9
Winter Shawl Designs: शॉल्स सिर्फ सर्दियों का कपड़ा नहीं, बल्कि संस्कृति, कला और स्टाइल का मिक्स हैं. चाहे आप पश्मीना की नर्मी पसंद करें या कलमकारी की कला, हर शॉल आपकी पर्सनैलिटी को खास बनाता है.
24 दिसंबर, 2025
शीतकालीन शॉल डिजाइन: सर्दियों में शॉल सिर्फ ठंड से नहीं बचाता, बल्कि ये आपके पूरे लुक की पहचान बन जाता है. भारत में शॉल पहनने की परंपरा सदियों पुरानी है. यहां हर राज्य की अपनी खास बुनावट, कढ़ाई और कहानी है. कश्मीर की नर्मी से लेकर दक्षिण भारत की खूबसूरत छाप तक, हर शॉल अपने आप में एक फैशन स्टेटमेंट है. ऐसे में आज भारत के 6 सबसे पॉपुलर शॉल्स के डिजाइन लेकर आए हैं, जो सर्दियों में स्टाइल और गर्माहट दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देते हैं.

पश्मीना शॉल
पश्मीना शॉल को शॉल्स की रानी कहा जाता है. कश्मीर में बनने वाले ये शॉल बहुत हल्के, सॉफ्ट और गर्म होते हैं. पश्मीना ऊन हिमालयी बकरियों से आता है, जिसकी वजह से इसकी क्वालिटी बेमिसाल होती है. इसे साड़ी, सूट या वेस्टर्न आउटफिट, हर लुक के साथ कैरी किया जा सकता है.

कश्मीरी शॉल
कश्मीरी शॉल अपनी खूबसूरत कढ़ाई और ट्रेडिशनल डिज़ाइन के लिए जाने जाते हैं. सोज़नी और कानी वर्क वाले शॉल्स आज भी शादियों और खास मौकों पर पहली पसंद रहते हैं. ये शॉल ठंड से बचाने के साथ-साथ आपके लुक को रॉयल टच देते हैं.

कलमकारी शॉल
आंध्र प्रदेश की पहचान माने जाने वाले कलमकारी शॉल्स पर हाथ से की गई पेंटिंग या ब्लॉक प्रिंटिंग होती है. नेचुरल कलर्स और ट्रेडिशनल डिज़ाइनों से सजे ये शॉल्स उन लड़कियों के लिए परफेक्ट हैं, जिन्हें एथनिक के साथ आर्टिस्टिक स्टाइल पसंद है.

वेलवेट शॉल
वेलवेट शॉल्स सर्दियों में ग्लैमर का तड़का लगाते हैं. इनकी सॉफ्ट शाइन और मोटा फैब्रिक इन्हें पार्टी और वेडिंग फंक्शन के लिए खास बनाता है. एम्ब्रॉयडरी या बॉर्डर वर्क वाले वेलवेट शॉल्स सिंपल आउटफिट को भी परफेक्ट बना देते हैं.

सिल्क शॉल
सिल्क शॉल्स लाइटवेट होने के बावजूद बहुत एलिगेंट लगते हैं. बनारसी या कांजीवरम टच वाले सिल्क शॉल्स ट्रेडिशनल मौकों पर बहुत अच्छे लगते हैं. इन्हें साड़ी या लॉन्ग कुर्ते के साथ कैरी करके आप भी ग्रेसफुल लुक पा सकती हैं.

विंटर वुलन शॉल
ठंडी सुबहों और शामों के लिए वुलन विंटर शॉल्स सबसे ज़्यादा काम आते हैं. ये शॉल्स मोटे, कंफर्टेबल और टिकाऊ होते हैं. ऑफिस से लेकर ट्रैवल तक, ये हर दिन के इस्तेमाल के लिए परफेक्ट ऑप्शन हैं.
यह भी पढ़ेंः शादी और त्योहारों में दिखेंगी एकदम परफेक्ट, पहने Velvet Kurta Set और लगें दुल्हन से भी खूबसूरत
