Home News Sai Pallavi से Sreeleela तक, MBBS छोड़ चुना फिल्मों का रास्ता

Sai Pallavi से Sreeleela तक, MBBS छोड़ चुना फिल्मों का रास्ता

by Live India
Sai Pallavi से Sreeleela तक, MBBS छोड़ चुना फिल्मों का रास्ता

MBBS to Movies: फिल्मी दुनिया की चमक-दमक देखकर अक्सर लोग सोचते हैं कि स्टार्स की दुनिया सिर्फ एक्टिंग और कैमरे के आस-पास ही घूमती होगी. लेकिन साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई पॉपुलर एक्ट्रेसेस की कहानी इससे बिल्कुल अलग है. इनमें से कई ऐसी हैं जिन्होंने फिल्मों में कदम रखने से पहले मेडिकल की पढ़ाई पूरी की. उन्होंने डॉक्टर बनने का सपना देखा और फिर किस्मत उन्हें ग्लैमर की दुनिया में ले आई. हैरानी की बात ये है कि इन एक्ट्रेसेस ने सिर्फ पढ़ाई ही नहीं की, बल्कि मेडिकल डिग्री लेने के बाद एक्टिंग को करियर बनाया. आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में जिन्होंने सफेद कोट से सिल्वर स्क्रीन तक का यादगार सफर तय किया।

अदिति शंकर

फेमस फिल्म डायरेक्टर एस शंकर की बेटी अदिति शंकर ने फिल्मों में आने से पहले रामचंद्र यूनिवर्सिटी से MBBS की डिग्री ली. मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने तमिल सिनेमा में कदम रखा और फिल्म ‘विरुमन’ से अपने करियर की शुरुआत की. इसके बाद वो ‘मावेरन’ में दिखाई दी. कम टाइम में ही वो यंगस्टर्स के बीच पॉपुलर हो गईं.

श्रीलीला

साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस श्रीलीला उन कुछ एक्ट्रेसेस में शामिल हैं जिन्होंने मेडिकल की पढ़ाई और फिल्मी करियर दोनों को एक साथ संभाला. हाल ही में उन्होंने अपना MBBS पूरा किया. बिजी वर्क लाइफ के बीच भी श्रीलीला लगातार पढ़ाई करती रहीं. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि दोनों जिम्मेदारियों को निभाने के लिए विल पावर और पेशेंस सबसे जरूरी हैं. उन्होंने ये भी बताया कि डॉक्टर बनना उनका सपना था.

इस शुक्रवार OTT पर लगेगा एंटरटेनमेंट का मेला, कॉमेडी से लेकर स्पेस ड्रामा तक सबकुछ है लिस्ट में

साई पल्लवी

रणवीर कपूर के साथ नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में माता सीता का रोल करने वालीं साई पल्लवी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. आज वो साउथ सिनेमा की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शामिल हैं. हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि वो एक क्वालिफाइड डॉक्टर भी हैं. तमिलनाडु के कोयंबटूर में पली-बढ़ीं साई पल्लवी ने जॉर्जिया के ट्बिलिसी स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से मेडिकल की पढ़ाई पूरी की थी. डॉक्टर बनने के बाद उनके पास मेडिकल सेक्टर में करियर बनाने का ऑप्शन था, लेकिन उन्होंने एक्टिंग की दुनिया चुनी.

मीनाक्षी चौधरी

मीनाक्षी चौधरी भी मेडिकल बैकग्राउंड से आती हैं. उन्होंने पंजाब के डेरा बस्सी के नेशनल डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी यानी BDS की डिग्री ली. एक्टिंग के अलावा मीनाक्षी स्पोर्ट्स में भी काफी इंटरेस्ट रखती हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि मीनाक्षी बैडमिंटन बहुत अच्छा खेलती हैं.

ऐश्वर्या लक्ष्मी

ऐश्वर्या लक्ष्मी ने एर्नाकुलम के श्री नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज से MBBS की पढ़ाई पूरी की थी. उन्होंने अपनी इंटर्नशिप भी वहीं की. मेडिकल कॉलेज के दिनों में ही उन्होंने मॉडलिंग शुरू की. इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे फिल्मों की दुनिया में कदम रखा. आज ऐश्वर्या मलयालम और तमिल सिनेमा का जाना-माना चेहरा हैं.

छुट्टियों पर जाने से पहले जरूर देखें ये 16 Holiday Films, एकदम से मूड बन जाएगा वेकेशन वाला

Related Articles