Home Latest News & Updates T20 World Cup से पहले इंग्लिश क्रिकेटर की बड़ी चेतावनी

T20 World Cup से पहले इंग्लिश क्रिकेटर की बड़ी चेतावनी

by Live India
T20 World Cup से पहले इंग्लिश क्रिकेटर की बड़ी चेतावनी

T20 World Cup : टी-20 विश्व कप अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है. वानखेड़े में खेले जा रहे भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबले से पहले सैम करने ने बड़ा बयान दिया है.

टी20 वर्ल्ड कप: टी-20 विश्व कप में वेस्टइंडीज को हराकर भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है. अब सेमीफाइनल का मुकाबला 5 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा. वानखेड़े स्टेडियम अपने जोशीले और शोरगुल माहौल के लिए जाना जाता है. इस मैच से पहले इंग्लिश क्रिकेटर सैम करन ने भारतीय फैंस को लेकर बड़ा बयान दिया है. सेमीफाइनल में पूरी उम्मीद है कि भारतीय समर्थक भारतीय टीम के समर्थन में स्टेडियम को गुंजा देंगे. इसी बीच सैम करन का इरादा कुछ और ही लग रहा है. हालांकि, जब दोनों टीमें मैदान पर उतरेंगी उसके बाद ही कुछ साफ स्थिति पता चल पाएगी. अभी तक दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है.

हर किसी का मैच खेलने का सपना होता है

मैच से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सैम करन ने कहा कि वानखेड़े स्टेडियम एक शानदार और आइकॉनिक स्टेडियम है. मुझे यकीन है कि गुरुवार की रात यहां पर काफी शांत होने वाली है. उन्होंने यह भी कहा कि एक युवा के तौर पर आप भारत के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल का खेलने का सपना देखते हैं. यहां की विकेट ज्यादातर बल्लेबाजी के लिए काफी अनुकूल होती है. खास वजह है कि यहां पर मैदान छोटा है और हाई स्कोरिंग चेज किया जाता है.

करन के बयान से आ गए पैट कमिंस याद

विश्व कप 2023 फाइनल से पहले पैट कमिंस ने अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में 1 लाख से ज्यादा भारतीय फैंस को शांत कराने की बात कही थी. फाइनल से पहले उन्होंने भीड़ को चुप कराने की इच्छा जताई थी और इसका पूरा करते हुए उन्होंने महान क्रिकेटर विराट कोहली का विकेट लिए थे. इस विकेट के गिरने के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस को भारी झटका लगा था. इसके कुछ देर ग्राउंड पर चुप्पी छा गई थी और फैंस के मुंह से कुछ निकलने के लिए नहीं बन रहा था.

भारत के दबाव से नहीं डरेगी इंग्लिश टीम

सेमीफाइनल में इंग्लिश टीम के सामने मजबूत भारतीय टीम खड़ी है और खासकर उसके होम ग्राउंड पर यह मैच हो रहा है. इसी बीच करन का कहना है कि वह भारतीय टीम के किसी भी दबाव में नहीं आएंगे. उन्होंने कहा कि इंग्लैंड हर परिस्थिति से वाकिफ है और वह मजबूती से मैदान पर खेलने के लिए उतरेगी. साथ ही टीम के ज्यादा खिलाड़ी भारतीय टीम के खिलाफ मुकाबले खेल चुके हैं और उन्हें टीम इंडिया के गेंदबाजों को खेलने का भी अनुभव है. साथ ही आईपीएल में हिस्सा लेकर उनके साथ काफी अनुभव हुआ है.

सैम करन का स्पष्ट कहना है कि इंग्लैंड वानखेड़े स्टेडियम में खेलने से डरने वाला नहीं है. हर मैदान पर परफेक्ट मैच खेलने के लिए उतरेंगे और भले ही भारतीय टीम मजबूती टीम है लेकिन हम भी पूरी तरह से तैयार हैं.

यह भी पढ़ें- भारत vs अफगानिस्तान के बीच हुआ सीरीज का एलान, यहां पर देखें पूरा शेड्यूल; रोहित-कोहली आएंगे नजर

Related Articles