Home Latest News & Updates Tamil Nadu News :ईसाई पूजा केंद्र के बाहर फैला तनाव

Tamil Nadu News :ईसाई पूजा केंद्र के बाहर फैला तनाव

by Live India
Tension centre prayer venue BJP workers protest assault

तमिलनाडु समाचार: तमिल नाडु राज्य के सेलम जिले के ओमलूर इलाके में ईसाई पूजा केंद्र तरफ से एक प्रार्थना सभा आयोजित करवाई गई. पूजा के दौरान एक ऐसी घटना घटी की देखते ही देखते वहां तनाव का माहौल फैल गया. साथ ही बीजेपी कार्यकर्ता भी विरोध प्रदर्शन के लिए ईसाई पूजा केंद्र पर पहुंच गए. कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि इस संगठन से जुड़ी संस्था के कर्मचारी ने 17 साल के एक लड़के के साथ मारपीट की थी.

शोषण और क्रूरता के खिलाफ किया प्रदर्शन

विरोध प्रदर्शन करने वाले में बीजेपी की महिला कार्यकर्ता भी शामिल थीं. उन्होंने कहा कि वे धार्मिक पूजा के खिलाफ नहीं है बल्कि धार्मिक गतिविधियों की आड़ में हो रहे शोषण के खिलाफ हम यहां पर इकट्ठा हुए हैं. बीजेपी कार्यकर्ता जब पूजा केंद्र के बाहर इकट्ठा हो गए थे, पुलिस को खुद मामले को सुलझाने के लिए आना पड़ा और हालात को काबू में करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. बता दें कि यह विरोध प्रदर्शन उस पुलिस जांच के बाद किया गया जिसमें ‘एलोहिम ग्लोबल वर्शिप सेंटर’ के कर्मचारियों वहां रह रहे एक किशोर के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया था.

तमिलनाडु की विजय सरकार का बड़ा फैसला, मंदिरों के पैसों से घोषित ₹246 करोड़ का प्रोजेक्ट रद्द; जानें पूरा मामला

नौकरी देने का किया गया था वादा

वहीं, अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि चाइल्ड वेलफेयर कमिटी (CWC) की शुरुआती जांच में पता चला है कि इस तरह की घटना दूसरे बच्चों के साथ भी हुई हो. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों की पहचान संस्थान के मैनेजर रेजी और कर्मचारियों बेनी और सिजू के तौर पर हुई है. पुलिस के मुताबिक, इडुक्की जिले के अनाकारा का रहने वाला 17 साल का लड़का पिछले कुछ महीनों से उस सेंटर में रह रहा था. उस बच्चे से परिवार की आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई और भविष्य में नौकरी देने का वादा किया गया था.

पूजा केंद्र के समर्थकों ने आरोपों को किया खारिज

साथ ही जांच में पुलिस को यह भी पता चला कि लड़के को पढ़ाई में मदद नहीं दी गई और संस्थान ने उससे काम भी करवाया. अब पुलिस ने जुवेनाइल जस्टिस (बच्चों की देखभाल और सुरक्षा) एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. इसी बीच बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि लोगों का शोषण किया जा रहा है और कमजोर लोगों के पैसे के फायदे के लिए ओल्ड-एज होम और संगठन से जुड़े दूसरे संस्थानों में लाया जा रहा है. पूजा केंद्र के समर्थकों ने सभी आरोपों को खारिज किया है और जोर देकर कहा कि धार्मिक कार्यों में किसी भी प्रकार की रुकावट नहीं आनी चाहिए.

TMC को बड़ा झटका: पार्टी के तीन बैंक खातों पर लगी रोक, 440 करोड़ हैं जमा, फंड पर उठे सवाल

Related Articles