Home Latest News & Updates Yamuna Expressway पर ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 6 की मौत

Yamuna Expressway पर ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 6 की मौत

by Live India
Yamuna Expressway पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौके पर मौत

Yamuna Expressway Accident: बीती रात मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हुआ. इस हादसे में मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई. जानें पूरा मामला.

7 फरवरी, 2026

मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. इस खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. दरअसल, शनिवार की सुबह जब करोड़ों लोग गहरी नींद में थे, तब एक भयानक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 2:45 बजे सुरीर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने एक खड़ी बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, इसके अलावा 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

खड़े-खड़े मौत

हादसे की कहानी किसी का भी दिल दहला सकती है. ये बस नोएडा से कानपुर के रसूलाबाद की तरफ जा रही थी. सफर के दौरान एक यात्री को वॉशरूम जाने की जरूरत महसूस हुई, जिसकी वजह से ड्राइवर ने बस को एक्सप्रेसवे के किनारे रोका था. बस अभी खड़ी ही हुई थी कि पीछे से आ रहे एक कंटेनर ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी खतरनाक थी कि बस का एक हिस्सा पूरी तरह से डैमेज हो गया, जिससे हर तरफ चीख-पुकार मच गई.

यह भी पढ़ेंः दहला इस्लामाबाद: जुमे की नमाज के दौरान हमलावर ने खुद को उड़ाया, 31 की मौत, 169 घायल

मौके पर पहुंची पुलिस

लोकल पुलिस को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, वो तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. हालांकि, हादसे के तुरंत बाद बस और ट्रक दोनों के ड्राइवर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए. पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और फरार ड्राइवरों की तलाश जारी है.

जरूरी है सावधानी

ये घटना हमें सिखाती है कि हाईवे पर ट्रेवल करते हुए सावधानी कितनी जरूरी है. अक्सर लोग लंबी दूरी के सफर में रात के टाइम ट्रेवल करना पसंद करते हैं, लेकिन रात के सन्नाटे और तेज रफ्तार के बीच एक छोटी सी चूक भी जानलेवा साबित हो सकती है. वैसे, यमुना एक्सप्रेसवे पर पहले भी इस तरह के कई हादसे हो चुके हैं, जो कहीं न कहीं तेज रफ्तार या नींद की झपकी का नतीजा होते हैं.

समाचार स्रोत: प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई)

Related Articles