Home Latest News & Updates South Africa के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान

South Africa के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान

by Live India
Indian Squad Announced South Africa Series

Team India : साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. यह सीरीज इसलिए भी काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं क्योंकि इस साल टी-20 विश्व कप भी होने वाला है.

टीम इंडिया: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अगले महीने होने वाली 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान मंगलवार को कर दिया है. यह टी-20 सीरीज साउथ अफ्रीका की धरती पर 17 अप्रैल से शुरू होकर 27 अप्रैल तक खेली जाएगी. इस टीम में अमनजोत कौर और वैष्‍णवी शर्मा को जगह नहीं मिल पाई. यह सीरीज टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण होने वाली है क्योंकि इस साल टी-20 विश्व कप भी खेला जाएगा और यह सीरीज अग्निपरीक्षा की तरह देखी जा रही है.

भारतीय टीम की कमान एक बार फिर हरमनप्रीत कौर के हाथों में है. साथ ही स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधान को उप-कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली शर्मा, दीप्ति शर्मा, भारती फुलमाली, ऋषा घोष और उमा छेत्री जैसी प्रमुख बल्लेबाज भी टीम हैं.

अनुष्का की हुई टीम में एंट्री

15 सदस्यों वाले स्क्वाड में हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, रेणुका ठाकुर और जेमिमा रोड्रिग्स जैसे नाम तो शामिल हैं. लेकिन दूसरी तरफ महिला प्रीमियर लीग (WPL) में शानदार प्रदर्शन करने वाली अनुष्का शर्मा को भी टीम में जगह दी गई है. उन्होंने गुजरात जाएंट्स के साथ खेलते हुए 129.20 के स्ट्राइक रेट से 177 रन बनाए थे. गुजरात प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई तक पहुंची थीं और यहां तक पहुंचाने में अनुष्का की अहम भूमिका रही थी. उन्हें अब एक बैकअप बल्लेबाज के रूप में शामिल किया गया. अगर कोई खिलाड़ी चोटिल या अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाता है तो अनुष्का को मौका दिया जाएगा. इसके अलावा उमा छेत्री को भारतीय टीम में बैकअप विकेटकीपर के रूप में चुना गया है.

अमनजोत टीम से बाहर

पिछली सीरीज में जगह बनाने वाली अमनजोत कौर को इस टीम में शामिल नहीं किया गया है. पिछली सीरीज में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराया था. उस वक्त गेंदबाजी को मजबूती देने के लिए भारतीय टीम ने काशवी गौतम को मौका दिया था. काशवी ने ऑस्ट्रेलिया में कंगारु बल्लेबाजों को हिलाकर रख दिया था.

ऐसा है भारतीय टीम का स्क्वाड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रीचरणी, श्रेयंका पाटिल, काशवी गौतम, भारती फुलमाली, उमा छेत्री (विकेटकीपर) और अनुष्का शर्मा।

यह भी पढ़ें- ICC ने किया प्लेयर ऑफ द मंथ का एलान! भारतीय खिलाड़ी का दिखा जलवा; ऐसा रहा पाकिस्तान का प्रदर्शन!

Related Articles