Home Lifestyle Nirmala Sitharaman Saree:वित्त मंत्री ने पहनी कांजीवरम साड़ी

Nirmala Sitharaman Saree:वित्त मंत्री ने पहनी कांजीवरम साड़ी

by Live India
Nirmala Sitharaman Saree:वित्त मंत्री ने पहनी कांजीवरम साड़ी

5

Nirmala Sitharaman Saree: हर साल बजट के दौरान वित्त मंत्री की साड़ी भी चर्चा में रहती है. यहां उनके पिछले साल की साड़ियों की झलक को दिखाया गया है.

1 फरवरी, 2026

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में आम बजट पेश किया. यह निर्मला सीतारमण का लगातार 9वां बजट है. वित्त मंत्री की घोषणाओं पर पूरे देश की नजर रहती है और इसी के साथ हर साल उनकी साड़ी की भी चर्चा होती है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की साड़ियों की अपनी खासियत है, क्योंकि वे हर साल किसी एक राज्य की पारंपरिक साड़ी पहनती हैं और वहां की कला को सम्मान देती हैं. इस साल वित्त मंत्री ने तमिलनाडु की कांजीवरम साड़ी को चुना. उनकी साड़ियों में आत्मनिर्भरता, गरिमा और परंपरा की झलक दिखती है. चलिए जानते हैं उन्होंने 2019 से लेकर अब तक कौन-कौन सी साड़ियां पहनी.

2026

इस साल आम बजट को पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तमिलनाडु की कांजीवरम साड़ी पहनी. यह हाथ से बनी हुई तमिलनाडु की पारंपरिक और प्रसिद्ध साड़ी है. अपने हल्के रंगों और पारंपरिक टेक्सचर के साथ, यह साड़ी भारतीय हथकरघा कला की एक प्रोफेशनल और खूबसूरत झलक पेश करती है.

2025

2025 में केंद्रीय बजट पेश करते समय, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक ऑफ-व्हाइट हैंडलूम सिल्क साड़ी पहनी थी. साड़ी में मछली-थीम वाली मधुबनी पेंटिंग की गई थी और एक सुनहरा बॉर्डर था, जो इसे असाधारण रूप से सुंदर और खास बना रहा था. खास बात यह है कि यह साड़ी पद्म पुरस्कार विजेता दुलारी देवी ने बनाई थी, जो बिहार के मिथिला की कलाकार हैं.

2024-25

2024-25 का बजट पेश करते समय, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंगनी और सुनहरे बॉर्डर वाली सफेद मंगलगिरी सिल्क साड़ी पहनी थी. साड़ी का हल्का और क्लासिक सफेद रंग उनके गंभीर स्वभाव को दर्शाता था, जबकि सुनहरा और बैंगनी बॉर्डर एक पारंपरिक और सुंदर स्पर्श दे रहा था. मंगलगिरी साड़ियां आंध्र प्रदेश की पहचान है.

2024

2024 के लोकसभा चुनावों से पहले अंतरिम बजट पेश करते समय, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक नीली टसर सिल्क साड़ी पहनी थी, जिस पर पारंपरिक कांथा कढ़ाई का बारीक काम किया गया था. यह कांथा कढ़ाई पश्चिम बंगाल की पहचान है. साड़ी का शांत और गहरा नीला रंग गंभीरता और आत्मविश्वास दिखा रहा था, जबकि कांथा वर्क ने कारीगरों के हुनर ​​को सम्मान दिया.

2023

2023 में केंद्रीय बजट पेश करते समय, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक लाल और काली कलर की इलकल साड़ी पहनी थी, जो कर्नाटक की पारंपरिक हैंडलूम साड़ी है. इस साड़ी पर कसूती कढ़ाई की गई थी और रथ, मोर और कमल के डिजाइन बना हुआ था.

2022

2022 में बजट पेश करते समय, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ओड़िशा की रस्ट ब्राउन बोमकाई सिल्क साड़ी पहनी थी. बोमकाई साड़ी की महीन बुनाई और पारंपरिक डिज़ाइन इसे भारतीय हैंडलूम कला का एक खूबसूरत उदाहरण बनाते हैं. इसके साथ ही ब्राउन कलर स्थिरता का भी प्रतीक है.

2021

2021 में बजट पेश करते समय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हरे बॉर्डर वाली लाल और ऑफ-व्हाइट पोचमपल्ली सिल्क साड़ी पहनी थी. पोचमपल्ली सिल्क साड़ी तेलंगाना की पारंपरिक साड़ी है. इस साड़ी को खूबसूरत पैटर्न और खास तकनीक से बनाया जाता है.

2020

2020 में बजट पेश करते समय, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हरे बॉर्डर वाली पीली सिल्क की साड़ी पहनी थी. साड़ी का हल्का पीला रंग उनकी शांत और गंभीर पर्सनैलिटी को दिखा रहा था, जबकि हरे बॉर्डर ने इसे पारंपरिक और एलिगेंट लुक दिया.

2019

यह भी पढ़ें- Silver Boho Jhumka पहनकर मिनटों में मिलेगा बॉलीवुड हीरोइन जैसा लुक, मार्केट में कर रहे हैं खूब ट्रेंड

Related Articles