4
Mahashivratri Mehndi Design: इस महाशिवरात्रि आप महादेव और माता पार्वती के नाम के मेहंदी लगाकर अपने हाथों की रौनक और बढ़ा सकती हैं. यहां देखें डिजाइन.
14 फरवरी, 2026
15 फरवरी को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा. महाशिवरात्रि पर महादेव और माता पार्वती का विवाह हुआ था. महिलाएं इस दिन अपने वैवाहिक जीवन में खुशियों लाने के लिए व्रत रखती हैं. वहीं कुंवारी लड़कियां भी अच्छे वर के लिए व्रत रखती हैं. महाशिवरात्रि के दिन सज-संवर कर पूजा पाठ करने से आपका मन अच्छा बना रहता है. इस महाशिवरात्रि आप महादेव और माता पार्वती के नाम के मेहंदी लगाकर अपने हाथों की रौनक और बढ़ा सकती हैं. यहां शिवरात्रि पर लगाने के लिए कुछ बहुत ही खूबसूरत मेहंदी डिजाइन दिखाए गए हैं. यह डिजाइन लगाने के बाद सभी आपकी तारीफ करने वाले हैं.
सिंपल डिजाइन है मॉडर्न

इस तरह का मॉडर्न मेहंदी डिजाइन आपके हाथों पर बहुत ही सुंंदर लगेगा. यह एस्थेटिक भी लग रहा है और शिव-पार्वती से भी जुड़ा है. ऐसा डिजाइन लगाने में आपको ज्यादा दिमाग भी नहीं लगाना होगा और यह जल्दी भी लग जाएगा. फोटो में दिखाए दोनों ही डिजाइन सिंपल और सुंदर हैं.
शिव-पार्वती का चेहरा बनाएं

अगर आप चाहती हैं कि आपका हाथ सबसे सुंदर लगे और सभी आपकी मेहंदी की तारीफ करें तो इस तरह का फेस डिजाइन बनाना बेस्ट आइडिया होगा. इस मेहंदी डिजाइन से आपको पूरा लुक खिल जाएगा. हालांकि इसे लगाने में ज्यादा टाइम लगेगा लेकिन डिजाइन बहुत ही सुंदर लगेगा.
शिवलिंग डिजाइन

आप अपने हाथ पर शिवलिंग का डिजाइन भी बना सकती हैं. फोटो में दिखाए गए दोनों ही डिजाइन ज्यादा मुश्किल नहीं है और प्यारे लग रहे हैं. आप एक हाथ में महादेव और त्रिशूल बनाए. दूसरे हाथ में शिवलिंग बनाकर पूरा डिजाइन कंपलीट करें. आप चाहे तो इसमें अपनी पसंद का बदलाव भी कर सकती हैं.
फुल हैंड डिजाइन

अगर आप नई नवेली दुल्हन हैं तो आपके लिए यह डिजाइन बेस्ट होगा. त्रिशूल, शिव-पार्वती और कमल के फूलों से बना यह डिजाइन दुल्हनों पर बहुत सुंदर लगेगा. इस डिजाइन से आपके हाथ खिल उठेंगे. आप चाहें तो एक हाथ में त्रिशूल बनाकर दूसरे हाथ शिव-पार्वती का चेहरा भी बना सकती हैं या फिर कुछ और क्रिएटिविटी कर सकती हैं.
सिंपल डमरू डिजाइन

महादेव को डमरू बहुत प्रिय है. आप अपने हाथों में डमरू का सिंपल डिजाइन भी बना सकती हैं. अगर आपको कुछ सिंपल चाहिए तो यह डिजाइन अच्छी चॉइस है. कुंवारी लड़कियां यह डिजाइन जरूर ट्राई करें.
