Home Latest News & Updates PBKS की लगातार 5वीं हार के बाद फैंस हुए निराश

PBKS की लगातार 5वीं हार के बाद फैंस हुए निराश

by Live India
Fans Disappointed PBKS 5th Consecutive Defeat

IPL 2026: एक समय में क्वालीफाई करने के लिए तैयार PBKS अब संघर्ष करती हुई दिख रही है. लगातार 5 मैचों में हार के बाद क्वालीफाई करने की उम्मीदों पर पानी फिर गया है और अब उसे किसी भी कीमत पर आगामी दो मैचों में जीत दर्ज करनी होगी.

आईपीएल 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का आधा सफर बीत चुका है और अब प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 6 टीमों के बीच संघर्ष हो रहा है. इसी कड़ी में सबसे बड़ा उलटफेर पंजाब किंग्स की तरफ से देखने को मिल रहा है. एक समय था जब टीम टॉप पर विराजमान थी और वह लगातार हर एक मैच जीत रही थी. लेकिन अब लगातार पांच मैचों में हार के बाद प्लेऑफ में पहुंचने को लेकर PBKS की उम्मीदों को भारी झटका लगा है. मामला यह है कि पंजाब किंग्स को 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम पर एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.

ऐसे रिकॉर्ड दर्ज अय्यर के नाम

200 रनों के लक्ष्य का बचाव करने उतरी पंजाब किंग्स की गेंदबाजी ने सबसे बड़ा झटका दिया और सबसे अधिक मैच हारने का अनचाहा रिकॉर्ड श्रेयस अय्यर के नाम पर दर्ज हो गया. वहीं, 200 से अधिक लक्ष्य देने के बाद अय्यर की कप्तानी में यह सातवीं हार का सामना करना पड़ा है. IPL के इतिहास में अय्यर के अलावा कोई भी कप्तान 200 से ज्यादा रनों का टारगेट देने के बाद भी पांच मैचों में हार का सामना नहीं करना पड़ा है.

सात मैचों में मिली हार

श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में 20 ऐसे मुकाबलों में कप्तानी की है, जिनमें उनकी टीम को 200 से अधिक रनों के लक्ष्य का बचाव करना था. इस दौरान उन्होंने 12 मैचों में जीत दर्ज की और 7 मैचों में हार का मुंह देखना है.

हार के बाद जानें क्या बोल अय्यर?

200 रनों का लक्ष्य देने के बाद भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ पंजाब किंग्स इस मैच को बचा नहीं सकी. मुंबई को आखिरी 18 गेंदों में 50 रनों की दरकार थी और पीबीकेएस ने 17 गेंदों में ही 50 रन लुटा दिए. इस तरह बेहद करीबी मुकाबले में पंजाब को हार का सामना करना पड़ा. कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि इस हार को हजम करना टीम और मेरे लिए बहुत मुश्किल है. साथ ही हार को किसी एक चीज पर पिनपॉइंट नहीं किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि तिलक वर्मा ने शानदार पारी खेली है और उसने फील्ड के विपरित शॉट मारकर हमें मैच में पीछे कर दिया. एक समय ऐसा था जब हम बोर्ड पर 170-180 रनों का स्कोर लगाना चाहते थे, लेकिन ओमरजई ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी के बदौलत हमें 200 स्कोर तक पहुंचा दिया. अय्यर ने बताया कि अब हमें आगामी दोनों मैचों में जीत दर्ज करनी होगी और हम इसके लिए बिल्कुल भी इंतजार नहीं कर सकते हैं.

आगामी दो मैचों के लिए होना होगा तैयार

लगातार मैचों में हार के बाद भी पंजाब किंग्स के अभी रास्ते पूरी तरह बंद नहीं हुए हैं. इस टीम को अपने बाकी बचे दो मैचों में जीत दर्ज करनी होगी और अगर वह ऐसा कर पाते हैं तो टीम क्वालीफाई कर जाएगी. साथ ही टीम में वह काबिलियत है जो लगातार दो मैच जीत सकती है. अय्यर ने भी कहा है कि निश्चित रूप से हम आगामी दो मैचों को खेलने के लिए बहुत उत्साहित हैं और हम इन मैचों जीत दर्ज करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- IPL के एक सीजन में इन खिलाड़ियों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय भी हैं शामिल; जानें कौन हैं टॉप पर

Related Articles