासा
  • धोनी को चार करोड़ में रखा गया बरकरार
  • क्या चेन्नई में लेंगे धोनी संन्यास
  • क्या डगआउट बैठकर कर पाएंगे कमाल

क्या टीम में होगी धोनी की वापसी?

एमएस धोनी के संन्यास की अफवाह इसलिए भी सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है क्योंकि वह इस सीजन में एक भी मैच खेलने के लिए मैदान पर नहीं उतरें हैं. इसके अलावा पूर्व भारतीय स्पिनर के बयान ने और ज्यादा खलबली मचा दी है. धोनी के पुराने साथी रविचंद्रन अश्विन ने बताया कि माही इस सीजन में सिर्फ फेयरवेल मैच के लिए मैदान पर उतर सकते हैं. अश्विन का स्पष्ट मानना है कि धोनी का इस सीजन में खेलना अब बहुत मुश्किल है और उनको इस सीजन में ही फेयरवेल मिल सकता है. अपने यूट्यूब चैनल पर अश्विन ने बताया कि धोनी को अगर प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है तो फिर वर्तमान का स्ट्रक्चर बदलना पड़ेगा और अभी इसकी संभावना बहुत कम लग रही है. हालांकि, अभी यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि धोनी की टीम में वापसी होगी या नहीं और फ्रेंचाइजी इस पर क्या फैसला लेती है.

धोनी के संन्यास की खबर

क्या धोनी को असल में इंजरी ने किया परेशान

बताया जा रहा है कि एमएस धोनी इंजरी के चलते इस सीजन में खेल नहीं खेल पा रहे हैं. चेन्नई ने 28 मार्च को अपडेट देते हुए बताया था कि धोनी काफ इंजरी से काफी परेशान हैं और वह करीब दो हफ्ते तक टीम से बाहर रह सकते हैं. हालांकि, एक महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी उनकी टीम में वापसी नहीं हो पाई है. साथ ही कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि प्रैक्टिस या वार्म-अप में चोट दोबारा बढ़ गई और इसके बाद से अब रिकवरी काफी सावधानी के साथ चल रही है. वे टीम के साथ भी ट्रेवल नहीं कर पा रहे हैं. हालांकि, वह प्री-सीजन और कुछ ट्रेनिंग मैचों के दौरान युवा खिलाड़ियों के साथ नजर आए थे. इसी बीच फैंस काफी नाराज हैं और उनकी वापसी की लगातार उम्मीद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- ‘कोहली, मुझे कॉल करो…’ इन्फ्लुएंसर IShowSpeed ने विकेट लेने के बाद किया आग्रह; वीडियो वायरल

प्वाइंट टेबल की रेस में अभी भी जिंदा CSK

चेन्नई सुपर किंग्स का इस सीजन में सफर काफी हद तक संतुलन रहा है. टीम अभी टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है और न ही अभी तक क्वालीफाई कर पाई है. CSK अभी तक 10 मुकाबले खेली है, जिसमें से 5 में जीत मिली है और 5 में हार का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा प्वाइंट टेबल की लिस्ट में वह CSK छठें स्थान पर मौजूद हैं और उससे ऊपर गुजरात टाइटंस है, जिसने 6 मुकाबले में जीत दर्ज की है. अगर CSK को इस सीजन में क्वालीफाई करना है तो उसको अगले 4 में से करीब 3 मुकाबलों में जीत दर्ज करना होगा. वहीं, इस टेबल के अनुसार 14 प्वाइंट के साथ टॉप पर SRH, दूसरे पर PBKS, तीसरे पर RCB और चौथे पर 12 प्वाइंट के साथ RR विराजमान है. अब देखना होगा कि आने वाले दो-तीन मुकाबले टीमों की दिशा बदल किस तरह से बदले हैं.

सीएसके धोनी का संन्यास

माइकल हसी ने किया खुलासा

CSK के बैटिंग कोच माइकल हसी ने खुलासा किया था कि महेंद्र सिंह धोनी ने जानबूझकर मैचों से दूरी बनाए हुए हैं. इसका कारण है कि वह टीम को किसी प्रकार डिस्टर्ब नहीं करना चाहते. हसी ने आगे कहा कि वह पूरी तरह टीम को प्राथमिकता देने वाले खिलाड़ी हैं. शुरुआत से ही महेंद्र सिंह धोनी उसी कार्य को करते हैं जो टीम के लिए अच्छा होता है. उनको लगता है कि अगर मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरते हैं तो टीम का पूरा ध्यान उनकी तरफ चला जाएगा. कैमरा उनकी तरफ रहेगा और दर्शक भी उनको चीयर करते हुए नजर आएंगे. साथ ही अभी तक 10 मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ियों का स्ट्रक्चर बिगड़ जाएगा.

