Home News Middle East Tension के बीच ट्रंप का बड़ा बयान

Middle East Tension के बीच ट्रंप का बड़ा बयान

by Live India
Middle East Tension के बीच ट्रंप का बड़ा बयान

Middle East Tension : मिडिली ईस्ट में जारी जंग के 24 दिन हो गए हैं और युद्ध प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. ईरान जहां पर पीछे हटने को तैयार नहीं है. वहीं, इजरायल और अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए धमकी दे रहे हैं.

मध्य पूर्व तनाव: मध्य पूर्व में जंग का 24वां दिन है और अभी तक कहीं से भी आसार नहीं दिख रहे हैं कि युद्ध समाप्त हो जाएं. दिन बीतने के साथ ही जंग तेज होती जा रही है और यहां परमाणु केंद्रों पर हमला करने तक पहुंच गई हैं. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने इस बार साफ कह दिया कि शक्ति से ही शांति आती है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि PEACE THROUGH STRENGTH, TO PUT IT MILDLY!!!. ट्रंप की टिप्पणी ऐसे वक्त में आई है जब ईरान और अमेरिका वार चरम पर पहुंच गया है.

बहुत नरम शब्दों में कही गई है बात : ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ताकत के बल पर ही शांति आती है. यह तो बहुत ही नरम शब्दों में कहा गयाा है!!! साथ ही यह बयान उसी कड़ी से जोड़ा जा रहा है जब ट्रंप ने कहा था कि ईरान के पास होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए 48 घंटे बचे हैं और अगर वह ऐसा नहीं करता है तो हम उनके बिजली संयंत्रों पर हमला करना शुरू कर देंगे. कई विश्लेषकों का मानना है कि यह पोस्ट ईरान को सीधी चेतावनी है, खासकर तब जब ईरान की IRGC ने बदले की कार्रवाई की चेतावनी दी है.

ईरान ने दिया करारा जवाब

ईरान ने ट्रंप की धमकी का जवाब देने में थोड़ा सभी समय नहीं लगाया. ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर (IRGC) ने कहा कि यदि आप हमारे बिजली संयंत्रों पर हमला करेंगे तो हम अमेरिकी सैन्य ठिकानों को सप्लाई करने वाले संयंत्र और और इजरायल के ढांचे पर हमला करके ध्वस्त करने का काम करेंगे. ईरान का साफ कहना है कि हम बिजली नेटवर्क को ही तहस नहस कर देंगे.

युद्ध के लिए US-इजरायल जिम्मेदार

हॉर्मज स्ट्रेट को लेकर ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जलमार्ग बंद नहीं है. उन्होंने अमेरिका और इजरायल पर निशाना साधते हुए कहा कि जहाज उस रास्ते से जाने के लिए इसलिए हिचकिचा रहे हैं क्योंकि बीमा कंपनियां उस युद्ध से डर रही हैं जिसको आप लोगों ने शुरू किया है, ईरान का उससे कोई लेनादेना नहीं है. उन्होंने कहा कि कोई भी बीमा कंपनी और कोई भी ईरानी अधिक धमकियों से प्रभावित नहीं होगा.

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles