Home News Madhya Pradesh में Shatak का जलवा, फिल्म हुई टैक्स फ्री

Madhya Pradesh में Shatak का जलवा, फिल्म हुई टैक्स फ्री

by Live India
Madhya Pradesh में Shatak का जलवा, फिल्म हुई टैक्स फ्री

Shatak Tax Free: आरएसएस के 100 सालों के सफर पर बनी फिल्म ‘शतक’ मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई. इसका मतलब है कि अब आप कम खर्चा किए संघ के 100 सालों का सफर देख पाएंगे.

03 मार्च, 2026

अगर आप फिल्मों के शौकीन हैं और साथ ही इतिहास की परतों को टटोलना पसंद करते हैं, तो आपके लिए एक शानदार खबर है. दरअसल, मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘शतक: संघ के 100 साल’ को पूरे राज्य में टैक्स फ्री करने का बड़ा फैसला लिया है. इसका सीधा सा मतलब ये है कि अब आप अपनी जेब पर बिना ज्यादा बोझ डाले इस ऐतिहासिक सिनेमा का आनंद बड़े पर्दे पर ले सकेंगे.

फिल्म की खासियत

जैसा कि नाम से ही क्लियर है, ये फिल्म राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस की स्थापना से लेकर अब तक के 100 साल के लंबे सफर को खूबसूरती से पर्दे पर उतारती है. फिल्म की शुरुआत नागपुर के उस छोटे से बालक केशव बलिराम हेडगेवार के बचपन से होती है, जो आगे चलकर संघ के संस्थापक बने. डायरेक्टर आशीष मल और प्रोड्यूसर वीर कपूर ने इस फिल्म के जरिए ये दिखाने की कोशिश की है कि कैसे एक छोटे से विचार ने एक विशाल संगठन का रूप ले लिया.

यह भी पढ़ेंःRanveer Singh का खौफनाक अवतार देख Yami Gautam के निकले आंसू, रिलीज़ से पहले दिया Dhurandhar 2 का रिव्यू

सोशल मीडिया पर एलान

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर इस फैसले की जानकारी शेयर करते हुए कहा कि यह फिल्म राष्ट्र सेवा और उन मूल्यों की परंपरा को जीवंत करती है, जिन्हें संघ ने दशकों से सहेज कर रखा है. उनके मुताबिक, ये फिल्म संदेश देती है कि एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण सिर्फ संगठित विचार, अच्छे चरित्र और सेवा की भावना से ही संभव है. राज्य सरकार का मानना है कि ऐसी फिल्मों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना चाहिए ताकि वो देश के गौरवशाली इतिहास को समझ सकें.

इतिहास की कहानी

ये फिल्म सिर्फ संघ की स्थापना तक सीमित नहीं है. इसमें दादरा और नगर हवेली की मुक्ति के रोमांचक किस्सों से लेकर 1948 के कश्मीर तक की उन ऐतिहासिक घटनाओं को शामिल किया गया है, जिन्होंने देश की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाई. फिल्म में अनुशीलन समिति के साथ हेडगेवार जी के जुड़ाव और 1925 में संगठन की नींव रखे जाने के संघर्ष को बहुत ही प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया है.

एक अच्छा मौका

सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी इस फिल्म को लेकर पहले ही काफी चर्चा थी. अब टैक्स फ्री होने के बाद मध्य प्रदेश के सिनेमा लवर्स के लिए ये वीकेंड प्लान करने का एक बेहतरीन बहाना है. वैसे सिर्फ एमपी ही नहीं बल्कि दिल्ली में भी इस फिल्म को टैक्स फ्री अनाउंस कर दिया गया है. हाल ही में सीएम रेखा गुप्ता ने इसकी अनाउंसमेंट की थी. यानी चाहे आप इतिहास के स्टूडेंट हों या बस एक अच्छी कहानी देखना चाहते हों, तो ये फिल्म आपको एक अलग नजरिया देने का दम रखती है.

यह भी पढ़ेंः रंगों की फुहार और Bollywood का खुमार, होली पर इन 10 गानों के बिना फीका रहेगा आपका त्योहार

Related Articles