Home News South India का स्वाद! हर निवाला सुपरहिट, हर डिश ब्लॉकबस्टर

South India का स्वाद! हर निवाला सुपरहिट, हर डिश ब्लॉकबस्टर

by Live India
South India का स्वाद! हर निवाला सुपरहिट, हर डिश ब्लॉकबस्टर

दक्षिणी भारत का स्वाद: दक्षिण भारत का नाम सुनते ही आंखों के सामने हरे-भरे नारियल के पेड़, समंदर की लहरें, पुराने मंदिर और खुशबू से महकता टेस्टी खाना आने लगता है. यहां हर डिश की अपनी कहानी है, हर मसाले का अपना किरदार है और हर स्वाद किसी सुपरहिट फिल्म के क्लाइमेक्स की तरह लंबे टाइम तक याद रह जाता है. अगर आप कभी साउथ इंडिया नहीं गए, तो समझिए आपने भारतीय खाने की सबसे शानदार दुनिया को अभी तक करीब से नहीं देखा. यहां का खाना सिर्फ पेट भरने के लिए नहीं, बल्कि दिल जीतने के लिए बनाया जाता है. इडली, डोसा और वड़ा, साउथ की सुपरस्टार तिकड़ी है. जैसे किसी फिल्म में तीन बड़े सितारे मिलकर धमाल मचा देते हैं. वैसे ही, साउथ इंडिया की रसोई में इडली, डोसा और वड़ा की तिकड़ी सबसे बड़ी सुपरस्टार है. सॉफ्ट इडली, कुरकुरा डोसा और बाहर से क्रिस्पी, अंदर से नरम वड़ा हर उम्र के लोगों की पहली पसंद हैं. इनके साथ परोसी जाने वाली नारियल की सफेद, हरी या लाल चटनी और गरमा-गरम सांभर इस कॉम्बिनेशन को और भी बेहतरीन बना देते हैं. दक्षिण भारत में डिसेस सुबह के नाश्ते का हिस्सा हैं. लेकिन देश-दुनिया में इन्हें दिनभर कभी भी खाने वाला फेवरेट स्नैक माना जाता है.

नारियल और चावल

अगर नॉर्थ इंडिया में गेहूं की बादशाहत है तो दक्षिण भारत में चावल का राज चलता है. यहां लगभग हर खाने में चावल किसी न किसी तरह जरूर शामिल होता है. इसके साथ नारियल हर डिश का ऐसा कलाकार है जो हर कैरेक्टर में फिट बैठता है. नारियल तेल में बनने वाली सब्जियां, नारियल की चटनी, नारियल वाला स्ट्यू और मिठाइयां, हर जगह इसका जादू दिखाई देता है. केले का इस्तेमाल भी यहां बहुत खास तरीके से किया जाता है. कभी मिठाई में, कभी नमकीन में और कभी केले के पत्ते पर खाना परोसकर खाने का एक्सपीरियंस ही बदल दिया जाता है.

स्वाद की फिल्म

दक्षिण भारत में खाना सिर्फ खाया नहीं जाता, बल्कि पूरे सम्मान के साथ परोसा भी जाता है. यहां स्टील की प्लेट से ज्यादा केले के पत्ते को खास माना जाता है. इस पर जब चावल, सांभर, सब्जियां, अचार, पापड़ और तरह-तरह की चटनियां सजती हैं तो पूरा नजारा किसी शाही दावत से कम नहीं लगता.

दर्जनों ट्विस्ट

अगर आप एक साथ कई डिश चखना चाहते हैं तो साउथ इंडिया की थाली सबसे बेहतरीन ऑप्शन है. स्टील की बड़ी प्लेट में छोटे-छोटे कटोरों में परोसे जाने वाली अलग-अलग डिसेस किसी मल्टीस्टारर फिल्म की तरह होते हैं, जहां हर कैरेक्टर अपनी अलग पहचान रखता है.
यहां आपको शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह की थालियां मिलती हैं. इनमें चावल, रोटी, सांभर, रसम, सब्जियां, दही, पापड़, अचार और मिठाई तक सब कुछ शामिल होता है.

दुनिया की Mango Capital कहलाता है भारत का ये शहर, यहां की हवा में भी घुली रहती है आम की मिठास

दही चावल का स्वाद

अगर दक्षिण भारत का सबसे कंफर्टेबल और दिल को सुकून देने वाला खाना चुनना हो तो दही चावल सबसे टॉप पर आएगा. सिंपल प्लेन चावल, दही, राई और कुछ मसालों से तैयार ये डिश गर्मी में ठंडक देती है और पेट के लिए भी काफी लाइट मानी जाती है. आज इसकी पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ चुकी है कि ये पूरे भारत में पसंद की जाने लगी है.

फिल्टर कॉफी

अगर आपको लगता है कि कॉफी का असली स्वाद सिर्फ बड़े कैफे में मिलता है, तो साउथ इंडिया की फिल्टर कॉफी आपका नजरिया बदल सकती है. स्टील के गिलास में झागदार, गाढ़ी और खुशबूदार फिल्टर कॉफी यहां की पहचान है. दूध और कॉफी का ऐसा बैलेंस शायद ही कहीं और देखने को मिले. सुबह की शुरुआत हो या खाने के बाद की ताजगी, फिल्टर कॉफी साउथ में हर मौके की स्टार है.

हर निवाले में जादू

केरल को भगवान का अपना देश कहा जाता है. यही वजह है कि ये जगह ना सिर्फ अपनी नेचुरल ब्यूटी के लिए बल्कि, अपने खाने के लिए भी फेमस है. समंदर किनारे होने की वजह से यहां ताजा झींगे, केकड़े, मछलियां, लॉब्स्टर और कई तरह का सी-फूड आसानी से मिल जाता है. वहीं, अगर आपको सी-फूड पसंद नहीं है, तो केरल का अप्पम और चिकन या मटन स्ट्यू जरूर चखें. वहीं, पुट्टू और कडला करी यहां के सबसे फेमस नाश्तों में गिने जाते हैं. मालाबार पराठा और झींगा करी का स्वाद भी यहां आने वाले लोगों को अपनी तरफ खींच ही लेता है. यानी अगर आप फूडी हैं, तो केरल की ये डिसेस आपकी बकेट लिस्ट में जरूर होनी चाहिए. इसके अलावा मीठे के शौकीन हैं तो, पज्हम पोरी यानी तले हुए केले के पकौड़े भी यहां काफी मशहूर हैं.

कर्नाटक

कर्नाटक की सबसे फेमस डिश है मैसूर मसाला डोसा. मसालेदार आलू, लाल लहसुन की चटनी और कुरकुरा डोसा मिलकर ऐसा स्वाद क्रिएट करते हैं, जिसे भूलना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हो जाता है. यहां का नीर डोसा बहुत ही सॉफ्ट होता है. इसे अलग-अलग करी के साथ बड़े प्यार से खाया जाता है. कूर्ग पांडी करी, गस्सी करी और सी-फूड भी यहां की खास पहचान हैं. इसके अलावा अगर आपको मीठा खाना पसंद है, तो मैसूर पाक, हालबाई और रवा केसरी भी जरूर ट्राई करें. ये मिठाइयां कर्नाटक के लोगों के हर त्योहार और सेलिब्रेशन का खास हिस्सा होती हैं.

तमिलनाडु

तमिलनाडु का नाम आते ही सबसे पहले याद आता है लेमन राइस. सिंपल चावल में नींबू और मसालों का ऐसा तड़का लगाया जाता है कि, आप इसे चखने के बाद इसका स्वाद भूल ही नहीं पाएंगे. लेकिन असली स्टार है चेट्टीनाड. यहां के मसाले बहुत ही तीखे, खुशबूदार और स्वाद से भरपूर होते हैं. इसे बनाने के लिए ताजे मसालों को पीसकर भुना जाता है. फिर इस फ्रेश मसाले को मांस या सब्जियों में मिलाया जाता है. इससे खाने का मज़ा दोगुना हो जाता है. इसके अलावा अगर आपको तीखा खाना पसंद है तो चेट्टीनाड का स्वाद जिंदगी भर याद रहेगा.

