2
सनी देओल की आने वाली फिल्म: बॉलीवुड के एक्शन स्टार सनी देओल एक बार फिर बड़े पर्दे पर गदर मचाने की तैयारी में हैं. इस बार भी वो सिल्वर स्क्रीन पर एक अलग और इमोशनल कहानी के साथ लौटेंगे. एक्टर की मचअवेटिड फिल्म अब नए नाम के साथ पर्दे पर रिलीज होगी. दरअसल, सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म ‘लाहौर 1947’ का नाम बदलकर अब ‘बटवारा 1947’ कर दिया गया है. हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने इसका नया टाइटल और मोशन पोस्टर रिलीज़ किया है. हालांकि, नाम बदलने के पीछे की वजह अभी बताई नहीं गई है.
पार्टीशन पर बनेगी फिल्म
वैसे, सनी देओल की फिल्म से पहले सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम भी बदला जा चुका है. सलमान की इस फिल्म का नाम अब ‘मातृभूमि’ कर दिया गया है. खैर,’बटवारा 1947′ का मोशन पोस्टर सामने आते ही फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. देश के पार्टीशन पर बेस्ड ये फिल्म सिर्फ इतिहास को दोहराने की कोशिश नहीं करेगी, बल्कि उस टाइम के डर और नफरत के बीच साहस और इंसानियत की कहानी भी पेश करेगी. फिल्म की टैगलाइन- ‘नफरत और डर के समय में उसने साहस को चुना’, भी इसी इमोशन को दिखाती है.
Fashion के बाद नहीं मिला था Kangana Ranaut को काम, बॉलीवुड की ‘क्वीन’ ने सुनाई आप बीती
सनी और संतोषी की जोड़ी
इस फिल्म को फेमस डायरेक्टर राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर रहे हैं. खास बात ये है कि संतोषी और सनी देओल की सुपरहिट जोड़ी करीब 30 साल बाद फिर से साथ काम कर रही है. इससे पहले दोनों ने ‘घायल’, ‘दामिनी’ और ‘घातक’ जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं. ये सभी आज भी हिंदी सिनेमा की क्लासिक फिल्मों में गिनी जाती हैं. ऐसे में ऑडियन्स की उम्मीदें ‘बटवारा 1947’ से काफी ज्यादा बढ़ गई हैं.
शानदार स्टारकास्ट
फिल्म में सनी देओल के साथ एक मजबूत स्टारकास्ट होगी. ‘बटवारा 1947’ में सनी के अलावा शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे. फिल्म को आमिर खान की प्रोडक्शन कंपनी बना रही है. आमिर खान और अपर्णा पुरोहित इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं. आमिर खान लंबे टाइम से इस प्रोजेक्ट को लेकर एक्साइटेड हैं. फाइनली आमिर और फैंस का इंतज़ार खत्म होने को है.
कब होगी रिलीज़?
वैसे, इस फिल्म में ए. आर. रहमान का म्यूज़िक लोगों को एक बार फिर दीवाना बनाएगा. फिल्म के गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं. ऐसे में फिल्म का म्यूजिक भी इसकी कहानी जितना ही शानदार होने वाला है. अब बात करें ‘बटवारा 1947’ की रिलीज़ डेट की तो, ये फिल्म इसी साल 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अगर आपको भी देशभक्ति, इतिहास, इमोशन और दमदार एक्टिंग का कॉम्बिनेशन देखना है तो, ‘बटवारा 1947’ की रिलीज़ डेट याद रखिएगा.
समाचार स्रोत: पीटीआई
Aishwarya Rai के Cannes लुक के बाद फिर क्यों छिड़ी बॉडी शेमिंग की बहस? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
