Home News Nashik Car Accident:नासिक में कुएं में गिरी कार, 9 की मौत

Nashik Car Accident:नासिक में कुएं में गिरी कार, 9 की मौत

by Live India
Nashik Car Accident:नासिक में कुएं में गिरी कार, 9 की मौत

Nashik Car Accident: महाराष्ट्र के नासिक जिले में बड़ा हादसा हुआ है. एक कार के कुएं में गिरने से छह बच्चों समेत एक परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई.

4 अप्रैल, 2026

महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. नासिक में एक कार के कुएं में गिरने से एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई, जिसमें छह बच्चे शामिल हैं. एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार रात करीब 10 बजे डिंडोरी शहर के शिवाजी नगर इलाके में हुआ. उन्होंने बताया कि पीड़ित इलाके के एक बैंक्वेट हॉल में एक फंक्शन में शामिल होने के बाद घर जा रहे थे, तभी उनकी कार वेन्यू के पास एक कुएं में गिर गई.

आधी रात को निकाले गए शव

लोकल पुलिस और इमरजेंसी सर्विस के लोग मौके पर पहुंचे और आधी रात के करीब 12 बजे क्रेन और तैराकों की मदद से कार और उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला. अधिकारी ने बताया कि पीड़ित डिंडोरी तालुका के इंदौर गांव के दरगुडे परिवार के सदस्य थे. फोटोज और वीडियोज में देखा जा सकता है कि कुआं बहुत ही बड़ा और गहरा था, जिस कारण कोई भी बच नहीं सका.

पुलिस के मुताबिक, मरने वालों की पहचान सुनील दत्तू दरगुडे (32), उनकी पत्नी रेशमा, आशा अनिल दरगुडे (32) और परिवार के छह बच्चों के रूप में हुई है, जिनमें सात से 14 साल की पांच लड़कियां और एक 11 साल का लड़का शामिल है. अधिकारी ने बताया कि उनके शवों को डिंडोरी के सरकारी अस्पताल लाया गया है. उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच चल रही है.

पुलिस का बयान

डिंडोरी पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि रात करीब 10 बजे हमें जानकारी मिली कि डिंडोरी गांव के शिवाजी नगर इलाके में आशु राजे के कुएं में एक मारुति XL6 कार कूएं में गिर गई है. हमें बताया गया कि कार के अंदर आठ से नौ लोग थे और उन्हें तुरंत मदद की जरूरत थी. जानकारी मिलते ही, हम तुरंत अपने पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे. हमने कुएं के पास दो हाइड्रा क्रेन और कुशल तैराकों को बुलाया. क्रेन की मदद से दोपहर 12:15 बजे सभी शवों को निकाला गया.

यह भी पढ़ें- बिहार शराब कांड: 4 की मौत, 6 अस्पताल में, SHO सस्पेंड, चौकीदार समेत 12 गिरफ्तार, SIT करेगी जांच

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles