Home Latest News & Updates अवैध इमारतों को सील करेगी MCD

अवैध इमारतों को सील करेगी MCD

by Live India
Malviya Nagar Fire

दक्षिणी दिल्ली में एमसीडी की कार्रवाई: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद दिल्ली नगर निगम (MCD) जाग गया है. एमसीडी अब साउथ दिल्ली में बिना इजाजत वाले कमर्शियल ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करेगी. अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि बिल्डिंग के नियमों और लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन करने वाले स्ट्रक्चर के खिलाफ सीलिंग ड्राइव शुरू की जाएगी. यह कदम मालवीय नगर में एक बेड-एंड-ब्रेकफास्ट रेस्टोरेंड में लगी भीषण आग के बाद उठाया गया, जिसमें 21 लोगों की जान चली गई. मृतकों में 11 विदेशी लोग थे. इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है. हादसे के बाद सामने आया कि रेस्टोरेंट नियमों का उल्लंघन करके चल रहा था, जिसमें मंजूर किए गए स्ट्रक्चर से ज्यादा कमरे बनाए गए थे.

इजाजत के बिना बनाए 25 कमरें

MCD के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि जिस बिल्डिंग में यह घटना हुई, उस पर पहले कभी किसी नियम का उल्लंघन करने का मामला दर्ज नहीं किया गया था. “इसे कभी भी किसी नियम का उल्लंघन करने के लिए रिकॉर्ड में नहीं लाया गया. बिल्डिंग प्लान को भी कभी मंजूरी नहीं दी गई थी.” दरअसल, रेस्टोरेंट बेड-एंड-ब्रेकफआस्ट के तहत केवल 6 कमरे बनाने की इजाजत थी, लेकिन पैसों की लालच में होटल के मालिक ने लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया. होटल में 25 में कमरे बनाए गए, जिसमें लोग रह रहे थे. पास ही में एक अस्पताल में इलाज कराने आए लोग उसमें रुका करते थे. रेस्टोरेंड को 2012-13 के आसपास फिर से बनाया गया था और इसके पास मंजूर बिल्डिंग प्लान या मंजूर लेआउट नहीं था.”

कैसे लगी आग

दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, इस होटल के पास कोई फायर एनओसी नहीं थी. पूरी इमारत में ऊपर जाने और नीचे आने के लिए केवल एक ही संकरा एंट्री और एग्जिट गेट था. जब ग्राउंड फ्लोर पर शॉर्ट सर्किट हुआ तो सेंसर से चलने वाला मेन गेट बंद हो गया, जिससे लोग बाहर नहीं निकर पाए. खिड़कियां पहले से ही परमानेंट बंद थी. निकासी का कोई दूसरा रास्ता न होने के कारण ऊपरी मंजिल पर सो रहे विदेशी नागरिक कमरे के भीतर ही घुटकर मर गए. आग लगने से पूरी बिल्डिंग मानों एक तंदूर बन गई थी.

सील की जाएंगी अवैध इमारते

MCD के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, “कल से, MCD साउथ-जोन में बिना इजाजत वाली कमर्शियल जगहों को सील करना शुरू कर देगी. B&B फैसिलिटी के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त एक्शन होगा.” उन्होंने कहा कि एरिया का सर्वे शुरू कर दिया गया है और अवैध पाई गई दूसरी कमर्शियल जगहों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. MCD के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, “नियमों का उल्लंघन करने वाली और एरिया में चल रही सभी कमर्शियल प्रॉपर्टीज को अगले 48 घंटों में सील कर दिया जाएगा.”

‘भाई, शायद हम बच न पाएं…’, CA विवेक के आखिरी शब्द; आग ने छिन ली एक ही परिवार की 8 जिंदगियां

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles