126
Hain Jawani Toh Ishq Hona Hain OTT: आप हल्की-फुल्की कॉमेडी और फैमिली एंटरटेनमेंट पसंद करते हैं तो, आपके लिए अच्छी खबर है. वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ अब ओटीटी पर रिलीज़ हो रही है. सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद ये फिल्म अब OTT पर दस्तक देने वाली है. ऐसे में जो लोग थिएटर में इसे नहीं देख पाए थे, उनके लिए ये किसी अच्छी खबर से कम नहीं है. डेविड धवन के निर्देशन में बनी ‘है जवानी तो इश्क होना है’ 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं.
ओटीटी पर कब होगी रिलीज?
कॉमेडी ड्रामा ‘है जवानी तो इश्क होना है’ 31 जुलाई से ZEE5 पर स्ट्रीम होगी. यानी इस वीकेंड आप पूरे परिवार के साथ घर बैठे इस फिल्म का आनंद ले सकते हैं. फिल्म की कहानी जस यानी वरुण धवन और बानी यानी मृणाल ठाकुर की शादीशुदा जिंदगी पर है. दोनों के बीच फैमिली प्लानिंग को लेकर लड़ाई शुरू हो जाती है. इसके बाद जस विदेश में नई जिंदगी और नए प्यार की शुरुआत करता है. लेकिन उसकी जिंदगी में कई ऐसे राज और उलझनें सामने आती हैं, जो कहानी को मजेदार और दिलचस्प मोड़ दे देती हैं. फिल्म में कॉमेडी, रोमांस और फैमिली ड्रामा सब कुछ देखने को मिलता है.
Kangana Ranaut का नया वीडियो फिर बना विवाद की वजह, मीडिया पर साधा निशाना, CJP से जंग तेज
ये स्टार्स भी करेंगे एंटरटेन
वरुण धवन अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं. इस फिल्म में भी उन्होंने अपने अंदाज से दर्शकों को खूब हंसाया है. वहीं, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े ने भी अपने किरदारों में अच्छा काम किया है. फिल्म में मनीष पॉल, जिमी शेरगिल, चंकी पांडे और मौनी रॉय जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म की एक और खास बात ये है कि इसके जरिए वरुण धवन ने अपने पिता और मशहूर निर्देशक डेविड धवन के साथ करीब पांच साल बाद दोबारा काम किया. इससे पहले दोनों की जोड़ी साल 2020 में रिलीज हुई ‘कुली नंबर 1’ में साथ नजर आई थी.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस की बात करें, तो फिल्म ने दुनियाभर में 74.82 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. हालांकि, फिल्म बड़ी ब्लॉकबस्टर नहीं हुई, लेकिन फैमिली ऑडियंस और वरुण धवन के फैंस ने इसे अच्छा रिस्पॉन्स दिया. अगर आप ऐसी फिल्में देखना पसंद करते हैं, जिनमें रोमांस, कॉमेडी और फैमिली इमोशंस का तड़का हो, तो ‘है जवानी तो इश्क होना है’ आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए. अब देखना दिलचस्प होगा कि थिएटर के बाद OTT पर ये फिल्म दर्शकों के दिल जीतने में कितनी सफल रहती है.
रिलीज़ हुआ Ramayana का ट्रेलर, पर सबसे ज्यादा चर्चा में हंस जिमर! जानें कौन हैं बॉलीवुड में डेब्यू करने वाला ये हॉलीवुड स्टार
