Home News Raakh बनी Prime Video की नंबर 1 नॉन इंग्लिश सीरीज

Raakh बनी Prime Video की नंबर 1 नॉन इंग्लिश सीरीज

by Live India
Raakh बनी Prime Video की नंबर 1 नॉन इंग्लिश सीरीज

राख नंबर 1 गैर अंग्रेजी सीरीज: ओटीटी की दुनिया में इन दिनों एक इंडियन वेब सीरीज का ऐसा जलवा देखने को मिल रहा है, जिसने सिर्फ देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का दिल जीत लिया है. अली फजल, सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर स्टारर ‘राख’ ने रिलीज के सिर्फ दो हफ्तों में वो कारनामा कर दिखाया है, जिसे हासिल करना हर सीरीज का सपना होता है. ये दमदार क्राइम ड्रामा अब प्राइम वीडियो की दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली नंबर 1 नॉन इंग्लिश सीरीज बन चुकी है. 12 जून को ग्लोबली रिलीज हुई 8 एपिसोड की ये सीरीज ऑडियन्स और क्रिटिक्स दोनों की पहली पसंद बन चुकी है. दिल को झकझोर देने वाली कहानी, इमोशन्स से भरे कैरेक्टर्स और जस्टिस, क्राइम और अपनों को खोने के दर्द जैसे डीप सब्जेक्ट ने ऑडियन्स को शुरुआत से एंड तक बांधे रखा.

राख ने किया कमाल

इतना ही नहीं, ‘राख’ ने प्राइम वीडियो इंडिया पर पिछले 2 सालों में किसी भी इंडियन ओरिजिनल सीरीज की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. रिलीज के सिर्फ 2 हफ्तों में मिली इस शानदार सक्सेस ने साबित कर दिया कि दमदार कंटेंट की कोई भाषा नहीं होती. सीरीज का मैजिक सिर्फ भारत में नहीं चला. दरअसल 23 देशों में ‘राख’ ने नंबर 1 नॉन-इंग्लिश सीरीज की पोजिशन हासिल की है. वहीं, 60 देशों के टॉप 10 में भी अपनी जगह बना ली.

900 लोगों की फौज, 50 वैनिटी वैन और 250 कारें; Welcome to the Jungle के सेट का स्केल जानकर उड़ जाएंगे होश

शानदार स्टारकास्ट

अगर इस सीरीज की सक्सेस की सबसे बड़ी वजह पूछी जाए तो जवाब होगा शानदार स्टारकास्ट. अली फजल ने अपने करियर की सबसे दमदार एक्टिंग से हर किसी को इम्प्रेस किया है. वहीं, बेटे को खो चुकी मां के दर्द को सोनाली बेंद्रे ने इतनी सेंसिटिव तरीके से स्क्रीन पर उतारा कि ऑडियन्स इमोशनल हो गई. आमिर बशीर ने भी एक पिता के कैरेक्टर में जान डाल दी. इसके अलावा आकाश माखीजा, रामंदीप यादव, दिव्या शर्मा और राकेश बेदी जैसी शानदार टीम ने अपनी एक्टिंग से कहानी को और मजबूत बना दिया.

लास्ट एपिसोड

प्राइम वीडियो इंडिया के ओरिजिनल्स चीफ निखिल माधोक ने इस सक्सेस पर खुशी जताते हुए कहा कि, ‘राख’ का रिएक्शन उम्मीद से कहीं बढ़कर रहा है. उनके मुताबिक, ये कहानी शुरू से ही खास थी, लेकिन डायरेक्टर प्रोसित रॉय और पूरी टीम ने इसे स्क्रीन पर जिस तरह उतारा, उसने सभी उम्मीदों को पीछे छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि ऑडियन्स का खासकर लास्ट एपिसोड से इमोशनली जुड़ना इस सक्सेस की सबसे बड़ी अचीवमेंट है. वहीं, डायरेक्टर प्रोसित रॉय ने कहा कि वो ऐसी कहानी बनाना चाहते थे, जो पूरी ईमानदारी से पेश की जाए. दुनिया भर के लोगों से मिले प्यार ने उनकी पूरी टीम की मेहनत को सफल बना दिया.

हंसी, इमोशन और रिश्तों का तड़का! Gullak 5 के बाद OTT पर देखें ये 7 शानदार फैमिली ड्रामा

Related Articles