Home Latest News & Updates Stock Market में रौनक, Sensex की छलांग और Nifty 23,200 के पार

Stock Market में रौनक, Sensex की छलांग और Nifty 23,200 के पार

by Live India
Stock Market में लौटी रौनक, Sensex की छलांग और Nifty 23,200 के पार, इन्वेस्टर्स की चांदी

Stock Market updates: शेयर मार्केट में फाइनली रौनक लौट आई है. आज सुबह इन्वेस्टर्स के चेहरे अपना मुनाफा देखकर खिल गए होंगे. अगर आप भी शेयर बाज़ार में इंटरेस्ट रखते हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है.

25 मार्च, 2026

भारतीय शेयर मार्केट के लिए आज यानी बुधवार का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया. यूएस और ईरान वॉर में नरमी की उम्मीदों ने ग्लोबल मार्केट के साथ-साथ इंडियन मार्केट में भी जोश भर दिया है. बुधवार की सुबह शेयर बाजार ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि इन्वेस्टर्स के चेहरे खिल उठे. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही ग्रीन निशान में ट्रेंड कर रहे हैं. सबसे अच्छी बात ये है कि आईटी सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर्स में आज जमकर खरीदारी हो रही है.

हर तरफ हरियाली

आज सुबह शेयर मार्केट की शुरुआत काफी शानदार रही. सेंसेक्स करीब 940 अंकों की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है. वहीं, निफ्टी ने 23,200 का लेवल पार कर लिया है. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी करीब 2% की तेजी देखी गई, जिसका मतलब है कि छोटे और मिडिल कैप शेयर्स में भी आज जमकर पैसा बरस रहा है. श्रीराम फाइनेंस, एमएंडएम (M&M), एसबीआई (SBI) और टाइटन जैसे बड़े शेयर्स आज बाजार के ‘सुपरस्टार’ बने हुए हैं.

यह भी पढ़ेंःTrump के एक फैसले से Share Market में आई हरियाली, क्या अब आपकी जेब भरने का आ गया टाइम?

किसका लगा जैकपॉट?

बाजार की इस तेजी के बीच कई बड़ी कंपनियों से जुड़ी खबरें भी सामने आ रही हैं, जो इन्वेस्टर्स का ध्यान खींच रही हैं, जैसे वारी एनर्जीज की तरफ है. कंपनी के बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अपनी सब्सिडियरी ‘वारी ट्रांसपावर’ में हिस्सेदारी बढ़ाने को मंजूरी दे दी है. इसके अलावा, वारी ग्रीन ग्लास में 3,900 करोड़ रुपये के इन्वेस्टमेंट से नया प्लांट लगाया जाएगा. इस खबर के बाद कंपनी का शेयर 2% से ज्यादा उछल गया. वहीं, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी भी रिन्यूएबल एनर्जी में हाथ आज़मा रही है. अब एनटीपीसी देश भर में डेटा सेंटर्स को चौबीसों घंटे बिजली सप्लाई करने के लिए प्रोजेक्ट्स विकसित करेगी.

कहां है रुकावट ?

शेयर मार्केट में जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं आईटी सेक्टर (IT Sector) अभी भी थोड़ा सुस्त नजर आ रहा है. टेक महिंद्रा, इन्फोसिस और एचसीएल टेक जैसे शेयरों में आज गिरावट देखी गई. इसके अलावा ओएनजीसी और पावर ग्रिड के शेयर भी लाल निशान में ट्रेड कर रहे थे. वहीं, करेंसी मार्केट की बात करें तो रुपया आज थोड़ा कमजोर खुला. डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 93.95 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है, जो पिछले क्लोजिंग प्राइस से थोड़ा कम है. कुल मिलाकर, शेयर मार्केट का मूड काफी पॉजिटिव है.

यह भी पढ़ेंः Anil Ambani की बढ़ी मुश्किलें, 2900 करोड़ के फ्रॉड में पूछताछ शुरू, जानें क्या है Reliance ग्रुप का पूरा मामला?

Related Articles