Home Jammu Kashmir Udhampur Accident पर LG और CM ने किया दुख व्यक्त

Udhampur Accident पर LG और CM ने किया दुख व्यक्त

by Live India
Udhampur bus accident 15 Died & 20 People Injured

Udhampur Accident : उधमपुर जिले में बस पलटने से एक बड़ा हादसा हो गया. इस दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हो गए हैं. बचाव कार्य टीम ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है.

उधमपुर हादसा : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बड़ा हादसा हो गया है. उधमपुर के रामनगर के कागोत में एक यात्री बस पलट गई और इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई. साथ ही 20 अन्य घायल बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद बचाव कार्य जारी है, जिसमें पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग शामिल हैं. प्रशासन ने तत्काल घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवा दिया है. वहीं, पुलिस ने बताया कि बस रामनगर से उधमपुर की तरफ जा रही थी उसी दौरान बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हालांकि, अभी तक दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.

नहीं पता चला पाया हादसा कैसे हुआ?

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह हादसा रैश और नेग्लीजेंट का है. एक मोड़ पर बस का टायर फट गया और तेज रफ्तार होने की वजह से बस पलट गई. वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई, जहां उन्होंने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया. बचाव दलों ने सबसे पहले घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की और उच्च स्तर पर इलाज करवाने की बात कही. साथ ही प्रशासन ने कहा कि घायलों की स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर उन्हें बड़े अस्पताल भी भेज दिया जाएगा.

सीएम ने दिया हर संभव मदद का भरोसा

वहीं, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को उधमपुर जिले में हुए सड़क हादसे में लोगों की जान जाने पर शोक व्यक्त किया. साथ ही मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया. इसके अलावा मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने अधिकारियों को प्रभावित लोगों को तत्काल राहत और जरूरी सहायता मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार दुख की इस घड़ी में पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है.

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि उधमपुर में हुआ यह दुखद सड़क हादसा दिल दहला देने वाला है. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ईश्वर उन्हें शक्ति प्रदान करें और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. सिन्हा ने आगे कहा कि उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस, SDRF और स्वास्थ्य विभाग को हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है.

महबूबा मुफ्ती ने व्यक्त किया दुख

पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि एक्स पर एक पोस्ट में उधमपुर-राम नगर बस दुर्घटना की दुख घटना से मैं बहुत दुखी हूं. पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं और मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं.

यह भी पढ़ें- CM योगी का विपक्ष पर हमला: महिला आरक्षण के विरोध को बताया ‘द्रौपदी चीरहरण’ जैसा कृत्य

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles