Home Latest News & Updates Share Market का मूड हुआ कूल,IT और Solar शेयर्स ने कराई चांदी,

Share Market का मूड हुआ कूल,IT और Solar शेयर्स ने कराई चांदी,

by Live India
Share Market का मूड हुआ कूल,IT और Solar शेयर्स ने कराई चांदी, जानें बाज़ार में आई इस हरियाली की वजह

Share Market: कल का दिन मार्केट इन्वेस्टर्स के लिए जितना बुरा रहा, आज यानी गुरुवार की उतनी ही खुशनुमा रही. आप भी जानें मार्केट में हरियाली की क्या रही वजह.

26 फरवरी, 2026

अगर आप सोच रहे हैं कि आज सुबह शेयर बाजार का मूड कैसा है, तो जवाब है एकदम शानदार. गुरुवार की सुबह दलाल स्ट्रीट पर रौनक वापस लौट आई है. इन्वेस्टर्स के चेहरों पर मुस्कान है क्योंकि सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं. इस हरियाली के पीछे सबसे बड़ा हाथ आईटी सेक्टर की बड़ी कंपनियों का है, जिन्होंने बाजार को कंधे पर उठा लिया है.

सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

बाजार खुलते ही 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 303 अंक उछलकर 82,579.16 के लेवल पर पहुंच गया. वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी भी पीछे नहीं रहा और 85.1 अंक की बढ़त के साथ 25,567.60 पर पहुंच गया. ये बढ़त सिर्फ भारतीय बाजार तक सीमित नहीं है, बल्कि अमेरिकी बाजारों में आई तेजी ने भी हमारे यहां के सेंटिमेंट को काफी मजबूती दी है.

किसने मारी बाजी

आज के शुरुआती कारोबार में टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचसीएल टेक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) जैसी आईटी कंपनियों के शेयर्स में जमकर खरीदारी हुई. इसके अलावा मारुति के शेयरों में भी अच्छी तेजी देखी जा रही है. दूसरी तरफ, कुछ शेयरों में सुस्ती भी दिखी. इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो), अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर्स में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई.

फॉरेन इन्वेस्टर्स का भरोसा

बाजार के लिए सबसे अच्छी खबर ये है कि फॉरेन इन्वेस्टर्स यानी FII फिर से भारत में पैसा लगा रहे हैं. बुधवार को फॉरेन इन्वेस्टर्स ने करीब 2,991.64 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. वहीं, घरेलू इन्वेस्टर्स ने भी पीछे न रहते हुए 5,118.57 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट किया. यानी एफपीआई और डीआईआई दोनों की तरफ से हो रही तगड़ी खरीदारी इन्वेस्टर्स को सुकून देने वाली है.

सोलर शेयर्स में आई जान

पिछले कुछ दिनों से सोलर सेक्टर की कंपनियों को लेकर लोग में काफी चिंता थी, क्योंकि अमेरिका ने भारतीय सोलर पैनलों पर भारी ड्यूटी लगाने की बात कही थी. लेकिन आज कहानी बदल गई. ब्रोकरेज फर्मों ने साफ किया है कि इस ड्यूटी का असर उन कंपनियों पर कम होगा जो भारतीय सेल्स का इस्तेमाल नहीं करतीं. इस खबर के आते ही वारी एनर्जीज के शेयर लगभग 0.9 प्रतिशत बढ़कर 2,731.5 रुपये पर पहुंच गए. प्रीमियर एनर्जीज में भी 1 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त देखी गई. इसके अलावा बोरोसिल रिन्यूएबल्स, सात्विक ग्रीन एनर्जी और विक्रम सोलर जैसे शेयर्स में भी हरियाली छाई रही.

कच्चा तेल

अगर दुनिया भर के बाजारों की बात करें तो एशिया में साउथ कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. हालांकि, चीन की मार्केट में थोड़ी सुस्ती है. कच्चे तेल की कीमतों में भी मामूली बढ़त देखी गई है और ब्रेंट क्रूड 71.03 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है. कुल मिलाकर, आज का दिन उन लोगों के लिए अच्छा साबित हो रहा है जिन्होंने आईटी और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में दांव लगाया था.

समाचार स्रोत: पीटीआई

यह भी पढ़ेंःDollar की शामत और रुपये की चांदी, तेल की कीमतों ने भी दी बड़ी राहत; जानें Share Market का भी हाल

Related Articles