Home Latest News & Updates T20 World Cup:इंडिया की जीत पर अख्तर ने बांधे तारीफों के पुल

T20 World Cup:इंडिया की जीत पर अख्तर ने बांधे तारीफों के पुल

by Live India
Shoaib Akhtar praised Team India victory

T20 World Cup : भारतीय टीम की शानदार जीत के बाद पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज शोएब अख्तर ने जमकर तारीफ की. वहीं, मोहम्मद आमिर की भविष्यवाणी गलत होने के बाद ट्रोलिंग हो रही है.

टी20 वर्ल्ड कप: गुजरात के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 विश्व कप के फाइनल मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की. इस मैच में टीम इंडिया ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए. वहीं, लक्ष्य का पीछे करने उतरी कीवी टीम 19 ओवर में 159 रनों पर ढेर हो गई और टीम इंडिया ने ये खिताब 96 रनों जीत लिया. इसके अलावा न्यूजीलैंड दूसरी बार फाइनल हारने वाली तीसरी टीम बन गई है. इससे पहले कीवी टीम को 2021 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था. साथ ही कीवी से पहले पाकिस्तान और श्रीलंका को भी दो बार फाइनल में हार का मुंह देखना पड़ा है.

मोहम्मद आमिर को किया गलत साबित

न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही क्रिकेट में डंका बज रहा है. इसके अलावा भारतीय टीम की जीत के चर्चे अब पाकिस्तान में भी हो रहे हैं और इसी बीच पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद आमिर की भी उस भविष्यवाणी की चर्चा हो रही है जिसमें उन्होंने टीम इंडिया को हारने की बात कही थीं. लेकिन टीम इंडिया ने मोहम्मद आमिर को गलत साबित कर दिया और खिताबी मुकाबले में बड़े अंतरों से जीत दर्ज की.

फिर गलत साबित हुए पूर्व गेंदबाज

भारतीय टीम के चैंपियन बनने के बाद सवाल किया गया कि भारत जीत गया है और आपकी भविष्यवाणी गलत साबित हुई. इसके जवाब में आमिर ने खिसियाते हुए कहा कि जीत गए हैं, बस ठीक है. वो कप अपने घर लेकर जाएंगे. हमारे देश कोई न लेकर आएंगे, वेल डन. हालांकि, आमिर ने यह जरूर माना की भारतीय टीम ने आखिरी तीन मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया है. सुपर-8 में वेस्टइंडीज और सेमीफाइनल में इंग्लैंड और फिर फाइनल में शानदार खेल दिखाया.

वहीं, मोहम्मद आमिर के बाद पूर्व दिग्गज गेंदबाज शोएब अख्तर भी टीम इंडिया की तारिफ करते हुए खुद नहीं रोक पाए. शोएब अख्तर ने Tapmad पर एक क्रिकेट शो में कहा कि भारतीय क्रिकेट पॉलिसी की यह शानदार जीत है. उनका सिस्टम जीत गया और खास बात यह रही कि उनकी मेरिट ने कमाल का प्रदर्शन करके दिखाया है.

मेरिट के बिना लिया रिस्क : अख्तर

टीम इंडिया बड़े अंतरों से जीत दर्ज करने के बाद शोएब अख्तर ने कहा कि क्या रणजी ट्रॉफी खेलने वाले खिलाड़ी पैसा नहीं कमा रहे हैं? क्या भारतीय टीम के कोच ने बच्चों खिलाकर यह साबित नहीं कर दिया है कि वो दो प्लेयर्स से टूर्नामेंट जीत लेंगे. उन्होंने जरूरत के मुताबिक संजू सैमसन का वेलकम किया और उसने किसी को ड्रॉप किया कि बिना इसके चिंता की मेरिट में गड़बड़ हो जाएगी. टीम मैनेजमेंट ने बहुत बड़ा रिस्क लिया और वो हमारे सामने संजू सैमसन बड़ा उदाहरण है.

यह भी पढ़ें- भारत और NZ में से कोई भी जीते फाइनल मुकाबला, बनेगा इतिहास; जानें न्यूजीलैंड कैसे बनाएगी रिकॉर्ड

Related Articles