Home Latest News & Updates IShowSpeed ने विकेट लेने के बाद Virat Kohli से किया आग्रह

IShowSpeed ने विकेट लेने के बाद Virat Kohli से किया आग्रह

by Live India
Influencer IShowSpeed ​​Urges Virat Kohli Taking Wicket

Virat Kohli : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अमेरिकी इन्फ्लुएंसर IShowSpeed विराट कोहली का नाम लेते हैं. भारतीय क्रिकेटर का नाम आने के बाद यह वीडियो क्रिकेट फैंस के बीच तेजी से फैल गया.

विराट कोहली: इंटरनेट की दुनिया पर राज करने वाले अमेरिकी इन्फ्लुएंसर IShowSpeed ने एक बार फिर कोहराम मचा दिया है. इस बार उन्होंने क्रिकेट की गेंद हाथ में लेकर कमाल कर दिया. आईशोस्पीड ने गेंदबाजी करने का वीडियो इंटरनेट पर शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो गया है. इस दौरान उन्होंने जोशीले अंदाज में विराट कोहली से फोन पर करने की बात कही. बता दें कि यह वीडियो वेस्टइंडीज टीम के साथ अभ्यास सत्र दौरान शूट की गई है.

स्टंप पर किया थ्रो

मामला यह है कि क्रिकेट खेलते समय स्पीड एक विकेट गिरा देता है और फिर कहने लगता है कि उसे किसी क्रिकेट टीम में साइन किया जाना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि विराट कोहली मुझे, कॉल करो… आईसीसी मुझे कॉल, मुंबई क्रिकेट मुझे कॉल और दुनिया में कोई भी लीग है मुझे कॉल करो. वीडियो में साफ दिख रहा है कि वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ गेंद डालने के लिए जाते हैं और वह स्टंप पर निशाना बनाने से चूक जाते हैं. इसके बाद गेंद आईशोस्‍पीड के हाथों में दी जाती है और वह स्टंप पर निशाना लगा देते हैं.

किंग कोहली के फैन बने स्पीड

स्पीड का कंटेंट बढ़ा-चढ़ाकर दिखाना है और यही वजह है कि उनका यह भारतीय फैंस के बीच तेजी से फैल गया. साथ ही जब उन्होंने स्टंप पर थ्रो कर दिया और विराट कोहली का नाम चिल्ला-चिल्लाकर पुकारा तो उससे पता लगता है कि उनकी दुनिया में कितनी बड़ी फैन फॉलोइंग है. इस तरह स्पीड ने कोहली के प्रति अपनी चाहत को भी दिखाया. उनका इरादा साफ था कि किसी भी तरह कोहली का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया जाए.

मैं बहुत अच्छा क्रिकेट खेलता हूं : स्पीड

साथ ही यह पहला मौका नहीं है जब स्पीड ने किंग कोहली का नाम लिया है. इससे पहले भी वह कह चुके हैं कि मैं बहुत अच्छा क्रिकेट खेलता हूं और लोग मुझे प्यार से विराट कोहली के नाम से बुलाते हैं. वहीं, इंटरनेट की दुनिया में आईशोस्‍पीड से अपनी पहचान बनाने वाले अमेरिकी यूट्यूबर का असली नाम डैरेन जेसन वॉटकिंस जूनियर है. उनकी उम्र 21 साल है और वह यूट्यूबर के अलावा रैपर भी हैं. आईशोस्‍पीड की दुनियाभर में अच्छी खासी फैन फॉलोइंग और उनके यूट्यूब चैनल पर 55 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं.

Related Articles