Home News इन यूनिवर्सिटी के झांसे में न आएं

इन यूनिवर्सिटी के झांसे में न आएं

by Live India
इन यूनिवर्सिटी के झांसे में न आएं

Fake Universities: University Grants Commission ने फर्जी यूनिवर्सिटी की पूरी लिस्ट जारी की है, जिन्हें मान्यता प्राप्त नहीं है. यहां उन पूरी लिस्ट दी गई है.

22 फरवरी, 2026

एडमिशन सीजन अब शुरू होने वाला है. 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाओं के बाद उन्हें कॉलेजों से कॉल आना शुरु हो जाते हैं, इसलिए इस साल पासआउट होने वाले बच्चों के लिए यह खबर बहुत जरूरी हैं. एक कॉलेज न सिर्फ बच्चों को डिग्री देता है बल्कि उनके भविष्य को तैयार करने में मदद करता है. माता-पिता अपने बच्चों को अच्छे करियर के लिए कॉलेज भेजते हैं, लेकिन जरा सोचिए अगर आपको पता चले कि आपके बच्चे की यूनिवर्सिटी एक फर्जी यूनिवर्सिटी है. जी हां, देश में कई यूनिवर्सिटीज हैं, जो बच्चों को अपने जाल में फंसाकर फीस ऐंठ रही हैं.

कौन दे सकता है डिग्री

University Grants Commission ने फर्जी यूनिवर्सिटी की पूरी लिस्ट जारी की है, जिन्हें मान्यता प्राप्त नहीं है. आप ध्यान से इनके नाम देख लें ताकि आपके बच्चे के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो. UGC एक्ट 1956 के अनुसार सिर्फ़ केंद्रीय या राज्य के प्रांतीय कानून के तहत बने संस्थान या एक्ट के सेक्शन 3 के तहत डीम्ड यूनिवर्सिटी ही डिग्री दे सकते हैं. इसके अलावा, सिर्फ पार्लियामेंट के स्पेशल एक्ट से अधिकार पाने वाले इंस्टिट्यूशन ही कानूनी तौर पर डिग्री दे सकते हैं. आइए आज हम आपको बताते हैं कि देश में कौन सी यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स को एडमिशन नहीं लेना चाहिए.

ये हैं देश की फर्जी यूनिवर्सिटीज

दिल्ली में फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट

  • ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एण्ड फिजिकल हेल्थ साइंस (अलीपुर)
  • कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड (दरियागंज)
  • यूनाइटेड नेशनल यूनिवर्सिटी
  • वोकेशनल यूनिवर्सिटी
  • एडीआर-सेंट्रिक ज्यूरिडिकल यूनिवर्सिटी (राजेंद्र प्लेस)
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग
  • विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ एम्प्लॉयमेंट
  • आध्यात्मिक विश्वविद्यालय (रोहिणी)
  • वर्ल्ड पीस ऑफ यूनाइटेड नेशन यूनिवर्सिटी (पीतमपुरा)
  • इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग (कोटला मुबारकपुर)

उत्तर प्रदेश में फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट

  • गांधी हिंदी विद्यापीठ प्रयाग
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस ओपन यूनिवर्सिटी (अलीगढ़)
  • भारतीय शिक्षा परिषद (लखनऊ)
  • महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी (नोएडा)

केरल में फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट

  • सेंट जॉन्स यूनिवर्सिटी, किशनट्टम
  • इंटरनेशनल इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ प्रोफेटिक मेडिसिन, कोझीकोड

महाराष्ट्र में फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट

  • राजा अरबी यूनिवर्सिटी, नागपुर
  • नेशनल बैकवर्ड कृषि विद्यापीठ, तड़वल

पुडुचेरी में फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट

  • श्री बोधि एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन
  • पश्चिम बंगाल में फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट

पश्चिम बंगाल

  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन, कोलकाता
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च, कोलकाता

आंध्र प्रदेश में फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट

  • बाइबल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया
  • क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी, गुंटूर

राजस्थान

  • राजीव गांधी प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान, भिवाड़ी

झारखंड

  • दक्षा यूनिवर्सिटी, रांची

हरियाणा

  • मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद

अरुणाचल प्रदेश

  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन

समाचार स्रोत: यूजीसी वेबसाइट

यह भी पढ़ें- दिल्ली में निजी स्कूल 1 अप्रैल से बिना अनुमति नहीं वसूल सकेंगे फीस, नए सत्र से मनमानी शुल्क वसूली पर रोक

Related Articles