4
Uttarakhand 10th-12th Result: उत्तराखंड बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया. यहां उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट का डायरेक्ट लिंक और रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स बताए गए हैं.
25 अप्रैल, 2026
उत्तराखंड बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव हो गया है, जहां स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. दोनों ही कक्षाओं में लड़कियों ने बाजी मारी है. इस साल उत्तराखंड से 1,12,266 स्टूडेंट्स ने 10वीं क्लास का एग्जाम दिया, जबकि 1,02,986 स्टूडेंट्स ने इंटरमीडिएट का एग्जाम दिया था. ये सभी स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं.
यहां चेक करें रिजल्ट
सबसे पहले उत्तराखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uaresults.nic.in या ubse.uk.gov.in पर जाएं.
अब, होमपेज पर ‘बोर्ड एग्जाम’ सेक्शन में ‘बोर्ड एग्जाम 2026 अवेलेबल’ लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद ’10वीं रिजल्ट 2026′ या ’12वीं रिजल्ट 2026′ में से अपनी क्लास का लिंक चुनें.
अब अपना रोल नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड डालें.
फिर ‘गेट रिजल्ट’ पर क्लिक करें.
आपका 10वीं या 12वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें.
यह भी पढ़ें- अब हर छात्र पर योगी सरकार की नजरः ‘अपार प्लस’ से एक ही प्लेटफॉर्म पर दर्ज हो रही पूरी शैक्षणिक जानकारी
