Home News Oscars 2026 की Winners List, जानें किस फिल्म ने मारी बाजी

Oscars 2026 की Winners List, जानें किस फिल्म ने मारी बाजी

by Live India
Oscars 2026 की Winners List, जानें किस फिल्म ने मारी बाजी

Oscars 2026 Winners List: 98वां एकेडमी अवॉर्ड्स खत्म हो चुका है. ऐसे में आपके लिए इस साल के विनर्स की पूरी लिस्ट लेकर आए हैं. आप भी देखें.

16 मार्च, 2026

हॉलीवुड की सबसे चकाचौंध भरी रात यानी 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स खत्म हो चुकी है. इस साल लॉस एंजिल्स का डॉल्बी थिएटर न सिर्फ स्टार्स की चमक से गुलजार रहा, बल्कि यहां इतिहास भी रचा गया. अगर आप सोच रहे हैं कि इस बार सिनेमा के सबसे बड़े मंच पर किसका जादू चला, तो हम आपके लिए ऑस्कर 2026 के विनर्स की लिस्ट लेकर आए हैं. वैसे भी, इस बार ऑस्कर की शाम बेहद खास थी क्योंकि भारत की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा ने वहां बतौर प्रेजेंटर शिरकत की. टीवी होस्ट कोनन ओ’ब्रायन ने लगातार दूसरे साल अपनी कॉमेडी से शो में जान फूंक दी. इस दौरान रॉबर्ट डाउनी जूनियर, एन हैथवे और क्रिस इवांस जैसे सुपर स्टार्स ने विनर्स को ट्रॉफी सौंपी. हालांकि, इस बार सिक्योरिटी को लेकर ऑस्कर में कड़े इंतजाम थे क्योंकि ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव की वजह से एफबीआई और लोकल पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट पर थी.

किसने जीता दिल?

इस साल की सबसे बड़ी खबर ये रही कि माइकल बी. जॉर्डन ने फिल्म ‘सिनर्स’ के लिए अपना पहला बेस्ट एक्टर ऑस्कर जीता. उन्होंने इस रेस में टिमथी शैलेमे जैसे दिग्गज को पीछे छोड़ दिया. वहीं, जेसी बकली ने फिल्म ‘हैमनेट’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जीता. जेसी ऑस्कर जीतने वाली पहली आयरिश फीमेल बन गई हैं, जो उनके करियर और देश के लिए एक बहुत गर्व की बात है.

‘वन बैटल आफ्टर अनदर’

पॉल थॉमस एंडरसन की फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ इस साल की सबसे बड़ी विनर बनकर उभरी. इस पॉलिटिकल थ्रिलर ने बेस्ट पिक्चर का सबसे बड़ा अवॉर्ड अपने नाम किया. इतना ही नहीं, पॉल थॉमस एंडरसन को बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड भी मिला. इस फिल्म ने अपने 13 नॉमिनेशंस के साथ पूरे सीजन में दबदबा बनाए रखा. दूसरी तरफ, रेयान कूगलर की हॉरर फिल्म ‘सिनर्स’ ने 16 नॉमिनेशंस के साथ इतिहास रचा था, जिसने ‘टाइटैनिक’ और ‘ला ला लैंड’ जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया. हालांकि, इसे बेस्ट पिक्चर तो नहीं मिला, लेकिन रेयान कूगलर ने बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले के लिए अपना पहला ऑस्कर जरूर हासिल किया.

इमोशनल मूमेंट

इंडियन फैंस के लिए ऑस्कर्स 2026 में एक इमोशनल मूमेंट भी आया. दरअसल, एकेडमी ने ‘इन मेमोरियम’ सेक्शन में भारतीय सिनेमा के लेजेंड्स धर्मेंद्र, मनोज कुमार, बी. सरोजा देवी और कोटा श्रीनिवास राव को याद किया. हालांकि, लाइव ब्रॉडकास्ट में रॉबर्ट रेडफोर्ड जैसे हॉलीवुड स्टार्स पर फोकस था, लेकिन एकेडमी की डिजिटल गैलरी में इन भारतीय को भी याद किया गया.

म्यूज़िक की धूम

अवॉर्ड नाइट सिर्फ ग्लैमर तक सीमित नहीं थी. बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर जीतने वाली फिल्म ‘मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन’ के डायरेक्टर डेविड बोरेनस्टीन ने अपनी स्पीच में मैजेस भी दिया. उन्होंने बताया कि कैसे छोटे सी चुप्पी बड़े विनाश का कारण बन सकती है. वहीं, म्यूज़िक के मामले में भी ऑस्कर्स 2026 की रात यादगार रही. फिल्म ‘सिनर्स’ के गाने ‘आई लाइड टू यू’ और एनिमेटेड हिट ‘के-पॉप डेमन हंटर्स’ के गाने ‘गोल्डन’ की लाइव परफॉर्मेंस ने ऑडियन्स को झूमने पर मजबूर कर दिया. इस साल ऑस्कर ने एक नई कैटेगरी ‘बेस्ट कास्टिंग’ की भी शुरुआत की, जिससे फिल्म मेकिंग के पर्दे के पीछे वाले कलाकारों को भी पहचान मिली.

विनर्स की लिस्ट

बेस्ट पिक्चर: वन बैटल आफ्टर अनदर (लियोनार्डो डिकैप्रियो स्टारर)
बेस्ट एक्टर: माइकल बी. जॉर्डन (फिल्म: सिनर्स)
बेस्ट एक्ट्रेस: जेसी बकली (फिल्म: हैमनेट)
बेस्ट डायरेक्टर: पॉल थॉमस एंडरसन (फिल्म: वन बैटल आफ्टर अनदर)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: सीन पेन (फिल्म: वेपन्स)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: एमी मैडिगन (फिल्म: वेपन्स)
बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले: रेयान कूगलर (फिल्म: सिनर्स)

यह भी पढ़ेंः जब पृथ्वीराज चौहान को राष्ट्रपति बताकर ट्रोल हुईं थी Alia Bhatt, इन 5 फिल्मों में दमदार एक्टिंग से ट्रोलर्स को दिया जवाब

Related Articles