Home मनोरंजन OTT पर रिलीज हुईं ये फिल्में और सीरीज, तैयार करें वॉचलिस्ट

OTT पर रिलीज हुईं ये फिल्में और सीरीज, तैयार करें वॉचलिस्ट

by Live India
OTT पर रिलीज हुईं ये फिल्में और सीरीज, तैयार करें वॉचलिस्ट

18

Latest OTT Releases: वीकेंड पर घर बैठे क्या देखें, इसे लेकर कन्फ्यूज़ हैं, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं हैं. हम आपके लिए ओटीटी पर रिलीज़ हुईं नई फिल्मों और वेब सीरीज़ की लिस्ट लेकर आए हैं.

04 अप्रैल, 2026

अगर आप भी इस वीकेंड घर बैठकर कुछ जबरदस्त देखने का प्लान बना रहे हैं, तो तैयार हो जाइए. दरअसल, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट का पिटारा खुल चुका है. नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो और सोनी लिव तक, हर जगह नई कहानियों की बहार है. वीर दास की स्पाई कॉमेडी से लेकर आमिर खान का स्पोर्ट्स ड्रामा और रवि किशन का कानूनी तड़का, इस बार आपके पास चुनने के लिए बहुत कुछ है. बिना देर किए एक नजर इस हफ्ते की सबसे बड़ी रिलीज पर डालते हैं.

हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस – नेटफ्लिक्स

कॉमेडी के किंग वीर दास एक बार फिर आपको गुदगुदाने के लिए तैयार हैं. फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ में वो एक ऐसे ब्रिटिश-इंडियन स्पाई बने हैं, जो एमआई7 के एग्ज़ाम में कई बार फेल हो चुका है. उसकी किस्मत उसे गोवा ले जाती है, जहां उसे एक किडनैप हुए साइंटिस्ट को बचाना है. फिल्म में मोना सिंह एक खतरनाक विलेन ‘मम्मा’ के रोल में हैं. कुकिंग, डांस और स्पाई के अनोखे तड़के के साथ ये एक मजेदार फिल्म है जिसे आप अपनी फैमिली के साथ देख सकते हैं.

सितारे जमीन पर – सोनी लिव

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसमें वो एक घमंडी बास्केटबॉल कोच गुलशन के रोल में हैं. एक कानूनी पचड़े की वजह से उन्हें मजबूरन विकलांग खिलाड़ियों की टीम को ट्रेनिंग देनी पड़ती है. वैसे आमिर की सितारे जमीन पर स्पेनिश फिल्म ‘चैंपियंस’ की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है, जिसे आप जब चाहें सोनी लिव पर देख सकते हैं.

मामला लीगल है सीजन 2 – नेटफ्लिक्स

पटपड़गंज कोर्ट के सबसे जुगाड़ू वकील वीडी त्यागी यानी रवि किशन वापस आ चुके हैं. इस सीजन में वो सिर्फ वकील ही नहीं, बल्कि जज बनने का सपना देख रहे हैं. कोर्ट रूम की सनक, अजीबोगरीब केस और कानूनी सिस्टम पर करारा तंज इस सीरीज की जान है. अगर आपको कॉमेडी के साथ थोड़ा सोशल मैसेज पसंद है, तो इसे बिल्कुल मिस न करें.

मां का सम – अमेजन प्राइम वीडियो

ये एक दिलचस्प ड्रामेडी है जो अगस्त्य नाम के एक मैथमेटिक्स जीनियस की कहानी है. उसे लगता है कि इमोशन्स को भी गणित के फॉर्मूले से सुलझाया जा सकता है. अपनी सिंगल मां यानी मोना सिंह के लिए एक परफेक्ट पार्टनर ढूंढ़ने के मिशन पर निकला अगस्त्य तब हैरान रह जाता है, जब रिश्ते उसकी कैलकुलेशन के हिसाब से नहीं चलते. ये फिल्म मां-बेटे के रिश्ते को एक नए नजरिए से दिखाती है.

भाबीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन – जी5

टीवी के फेमस पड़ोसी विभूति नारायण मिश्रा और मनमोहन तिवारी अब उत्तराखंड की जर्नी पर निकल पड़े हैं. अपनी पत्नियों के साथ शांति की तलाश में निकले ये दोनों पड़ोसी तब मुसीबत में फंस जाते हैं, जब उनका सामना शांति और क्रांति नाम के दो अजीबोगरीब गैंगस्टर भाइयों से होता है. रवि किशन और मुकेश तिवारी की जुगलबंदी इस फिल्म को और भी मजेदार बनाती है.

ब्लडहाउंड्स 2 – नेटफ्लिक्स

एक्शन के शौकीनों के लिए ‘ब्लडहाउंड्स 2’ एक बेहतरीन ऑप्शन है. कहानी पहले सीजन के तीन साल बाद की है, जहां गन वू और वू जिन एक बार फिर खतरनाक अंडरग्राउंड बॉक्सिंग सिंडिकेट के खिलाफ खड़े होते हैं. हाई-ऑक्टेन एक्शन और जबरदस्त लड़ाई के सीन्स के साथ ये सीरीज आपको अपनी सीट से बांधे रखेगी.

यह भी पढ़ेंः फैंस के लिए दिवाली सरप्राइज,Ramayana में Ranbir Kapoor का दिखेगा रौद्र रूप, राम के साथ निभाएंगे परशुराम का रोल

Related Articles