Home Latest News & Updates Stock Market में लौटी रौनक! Sensex-Nifty ने लगाई ऊंची छलांग

Stock Market में लौटी रौनक! Sensex-Nifty ने लगाई ऊंची छलांग

by Live India
Stock Market में लौटी रौनक! Sensex 900 पॉइन्ट उछला, Nifty 23,400 के पार, इन्वेस्टर्स की बल्ले-बल्ले

स्टॉक मार्केट अपडेट: हफ्ते के आखिरी ट्रेडिंग सेशन के दिन इंडियन शेयर मार्केट ने शानदार शुरुआत की. शुक्रवार सुबह बाजार खुलते ही खरीदारी का ऐसा माहौल बना कि सेंसेक्स करीब 900 पॉइन्ट की छलांग लगा गया. वहीं, निफ्टी 23,400 के खास लेवल को पार कर गया. दुनियाभर से मिले पॉजिटिव हिंट्स और अमेरिका ईरान के बीच तनाव कम होने की उम्मीदों ने इन्वेस्टर्स का भरोसा बढ़ाने का काम किया. ट्रेडिंग की शुरुआत में सेंसेक्स 910 पॉइन्ट की मजबूती के साथ 74,742 के लेवल पर पहुंच गया. निफ्टी भी करीब 260 पॉइन्ट चढ़कर 23,421 के लेवल पर ट्रेड करता नजर आया. बाजार में हर तरफ खरीदारी देखने को मिली और लगभग सभी सेक्टर हरे निशान में ट्रेड करते दिखे.

इन सेक्टर्स में तूफानी तेज़ी

सबसे ज्यादा तेजी मेटल, पावर, रियल्टी, टेलीकॉम, ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में रही. इन सेक्टरों के कई शेयरों में 1 से 2 प्रतिशत तक की बढ़त देखी गई. वहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर्स ने भी इन्वेस्टर्स को निराश नहीं किया. निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 1.5 प्रतिशत तक मजबूत हुए. निफ्टी के मेन शेयरों में श्रीराम फाइनेंस, ट्रेंट, हिंदाल्को, एलएंडटी और इटरनल सबसे बड़े फायदे में रहे. दूसरी तरफ ओएनजीसी शुरुआ में प्रेशर में दिखने वाला इकलौता बड़ा शेयर रहा.

एलएंडटी में एक्साइटमेंट

एलएंडटी के शेयर्स में खास एक्साइटमेंट देखने को मिली. कंपनी का शेयर लगभग 4 प्रतिशत उछलकर 4,000 रुपये के पार पहुंच गया. यह पिछले दो महीनों की सबसे बड़ी तेजी मानी जा रही है. इसी तरह टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन के शेयर भी 5 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गए, जिससे इन्वेस्टर्स को अच्छा फायदा मिला. वहीं, वेदांता ग्रुप से जुड़ी एक बड़ी खबर भी आई. दरअसल, कंपनी की 4 सपोर्टिंग यूनिट्स के शेयर 15 जून को शेयर बाजार में लिस्ट होने जा रहे हैं. इस खबर के बाद वेदांता के शेयरों में 2 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखी गई.

Rupee vs Dollar: ईरान-अमेरिकी जंग ने बढ़ाई चिंता, रुपये में 32 पैसे की गिरावट; क्या बोले एक्सपर्ट?

राजेश एक्सपोर्ट्स का हाल

हालांकि, सभी कंपनियों के लिए दिन अच्छा नहीं रहा. राजेश एक्सपोर्ट्स के शेयर लगातार 7वें ट्रेडिंग सेशन में लोअर सर्किट पर रहे. कंपनी का शेयर गिरकर अपने 52 वीक के लो लेवल यानी 77 रुपये पर पहुंच गया. सबसे दिलचस्प बात ये रही कि शेयर बेचने वालों की लंबी कतार थी, लेकिन खरीददार लगभग ना के बराबर.

मिडिल ईस्ट का हाल

ग्लोबल लेवल पर भी इन्वेस्टर्स को राहत देने वाली खबरें सामने आईं. अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की संभावनाओं ने इंटरनेशनल मार्केट का माहौल बेहतर किया. इसका असर अमेरिकी शेयर मार्केट पर भी दिखाई दिया, जहां डाउ जोंस, एसएंडपी 500 और नैस्डैक में जोरदार तेजी दर्ज की गई. इस बीच भारतीय रुपये ने भी मजबूती दिखाई और डॉलर के मुकाबले 37 पैसे मजबूत होकर 95.38 पर खुला. वहीं, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने भी बाजार को संभलने का मौका दिया. देखा जाए तो, शुक्रवार का दिन इन्वेस्टर्स के लिए राहत लेकर आया. पिछले ट्रेडिंग सेशन की कमजोरी के बाद बाजार में आई ये शानदार वापसी लोगों के चेहरे पर मुक्कान लेकर आई है.

समाचार स्रोत: पीटीआई

बड़ी गिरावट! दो दिनों में ₹12000 सस्ती हुई चांदी, सोना 1.46 लाख के नीचे; जानें गोल्ड-सिल्वर का ताजा भाव

Related Articles