हर शहर की अपनी थाली, हर गली की अपनी कहानी; Uttar Pradesh का वो स्वाद, जो हर ट्रैवलर को बना देता है फूडी

आंध्र प्रदेश

मसालेदार करी

लेकिन आंध्र प्रदेश की असली पहचान यहां की मसालेदार करी हैं. आंध्र प्रदेश की करी अपने तीखे स्वाद के लिए पूरे देश में फेमस है. यहां की ग्रेवी में मसालों का ऐसा बैलेंस होता है कि स्वाद लाजवाब लगता है. हालांकि, इसकी तीखी तासीर को बैलेंस करने के लिए इसे चावल के साथ खाना सबसे बेहतर माना जाता है. यही वजह है कि यहां चावल सिर्फ साइड डिश नहीं, बल्कि हर खाने का सबसे बड़ा पार्टनर होता है.

इतिहास का असर

आंध्र प्रदेश के खाने पर इतिहास की भी गहरी छाप दिखाई देती है. कभी इस जगह पर निजामों का प्रभाव रहा. उनके शाही रसोईघर की कई रेसिपी आज भी यहां के खानपान का बड़ा हिस्सा हैं. इसी वजह से साउथ इंडिया की कई डिश सिर्फ मसालेदार ही नहीं, बल्कि बहुत रिच और शाही अंदाज वाली भी होते हैं. हर डिश में स्वाद के साथ एक रॉयल फीलिंग भी मिलती है.

वड़ा पाव से लेकर मिसल पाव तक, ये 10 Maharashtrian Snacks हैं हर फूडी की पहली पसंद

हैदराबादी बिरयानी

फिर जब बात आंध्र प्रदेश और हैदराबाद की हो, तो हैदराबादी बिरयानी का जिक्र किए बिना कहानी अधूरी रह जाती है. ये सिर्फ एक डिश नहीं, बल्कि भारतीय खानपान की सबसे बड़ी सुपरस्टार है. दुनिया भर में फेमस हैदराबादी बिरयानी की खुशबू, लंबे बासमती चावल, दम पर पका मसालेदार मांस और केसर का हल्का स्वाद हर किसी को अपना दीवाना बना देता है. कहा जाता है कि हैदराबादी बिरयानी पर ईरानी और मुगलई रसोई का गहरा प्रभाव रहा है. यही वजह है कि इसमें सही मसालों, खुशबू और स्वाद का ऐसा कॉम्बो देखने को मिलता है, जो शायद ही किसी दूसरी बिरयानी में मिले. एक प्लेट बिरयानी सामने आते ही ऐसा लगता है जैसे किसी सुपरहिट फिल्म का हीरो शानदार एंट्री कर चुका हो.

एक दिल, अलग-अलग स्वाद

साउथ इंडिया की जर्नी चाहे केरल के नारियल वाले स्वाद से शुरू हो, कर्नाटक के मसालों से गुजरते हुए तमिलनाडु की परंपराओं तक पहुंचे या फिर आंध्र प्रदेश की तीखी और शाही रसोई पर आकर खत्म हो, हर राज्य अपने स्वाद से दिल जीत लेता है. यहां की हर डिश एक नई कहानी सुनाती है, हर थाली एक नया एक्सपीरियंस देती है और हर निवाला आपको जिंदगी भर याद रहता है. एक बार अगर आपने दक्षिण भारत के असली स्वाद का आनंद ले लिया, तो यकीन मानिए ये रिश्ता जिंदगी भर का बन जाता है. क्योंकि यहां का खाना सिर्फ स्वाद नहीं देता, बल्कि हर बार आपको एक ऐसी याद दे जाता है, जिसे आप बार-बार जीना चाहेंगे. यही है साउथ इंडिया के खाने का असली मैजिक. यानी एक ऐसी ब्लॉकबस्टर कहानी, जिसकी शुरुआत और क्लाइमैक्स लोगों का दिल जीत लेता है. कहने का मतलब ये है कि अगर आप खाने के असली शौकीन हैं, तो साउथ इंडिया की ये टेस्टी जर्नी आपके लिए खूबसूरत एक्सपीरियंस से कम नहीं होगी.

ब्रेड से पहले भारत की सुबह का असली सुपरस्टार था ये नाश्ता! 7 ट्रेडिशनल Breakfast, जिनका स्वाद आज भी दिल जीत लेता है

Related Articles