Home Latest News & Updates Test Cricket में विराट कोहली की वापसी कराओ : सिद्धू

Test Cricket में विराट कोहली की वापसी कराओ : सिद्धू

by Live India
Test Cricket में विराट कोहली की वापसी कराओ : सिद्धू

Virat Kohli: नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली की वापसी से पूरे देश में क्रिकेट फैंस को काफी खुशी होगी. उन्होंने यह भी कि भगवान से भी मैं यही दुआ करूंगा कि वह टेस्ट क्रिकेट में वापसी करें.

विराट कोहली: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) की तरफ से टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास लेने की खबरों ने सबको हिलाकर रख दिया था और इस फैसले से फैंस से लेकर पूर्व क्रिकेटर काफी दुखी हुए थे. उस वक्त पूर्व क्रिकटरों का कहना था कि कोहली में भी टेस्ट क्रिकेट काफी बचा है. कोहली वर्तमान में भारतीय टीम की तरफ से वनडे फॉर्मेट में खेल रहे हैं. वहीं, साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद भारतीय खिलाड़ियों पर कई सवाल खड़े होने लगे थे और इस बीच आम लोग किंग कोहली की वापसी बात कहने लगे. इसी कड़ी में पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने सोशल मीडिया पर एक भावुक भरे संदेश ने विराट कोहली के संन्यास पर नए तरह से एक बहस छेड़ दी है. अपने इस संदेश में उन्होंने कोहली की वापसी को लेकर मंशा जाहिर की है.

वापसी से होगी पूरे देश को खुशी : सिद्धू

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली की वापसी से पूरे देश में क्रिकेट फैंस को काफी खुशी होगी. इसके अलावा उन्होंने किंग कोहली की फिटनेस और बेजोड़ मेहनत को लेकर जमकर तारीफ की. आपको बताते चलें कि विराट कोहली ने 12 मई, 2025 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान कर दिया था और इस फैसले से सभी प्रशंसक काफी मायूस हुए थे. सिद्धू की तरफ से इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी में लिखा कि टेस्ट क्रिकेट में कोहली की मौजूदगी से पूरे देश में एक लेवल पर मनोबल होता था और सामने वाली टीम भी कहीं न कही दबाव में दिखती थी. इसके अलावा उन्होंने 37 वर्षीय खिलाड़ी की फिटनेस की जमकर तारीफ की और उन्होंने बताया कि यह क्षमता युवा खिलाड़ियों में होती है.

कोहली की फिटनेस लाजवाब

सिद्धू ने अपनी स्टोरी में लिखा कि अगर भगवान मुझे वरदान देता तो मैं कहता कि विराट कोहली की टेस्ट क्रिकेट में वापसी करा दे. साथ ही इस बात पूरे देश के लिए इससे ज्यादा खुशी की बात क्या हो सकती है. साथ ही उनकी फिटनेस एक 20 साल के लड़के की तरह है और उनकी मैदान पर फिल्डिंग भी लाजवाब है. कोहली टेस्ट क्रिकेट से पहले अंतरराष्ट्रीय टी-20 को भी अलविदा कह चुके हैं और अब वह सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. इसके अलावा दो फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद विराट के वनडे करियर में कोई गिरावट देखने को नहीं मिल रही है. मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया में खेले गए दो शुरुआती मुकाबले में कोहली अपने बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए. हालांकि, इसके बाद कोहली ने जोरदार वापसी की और सिडनी में उन्होंने 74 रनों की शानदार पारी खेली. इसके अलावा रोहित शर्मा के बल्ले से आई शतकीय पारी के बदौलत भारत ने इस लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लिया.

यह भी पढ़ें- AUS vs ENG : 124 सालों में हुआ पहली बार ऐसा कारनामा, ऑस्ट्रेलिया के बाद इंग्लिश टीम भी हुई ऑलआउट

Related Articles