Home News Mirzapur का भौकाल अब बड़े पर्दे पर, जानें फिल्म की चटपटी बात

Mirzapur का भौकाल अब बड़े पर्दे पर, जानें फिल्म की चटपटी बात

by Live India
Mirzapur का भौकाल अब बड़े पर्दे पर, जानें फिल्म की चटपटी बात

Mirzapur the Movie: अगर आप भी मिर्जापुर के जादू को सिल्वर स्क्रीन पर फील करना चाहते हैं तो, अब आपका इंतज़ार खत्म होने वाला है. आप भी जानें ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की पूरी अपडेट.

9 फरवरी, 2026

अगर आप भी ‘मिर्जापुर’ सीरीज़ के कट्टर फैन हैं, तो अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए. दरअसल, ओटीटी की दुनिया में तहलका मचाने के बाद, सबसे पॉपुलर क्राइम सागा अब सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए तैयार है. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो चुकी है. उम्मीद है कि इस बार का रोमांच पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और खतरनाक होने वाला है. पावर, रिवेंज और बेखौफ गुंडागर्दी की इस कहानी ने पूरे देश में एक अलग ही माहौल बना दिया है. अब वही भौकाल बड़े पर्दे पर होने वाला है. यानी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ इसी साल थिएटर्स में रिलीज़ होगी.

बड़े पर्दे पर धमाल

मिर्जापुर की विरासत को आगे बढ़ाते हुए, ये फिल्म न सिर्फ पुराने चेहरों को वापस ला रही है, बल्कि कहानी में ऐसे मोड़ भी एड करेगी जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी. पंकज त्रिपाठी, अली फजल और श्वेता त्रिपाठी जैसे स्टार्स एक बार फिर अपने आइकॉनिक किरदारों में जान फूंकने के लिए तैयार हैं. वेब सीरीज के एपिसोडिक फॉर्मेट से हटकर अब इसे एक सिनेमैटिक एक्सपीरियंस बनाया जा रहा है, जिसका मतलब है कि आपको बेहतर विजुअल्स और ज्यादा इंटेंसिटी देखने को मिलने वाली है.

कहानी में नया ट्विस्ट

अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि जो किरदार सीरीज में मर चुके थे, वे फिल्म में कैसे दिखेंगे? खबरों की मानें तो ‘मिर्जापुर: द मूवी’ एक ‘प्रीक्वल’ हो सकती है. यानी ये फिल्म हमें उस समय में ले जाएगी जब मिर्जापुर में अपराध की जड़ें जमना शुरू हुई थीं. फिल्म में किरदारों के शुरुआती दिनों, उनकी आपसी दुश्मनी और सत्ता के उस ढांचे को दिखाया जा सकता है जिसने बाद में कालीन भैया को मिर्जापुर का राजा बनाया. अब फिल्म में ये देखना दिलचस्प होगा कि धोखे और लालच की ये कहानी कैसे शुरू हुई.

रिलीज की तारीख

जैसे ही अली फजल और श्वेता त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर शूटिंग खत्म होने की बिहाइंड द सीन फोटोज़ शेयर कीं, फैंस की धड़कनें तेज हो गईं. अब मेकर्स ने ऑफिशियली इसकी रिलीज़ डेट अनाउंस कर दी है. ये फिल्म 4 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी तो, कैलेंडर में इस तारीख को अभी से मार्क कर लीजिए.

यह भी पढ़ेंः दुनियाभर में बजा ‘Dhurandhar’ का डंका, नेटफ्लिक्स ग्लोबल लिस्ट में टॉप पर रणवीर सिंह की एक्शन स्पाई फिल्म

पुराने चेहरे

कास्ट की बात करें तो पंकज त्रिपाठी एक बार फिर अखंडानंद कालीन भैया त्रिपाठी बनकर अपना दबदबा बनाएंगे. अली फजल ‘गुड्डू पंडित’ के कैरेक्टर में अपना भौकाल दिखाएंगे और दिव्येंदु शर्मा ‘मुन्ना भैया’ के रोल में वापसी करेंगे. इनके अलावा श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुगल, अभिषेक बनर्जी और श्रिया पिलगांवकर भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में नजर आएंगे. साथ ही हर्षिता गौर, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग और कुलभूषण खरबंदा भी अपना-अपना रोल रिपीट करेंगे.

नई कास्टिंग

हालांकि, असली धमाका तो नई कास्टिंग में है. रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘पंचायत’ फेम एक्टर जितेंद्र कुमार ‘बबलू पंडित’ का किरदार निभा सकते हैं. दरअसल, विक्रांत मैसी ने इस प्रोजेक्ट के लिए मना कर दिया था. इसके अलावा रवि किशन, मोहित मलिक और सोनल चौहान जैसे नए चेहरे भी मिर्जापुर की इस डार्क दुनिया का हिस्सा बनेंगे.

यह भी पढ़ेंः अपनी वॉचलिस्ट को करें अपडेट, Netflix और Prime Video पर इस हफ्ते आ रही हैं ये जबरदस्त फिल्में और सीरीज

Related Articles