5
Bollywood Beautiful Moms: इस मदर्स डे पर, बॉलीवुड की कुछ सबसे खूबसूरत मॉम्स पर एक नजर डालते हैं, जो बढ़ती उम्र के साथ और जवान होती जा रही हैं और आज की हिरोइनों को फिटनेस में टक्कर देती हैं.
10 मई, 2026
Age is just a number- ये कहावत बॉलीवुड की संतूर मॉम्स के लिए बिल्कुल परफेक्ट है. कई बॉलीवुड स्टार मॉम्स ने मां बनने के बाद भी अपने ग्लैमर और फिटनेस में कोई कमी नहीं आने दी. आज भी जब वे परदे पर दिखती हैं, तो सभी देखते रह जाते हैं. अपने स्टाइल, खूबसूरती और बॉन्डिंग के लिए जानी जाने वाली ये मां-बेटी की जोड़ियां सोशल मीडिया पर भी हॉट टॉपिक हैं. किसी ने अपनी फिटनेस से उम्र को मात दी है, तो किसी ने अपने फैशन और एलिगेंस से दिल जीता है. इस मदर्स डे पर, आइए बॉलीवुड की कुछ सबसे खूबसूरत मॉम्स पर एक नजर डालते हैं, जो बढ़ती उम्र के साथ और जवान होती जा रही हैं.
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी 50 साल की हैं, लेकिन वो ब्यूटी और फिटनेस के मामले में आज की हिरोइनों को भी पीछे छोड़ देती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी योगा वीडियोज बहुत वायरल होती हैं. अपने फैशन सेंस ने उन्होंने अपनी ब्यूटी में जरा भी कमी नहीं आने दी. शिल्पा की बेटी समीशा कुंद्रा अभी 6 साल की है. शिल्पा योग और हSल्दी लाइफस्टाइल को बहुत प्रमोट करती हैं.
माधुरी दीक्षित नेने
धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित अपने डांस और ब्यूटी के कारण करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करती हैं. माधुरी 58 साल की हैं और दो बच्चों की मां हैं, लेकिन इस उम्र में भी उनकी सुंदरता को कोई टक्कर नहीं दे सकता है. अपनी मुस्कान और डांस के लिए वे अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती हैं. उनके दो बच्चे हैं अरिन नेने, जो 23 साल के हैं और रयान नेने जो 21 साल के हैं. उनके बच्चे लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं.
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन 52 साल की हैं, लेकिन उनकी खूबसूरती और ग्रेस के लोग आज भी दीवाने हैं. मिस वर्ल्ड रहीं ऐश्वर्या अपने एलिगेंट लुक्स और शानदार फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं. फिल्मों से लेकर इंटरनेशनल इवेंट्स तक, उनका स्टाइल हमेशा चर्चा में रहता है. उनके रेड कार्पेट लुक्स सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. ऐश्वर्या की बेटी आराध्या बच्चन अभी 14 साल की हैं और अक्सर अपनी मां के साथ देखी जाती हैं. ऐश्वर्या अपनी फिटनेस और स्किनकेयर रूटीन को लेकर भी काफी कॉन्शस रहती हैं.
मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा 52 साल की हैं, लेकिन उनकी फिटनेस और ग्लैमरस स्टाइल को देखकर लगता है उनकी रिवर्स एजिंग हो रही है. मलाइका अपने जिम लुक, योगा और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए फेमस हैं. उनके फिटनेस वीडियो और फैशन स्टाइल अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. उनके बेटे अरहान खान 23 साल के हैं और विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं. मलाइका अपनी फिट बॉडी और कॉन्फिडेंस से लाखों लोगों के लिए इंस्पिरेशन बनी हुई हैं.
रवीना टंडन
रवीना टंडन 51 साल की हैं, लेकिन उनकी खूबसूरती और चार्म पहले की तरह ही बरकरार है. 90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस रवीना अपने स्टाइल और दमदार पर्सनैलिटी के लिए जानी जाती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी बहुत बड़ी फॉलोइंग है. उनके फैंस सोशल मीडिया पर मां-बेटी की डूओ फोटोज बहुत पसंद करते हैं. रवीना चार बच्चों की मां हैं और उनकी बेटी राशा थडानी भी ग्लैमर की दुनिया में आ गई हैं.
