6
T20 World Cup : पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक के एक्शन पर बहस शुरू हो गई है. क्रिकेट एक्सपर्ट की राय काफी बंटी हुई है और यही वजह है कि वह काफी विवादों में आ गए हैं.
टी20 वर्ल्ड कप: टी-20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान मैच से पहले पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक काफी चर्चाओं में हैं. स्पिनर का एक्शन एक तरफ जहां विवादों को जन्म दे रहा है तो वहीं कुछ लोग उनकी गेंदबाजी का समर्थन भी कर रहे हैं. इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरन ने कहा कि मैंने आज उस्मान तारिक की गेंदबाजी को बहुत करीब से देखा. उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था कि उन्होंने बल्लेबाज को देखने के बाद हाथ से गेंद फेंकी और यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल के नियमों के खिलाफ है. ICC को तारिक के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए.
इसी बीच पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने भी इस मामले में टिप्पणी की. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि तारिक की गेंदबाजी किसी भी नजरिए से अवैध नहीं है और भारतीय बल्लेबाजों को भी उनसे ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है.
4 मैचों में लिए 11 विकेट
28 वर्षीय ऑफ स्पिनर उस्मान तारिक अब तक 4 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 11 विकेट ले चुके हैं. इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 5.93 रही, जो टी-20 क्रिकेट में शानदार मानी जाती है. अब उस्मान की रुक-रुक कर गेंदबाजी करने के तरीके को लेकर क्रिकेट जगत में सवाल उठ रहे हैं. कई पूर्व क्रिकेटरों ने उनके बॉलिंग स्टाइल को लेकर एक्शन करने की बात कही है.
मुरलीधरन जैसा बताया जा रहा है एक्शन
उस्मान के अनोखे एक्शन की तुलना पूर्व श्रीलंकाई स्पिनर मुथैया मुरलीधरन से की जा रही है. उस्मान को लेकर पूर्व क्रिकेटरों के बीच राय बंटी हुई हैं. पूर्व इंग्लैंड क्रिकेटर पीटरसन ने उन पर ICC से एक्शन लेने की बात कही है, जबकि पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने एक्शन को सही बताया है.
सुनील गावस्कर ने कहा कि गेंदबाज द्वारा रुक गेंद डालने कोई अपराध नहीं है. क्योंकि बल्लेबाज भी गेंद डालने से पहले अपना स्थिति को बदल सकता है और अपना मूवमेंट चेंज करके गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचा सकता है. उनका कहना है कि कई लोग बिना नियम को जाने अपना बयान दे रहे हैं. गावस्कर ने यह भी कहा कि हाल के कुछ अभ्यास सत्रों में पाकिस्तानी बल्लेबाजों को तारिक को खेलने में ज्यादा समस्या नहीं हुई और यही वजह है कि भारतीय बल्लेबाजों को भी किसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा.
यह भी पढ़ें- ‘हम तुम्हें डिनर देंगे…’ ज़िम्बाब्वे के बड़े उलटफेर पर सहवाग का लकी चार्म हुआ ट्रेंड; जानें क्या बोले सचिन
समाचार स्रोत: प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई)