यह भी पढ़ें- BCCI ने जारी किया IPL के प्लेऑफ मैचों का शेड्यूल, जानें कहां होगा फाइनल मुकाबला

क्या धोनी आईपीएल से संन्यास ले रहे हैं

धोनी को चार करोड़ में रखा गया बरकरार

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल 2025 में महेंद्र सिंह धोनी को अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था. साथ ही इस साल भी टीम ने इस करार को जारी रखा और धोनी को टीम में जगह दी. वहीं, पिछले सीजन में धोनी ने 14 मुकाबलों में 196 रन बनाए थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 135.17 और औसत 24.50 था. लेकिन इस बार उन्होंने एक भी मुकाबला नहीं खेला और उनसे काफी उम्मीद थी कि वह मैदान पर खेलने के लिए जरूर उतरेंगे. अभी तक फैंस बस इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी भी टीम के चार मुकाबले बाकी हैं और देखना होगा कि वह टीम के साथ कौन सा मुकाबले खेलेंगे.

क्या चेन्नई में लेंगे धोनी संन्यास

18 मई को चेन्नई सुपर किंग्स अपने घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुकाबला खेला जाना है. इसी मैच को लेकर कयास लगा जा रहे हैं कि धोनी क्रिकेट की दुनिया को अलविदा कह सकते हैं और यह मैदान उनके लिए सिर्फ एक खेलने की जगह नहीं है बल्कि उनका इसके साथ एक भावनात्मक रिश्ता भी रहा है. यहां पर उन्हें फैंस थाला के नाम से पुकारते हैं. बता दें कि सीएसके ने अभी तक पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है और हर बार धोनी की कप्तानी में यह कारनामा करके दिखाया है.

एमएस धोनी पिछले आईपीएल सीजन

क्या डगआउट बैठकर कर पाएंगे कमाल

आपको बताते चलें कि धोनी अभी मैदान पर खेलने के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं. लेकिन चर्चा हो रही है कि डगआउट में होने से टीम को फायदा पहुंच सकता है. टीम में कुछ युवा खिलाड़ी हैं जिनको अनुभवी प्लेयर से अपनी गलतियों को सुधारने का मौका मिल सकता है. हसी ने भी माना है कि वह धोनी को डगआउट में देखना काफी पसंद करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि वह मैच का पूरा ध्यान रखते हैं और मुझे निजी तौर पर उनका होना ड्रेसिंग रूम में उनके साथ समय बिताना बहुत अच्छा लगता है. ड्रेसिंग रूम में वह दूसरे खिलाड़ियों को काफी प्रोत्साहित करते हैं और उनकी गलतियों को बताते हुए समाधान भी देते हैं. साथ ही ट्रेनिंग के दौरान भी काफी एक्टिव रहते हैं और युवा खिलाड़ियों को काफी टिप्स भी देते हैं. फिलहाल वह टीम के लिए भटकाव का कारण नहीं बनना चाहते हैं और यही वजह है कि उन्होंने अभी तक प्लेइंग इलेवन से दूरी बना रखी है. साथ ही वह अब चाहते हैं कि युवा खिलाड़ियों को मौका मिलना चाहिए ताकि आने वाले टाइम में भारतीय टीम का हिस्सा भी बने.

निष्कर्ष

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी रहे महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं. हालांकि, उन्होंने अभी तक टीम के साथ जुड़कर एक भी मुकाबला नहीं खेला है और इसी बीच क्रिकेट फैंस के बीच अफवाह फैल रही है कि क्या उनका यह आखिरी सीजन हो सकता है. 44 वर्षीय धोनी को लेकर फैंस यह भी कई बार कहते हुए नजर आ जाते हैं कि उन्हें अब क्रिकेट से संन्यास ले लेना चाहिए और क्रिकेट की दुनिया में कोच की भूमिका में आना चाहिए. अगर वह ऐसा करते हैं तो क्रिकेट जगत में उनकी रिस्पेक्ट पहले के मुकाबले बढ़ जाएगी. हालांकि, उनके संन्यास को लेकर चल रही अफवाह के बीच महेंद्र सिंह धोनी का कोई बयान सामने नहीं आया है और न ही उन्होंने पुष्टि की है कि वह इस सीजन के बाद क्रिकेट करियर को अलविदा कह देंगे. चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेलते हुए उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को पांच बार खिताब जिताने का काम किया है ऐसे में धोनी के लिए यह सिर्फ एक टीम नहीं है बल्कि उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा है.

बता दें कि उनके कई सालों से मैदान पर साथी रहे आर अश्विन ने कहा है कि धोनी इस सीजन के अंतिम चरण में क्रिकेट करियर को अलविदा कह देंगे और टीम उनको एक फेयरवेल मैच खिलाएगी. साथ ही दूसरी तरफ इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि 18 मई को चेन्नई के मैदान पर सीएसके का एक मुकाबला खेला जाएगा जहां पर महेंद्र सिंह धोनी भी मैदान पर खेलने के लिए उतरेंगे और यही उनका आईपीएल में आखिरी मुकाबला होगा. हालांकि, धोनी ने इसको लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं की है.

हमें फॉलो करें: फेसबुक | एक्स | लिंक्डइन | यूट्यूब | Instagram

Related Articles