Home News Netflix पर ये 5 क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज उड़ा देंगी आपकी नींद

Netflix पर ये 5 क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज उड़ा देंगी आपकी नींद

by Live India
Netflix पर ये 5 क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज उड़ा देंगी आपकी नींद

Thrillers Series on Netflix: अगर थ्रिलर सीरीज़ देखना पसंद करते हैं और नेटफ्लिक्स पर स्क्रॉल करते-करते थक चुके हैं, तो आपके लिए क्राइम थ्रिलर सीरीज़ की लिस्ट लाए हैं.

27 फरवरी, 2026

बस एक परफेक्ट शो की तलाश में, हम सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की होम स्क्रीन को घंटों निहारते रहते हैं. एल्गोरिदम हमें वही घिसे-पिटे ब्लॉकबस्टर शो दिखाता रहता है जिन्हें हम पहले ही देख चुके होते हैं. ट्रेंडिंग टैब में अक्सर वही बड़े स्टार्स वाले शो शाइन करते हैं, जबकि लाइब्रेरी के किसी कोने में कुछ ऐसी मास्टरपीस कहानियां धूल फांक रही होती हैं जो किसी भी बड़े बजट की फिल्म को कंटेंट के मामले में मात दे सकती हैं. ऐसे में अगर आप भी कुछ नया और थ्रिलिंग ढूंढ रहे हैं, तो ये 5 अंडररेटेड क्राइम थ्रिलर शोज आपकी लिस्ट में टॉप पर होनी चाहिए.

द सिनर (The Sinner)

आमतौर पर क्राइम थ्रिलर में सवाल होता है कि खून किसने किया? लेकिन ‘द सिनर’ सवाल पूछता है कि खून क्यों किया? डिटेक्टिव हैरी एम्ब्रोस एक ऐसे शातिर इंसान हैं जो उन केसों को सुलझाते हैं जहां मुजरिम तो सामने होता है, लेकिन उसके क्राइम के पीछे गहरा राज़ होता है. पहले सीजन की शुरुआत एक चौंकाने वाली घटना से होती है, जहां एक यंग मां बिना किसी वजह के एक मर्डर कर देती है. ये सीरीज कोर्टरूम ड्रामा के बजाय मुजरिम के बीते हुए कल और उसके दिमाग की गहराइयों में जाती है.

कैलीडोस्कोप (Kaleidoscope)

क्या आपने कभी ऐसी सीरीज देखी है जिसे आप किसी भी एपिसोड से देखें, फिर भी कहानी समझ आ जाए? दरअसल, ‘कैलीडोस्कोप’ नेटफ्लिक्स का एक ऐसा ही शो है. ये 25 सालों में फैली एक डकैती की कहानी है, जहां मास्टर चोर लियो पैप दुनिया की सबसे सेफ तिजोरी से 7 बिलियन डॉलर चुराने की प्लानिंग करता है. हालांकि, ये चोरी सिर्फ पैसों के लिए नहीं, बल्कि सालों पुराने धोखे का बदला लेने के लिए भी है.

बॉडीज (Bodies)

अगर आपको मर्डर मिस्ट्री के साथ टाइम-ट्रैवल पसंद है, तो ‘बॉडीज’ आपको जरूर पसंद आएगी. लंदन के चार अलग-अलग दौर में 4 जासूसों को एक ही जगह पर बिल्कुल एक जैसी लाश मिलती है. जैसे-जैसे इन्वेस्टिगेशन आगे बढ़ती है, उन्हें पता चलता है कि ये सभी केस आपस में जुड़े हुए हैं. एक पावरफुल पॉलिटीशियन की साजिश को बेनकाब करने के लिए इन चारों दौर के जासूसों को टाइम के खिलाफ दौड़ लगानी पड़ती है. ये शो क्लासिक मर्डर मिस्ट्री और साइंस-फिक्शन का एक ऐसा कॉकटेल है जो आपके दिमाग की बत्ती जला देगा.

खाकी: द बिहार चैप्टर

असली घटनाओं पर बेस्ड ये वेब सीरीज इंडियन क्राइम वर्ल्ड का एक कच्चा और सच्चा चेहरा पेश करती है. ये कहानी है दो इंसानों की जो अलग-अलग मोड़ पर खड़े हैं. एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर और दूसरा बिहार का सबसे खूंखार गैंगस्टर चंदन. उम्मीद है कि ये क्राइम शो आपको अपनी सीट से बांधे रखेगी. अविनाश तिवारी और करण टैकर की बेहतरीन एक्टिंग ने इसे एक मस्ट-वॉच शो बना दिया है.

गन्स एंड गुलाब्स (Guns & Gulaabs)

90s की यादों में ले जाने वाली ये नेटफ्लिक्स सीरीज स्टाइलिश भी है और थोड़ी अजीब भी. अफीम की खेती के लिए फेमस ‘गुलाबगंज’ में एक बड़ी ड्रग डील में 3 अलग-अलग लोगों की जिंदगियां टकराती हैं. एक मैकेनिक टीपू यानी राजकुमार राव, एक नारकोटिक्स ऑफिसर अर्जुन यानी दुलकर सलमान और एक क्राइम की दुनिया का वारिस जुगनू यानी आदर्श गौरव. कैसे एक डील के बिगड़ने से लाशों के ढेर लग जाते हैं, ये इस सीरीज़ में देखना काफी दिलचस्प होगा. कैसेट टेप, लैंडलाइन फोन और बॉलीवुड के पुराने अंदाज़ के साथ ये क्राइम थ्रिलर शो आपको पुराने दौर की सैर कराएगा.

यह भी पढ़ेंः रील से रीयल तक का सफर! Rashmika और Vijay ने थाम लिया एक-दूसरे का हाथ, देखें उनकी यादगार फिल्मों की लिस्ट

Related Articles