Home News Netflix की वो 5 फिल्में जिन्हें नहीं देखा तो समझो कुछ नहीं देखा

Netflix की वो 5 फिल्में जिन्हें नहीं देखा तो समझो कुछ नहीं देखा

by Live India
Netflix की वो 5 फिल्में जिन्हें नहीं देखा तो समझो कुछ नहीं देखा

Best Movies on Netflix: अगर आप वीकेंड के लिए कुछ ऐसी फिल्में ढूंढ़ रहे हैं, जो आपको फुल एंटरटेन करें, तो आज आपके लिए नेटफ्लिक्स पर मौजूद बेस्ट 5 मूवीज की लिस्ट लेकर आए हैं.

24 अप्रैल, 2026

अगर आप नेटफ्लिक्स पर स्क्रॉल करते-करते थक गए हैं और आपकी वॉचलिस्ट अब बोरिंग लगने लगी है, तो घबराइए मत. वैसे, कभी-कभी हमें कुछ ऐसा देखने की जरूरत होती है जो न सिर्फ एंटरटेनिंग हो, करे बल्कि दिमाग की बत्तियां भी जला दे. यही वजह है कि हमने आपके लिए सिनेमा की दुनिया के वो 5 नगीने चुने हैं जो आपको एक अलग ही वर्ल्ड में ले जाएंगे. मार-धाड़ से लेकर दिमाग घुमा देने वाले सस्पेंस तक, इन फिल्मों में आपको सब मिलेगा.

इनग्लोरियस बास्टर्ड्स

क्वेंटिन टरेंटिनो की ये फिल्म वॉर स्टोरीज़ को एक बिल्कुल नए नजरिए से दिखाती है. इसमें दो कहानियां साथ चलती हैं. एक तरफ लेफ्टिनेंट एल्डो रेन यानी ब्रैड पिट और यहूदी-अमेरिकी सैनिकों की एक टीम है जो नाजियों का सफाया कर रही है. दूसरी तरफ शोशन्ना ड्रेफस है जो अपनी फैमिली की मौत का बदला कर्नल हंस लांडा यानी क्रिस्टोफ वाल्ट्ज से लेना चाहती है. फिल्म का क्लाइमेक्स इतना जबरदस्त है कि आप अपनी पलकें नहीं झपका पाएंगे. क्रिस्टोफ वाल्ट्ज की ऑस्कर जीतने वाली परफॉर्मेंस और टरेंटिनो के गजब के डायलॉग इस मूवी को एक मास्टरपीस बनाते हैं.

आरआरआर

एस.एस. राजामौली की RRR सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक फेस्टिवल है. ब्रिटिश शासन के टाइम में सेट की गई ये कहानी दो क्रांतिकारियों- कोमाराम भीम (जूनियर एनटीआर) और अल्लूरी सीताराम राजू (राम चरण) के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म का एक्शन और विजुअल इफेक्ट्स आपको हैरान कर देंगे, लेकिन इसकी असली जान इन दोनों कैरेक्टर्स के बीच की दोस्ती. अगर आपने इसे अभी तक नहीं देखा है, तो आप एक बहुत बड़े सिनेमैटिक एक्सपीरियंस से चूक रहे हैं.

टैक्सी ड्राइवर

मार्टिन स्कोर्सेसे के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म सुपरस्टार रॉबर्ट डी नीरो लीड रोल में हैं. इसमें उन्होंने ट्रेविस बिकल का कैरेक्टर प्ले किया है. फिल्म ट्रेविस के टूटे हुए दिमाग की कहानी है. वो ट्रेविस एक मेंटली अनस्टेबल वियतनाम वॉर के सिपाही है जो न्यूयॉर्क में टैक्सी चलाते है. शहर की गंदगी और उसका अपना अकेलापन उसे धीरे-धीरे एक अलग ही रास्ते पर ले जाता है. रॉबर्ट डी नीरो की एक्टिंग इतनी शानदार है कि आप फिल्म खत्म होने के बाद भी उनके कैरेक्टर के बारे में सोचते रहेंगे.

शटर आइलैंड

लियोनार्डो डिकैप्रियो स्टारर ये साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म आपको शुरू से ही एक डरावनी और सस्पेंस भरी दुनिया में खींच लेती है. यूएस मार्शल टेडी डेनियल्स एक मेंटल हॉस्पिटल से गायब हुई मरीज की जांच करने एक आइलैंड पर जाते हैं. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, हकीकत और मिथ के बीच का फर्क मिटने लगता है. फिल्म का माहौल इतना डरावना और सस्पेंस से भरा है कि एंड आते-आते आपका दिमाग घूम जाएगा.

फाइट क्लब

डेविड फिन्चर की ये फिल्म एक ऐसे ऑफिस वर्कर की कहानी है जो नींद ना आने की प्रोब्लम से जूझ रहा है. उसकी मुलाकात टाइलर डर्डन जिसका रोल ब्रैड पिट ने निभाया है, से होती है. दोनों मिलकर एक अंडरग्राउंड फाइट क्लब बनाते हैं. ये क्लब धीरे-धीरे खतरे से भर जाता है. फिल्म का ट्विस्ट इतना जबरदस्त है कि वो पूरी कहानी को एक नया मोड़ दे देता है. तो इस वीकेंड आप घर बैठे इन फिल्मों का मजा ले सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः महेश बाबू का ‘रुद्र’ अवतार और Priyanka की वापसी, SS Rajamouli की Varanasi ने सात समंदर पार मचाया शोर!

Related Articles