Home News Netflix-प्राइम भूल जाइए! JioHotstar पर हैं 6 दमदार फिल्में

Netflix-प्राइम भूल जाइए! JioHotstar पर हैं 6 दमदार फिल्में

by Live India
Netflix-प्राइम भूल जाइए! JioHotstar पर हैं 6 दमदार फिल्में

Jiohotstar पर सर्वश्रेष्ठ फिल्में: अगर आप हर रात नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर घंटों स्क्रॉल करने के बाद भी ये तय नहीं कर पाते कि आखिर क्या देखें, तो अब वक्त है जियोहॉटस्टार की दुनिया एक्सप्लोर करने का. यहां कुछ ऐसी शानदार फिल्में मौजूद हैं जो सिर्फ टाइमपास नहीं, बल्कि पूरी तरह आपको अपनी कहानी में डुबो देती हैं. क्राइम, थ्रिलर, कॉमेडी, इमोशन और इंस्पिरेशन, हर तरह का मसाला इन फिल्मों में देखने को मिलता है. ऐसे में आज आपके लिए जियोहॉटस्टार पर मौजूद बेस्ट फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं.

द वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट

सबसे पहले बात करते हैं द वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट की. इस फिल्म को मार्टिन स्कॉर्सेसी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में लियोनार्डो डिकैप्रियो ने जॉर्डन बेलफोर्ट का कैरेक्टर निभाया है. ये कहानी एक ऐसे स्टॉकब्रोकर की है जो अपने दिमाग और चालाकी से करोड़ों कमाता है. लेकिन गलत रास्तों पर चलकर कानून के शिकंजे में फंस जाता है. फिल्म में पैसा, पावर और पागलपन का ऐसा कॉम्बिनेशन है जो आपको स्क्रीन से हटने नहीं देगा.

फैंटास्टिक मिस्टर फॉक्स

अगर आपको अलग तरह की फिल्में पसंद हैं, तो फैंटास्टिक मिस्टर फॉक्स जरूर देखनी चाहिए. ये स्टॉप-मोशन एनिमेशन फिल्म बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी खूब पसंद आती है. कहानी एक चालाक लोमड़ी की है जो चोरी छोड़ने का वादा करने के बाद फिर एक आखिरी चोरी की प्लानिंग करती है. लेकिन इसके बाद जो हंगामा शुरू होता है, वो काफी मजेदार और दिलचस्प बन जाता है. फिल्म में वेस एंडरसन का यूनिक स्टाइल साफ नजर आता है.

यह भी पढ़ेंःPanchayat 5 का इंतजार हो रहा है मुश्किल? तब तक देख डालिए ये दिल खुश कर देने वाली देसी Web Series

द डार्क नाइट

सुपरहीरो फिल्मों के फैन हैं तो द डार्क नाइट मिस करना बड़ी गलती होगी. क्रिस्टोफर नोलन की इस फिल्म को अब तक की सबसे बेहतरीन सुपरहीरो फिल्मों में गिना जाता है. बैटमैन और जोकर के बीच की मेंटल वॉर फिल्म को खास बनाती है. हीथ लेजर का जोकर आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है. फिल्म सिर्फ एक्शन नहीं, बल्कि लोगों की सोच पर भी सवाल उठाती है.

द ग्रैंड बुडापेस्ट होटल

वहीं, द ग्रैंड बुडापेस्ट होटल एक विजुअल ट्रीट की तरह है. फिल्म की कहानी एक लग्जरी होटल के कंसीयर्ज और उसके यंग साथी के इर्द-गिर्द घूमती है. दोनों एक मर्डर केस और एक कीमती पेंटिंग के चक्कर में फंस जाते हैं. फिल्म का कलरफुल अंदाज, कॉमेडी और शानदार सिनेमैटोग्राफी इसकी बड़ी खासियत है.

मंजुम्मेल बॉयज

अगर आप रियल इंसिडेंट पर बेस्ड थ्रिलर देखना चाहते हैं, तो मंजुम्मेल बॉयज शानदार ऑप्शन है. ये फिल्म दोस्तों के एक ग्रुप की कहानी है जिनकी छुट्टियां अचानक डरावने हादसे में बदल जाती हैं. एक दोस्त गुफा में गिर जाता है और बाकी दोस्त उसे बचाने के लिए अपनी जान की बाज़ी लगा देते हैं. फिल्म दोस्ती, डर और हिम्मत को बहुत इमोशनल तरीके से दिखाती है.

12th फेल

इंस्पिरेशनल फिल्मों की बात हो और 12th फेल का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. विक्रांत मैसी स्टारर ये फिल्म IPS ऑफिसर मनोज कुमार शर्मा की असली कहानी पर बेस्ड है. फाइनेंशियल क्राइसेस, स्ट्रगल और असफलताओं के बावजूद कैसे एक लड़का अपने सपनों को पूरा करता है, यही इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है. UPSC की तैयारी करने वाले यंगस्टर्स के लिए ये फिल्म किसी मोटिवेशन से कम नहीं.

Related Articles