Home News Kriti Sanon के विनिंग वीडियो पर Yami Gautam ने तोड़ी चुप्पी

Kriti Sanon के विनिंग वीडियो पर Yami Gautam ने तोड़ी चुप्पी

by Live India
Kriti Sanon के विनिंग वीडियो पर Yami Gautam ने तोड़ी चुप्पी

Yami Gautam on Kriti Sanon Video: यामी गौतम वैसे तो कंट्रोवर्सीज़ से खुद को दूर ही रखती हैं, लेकिन इस बार वो ऐसा नहीं कर पाईं. दरअसल, मामला कृति सेनन से जुड़ा हुआ है.

06 मार्च, 2026

बॉलीवुड में अवॉर्ड्स और उनके साथ आने वाले विवादों का पुराना नाता है. हाल ही में हुए एक अवॉर्ड शो के बाद सोशल मीडिया पर एक नया ड्रामा शुरू हो गया, जिसके सेंटर में दो टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं. पहली, यामी गौतम और दूसरी, कृति सेनन. दरअसल, इंटरनेट पर तब हंगामा मच गया जब लोगों ने देखा कि यामी गौतम ने एक ऐसी वीडियो लाइक की है, जिसमें कृति सेनन की जीत पर उन्हें ट्रोल किया गया था. अब इस मामले पर यामी ने अपनी सफाई पेश की है.

क्या था पूरा मामला?

हाल ही में कृति सेनन को फिल्म ‘तेरे इश्क में’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला. वहीं, सोशल मीडिया पर कई लोगों का मानना है कि, ये अवॉर्ड फिल्म ‘हक’ के लिए यामी गौतम को मिलना चाहिए था. इसी बीच इंस्टाग्राम पर एक एडिटेड वीडियो वायरल हुई, जिसमें एक तरफ कृति खुशी-खुशी अपना अवॉर्ड फ्लॉन्ट कर रही थीं, तो दूसरी तरफ यामी एक पुराने इंटरव्यू में कह रही थीं कि उन्होंने अवॉर्ड्स से वैलिडेशन लेना बंद कर दिया है. जैसे ही फैंस ने देखा कि इस वीडियो को खुद यामी ने लाइक किया है, तो उन्हें ‘इनसिक्योर’ कहना शुरू कर दिया. देखते ही देखते ट्रोलिंग बढ़ने लगी.

यह भी पढ़ेंःToxic हुई पोस्टपोन, अब अकेले मैदान मारेंगे Ranveer Singh, 15 दिन पहले ही Dhurandhar 2 ने मारी बाज़ी

यामी की सफाई

कंट्रोवर्सी बढ़ती देख यामी गौतम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी बात रखी. उन्होंने क्लियर किया कि ये लाइक जानबूझकर नहीं किया गया था. यामी ने लिखा कि सेलिब्रिटीज को हर दिन सैकड़ों पोस्ट में टैग किया जाता है. उन्होंने लिखा कि, मुझे पता चला है कि मैंने एक ऐसी रील लाइक की है जो किसी दूसरे एक्टर के लिए अपमानजनक है. हमें हर दिन कई चीजों में टैग किया जाता है. ये भी किसी अवॉर्ड फंक्शन के टैग की तरह ही सामने आया था. ये सच नहीं है और ना ही जानबूझकर किया गया था. ये सिर्फ गलती से हुआ एक क्लिक हो सकता है.

सस्ते पीआर स्टंट्स

यामी यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने इंडस्ट्री में चलने वाले पीआर गेम्स पर भी कमेंट किया. एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने अपने पूरे करियर में कभी भी सस्ते पीआर स्टंट्स का सहारा नहीं लिया है. यामी ने गर्व से कहा कि उनकी कोई पीआर टीम नहीं है और वो हमेशा अपने काम पर फोकस करती हैं. उन्होंने मीडिया पोर्टल्स से भी गुजारिश की कि वो इस बात को ‘कॉफी-टेबल गॉसिप’ न बनाएं, क्योंकि उन्होंने इंडस्ट्री में बहुत नाम कमाया है.

दोनों का जलवा

बात करें दोनों एक्ट्रेस के काम की, तो पिछले साल दोनों ने ही दमदार परफॉर्मेंस दी थी. कृति सेनन आनंद एल राय की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ में धनुष के साथ नजर आई थीं. वहीं, यामी गौतम फिल्म ‘हक’ में एक कोर्टरूम ड्रामा का हिस्सा थीं, जिसमें इमरान हाशमी भी थे. इन दोनों ही फिल्मों को फैंस से काफी प्यार मिला. खैर, फैंस के बीच बहस जारी है कि कौन ज्यादा काबिल है, लेकिन यामी की इस सफाई ने फिलहाल आग में पानी डालने का काम किया है.

Related Articles