Home Lifestyle इन 6 Pastel Nail Art डिजाइन्स के साथ हाथों को दें क्लासी लुक

इन 6 Pastel Nail Art डिजाइन्स के साथ हाथों को दें क्लासी लुक

by Live India
इन 6 Pastel Nail Art डिजाइन्स के साथ हाथों को दें क्लासी लुक

Pastel Nail Art: अगर आपको भी सजने-संवरने का शौक है, तो आज आपके लिए पेस्टल शेड्स के नेल ऑर्ट डिजाइन लेकर आए हैं. ये डिजाइन्स आपको परफेक्ट स्प्रिंग वाइब देंगे.

14 मार्च, 2026

सर्दियों की विदाई के साथ ही अब टाइम आ गया है अपने वॉर्डरोब और ग्रूमिंग रूटीन में थोड़े लाइट और रिफ्रेशिंग कलर्स को शामिल करने का. स्प्रिंग सीजन में, पेस्टल कलर्स खूब ट्रेंड में रहते हैं. ताजे खिले फूल, ठंडी मिंट चाय और मीठे मैकरोन्स की याद दिलाने वाले ये पेस्टल कलर्स आपके हाथों की खूबसूरती में भी चार चांद लगा देंगे. अगर आप भी अपने पुराने मैनीक्योर से बोर हो चुकी हैं, तो इस स्प्रिंग सीजन इन 6 ट्रेंडी पेस्टल नेल आइडियाज को जरूर ट्राई करें.

रेट्रो फूल शक्ति

70 के दशक का फैशन एक बार फिर लौट आया है. इस तरह के डिजाइन में बड़े-बड़े पेस्टल फ्लावर बनाए जाते हैं जो दिखने में काफी ग्रूवी और कूल लगते हैं. इसमें अलग-अलग कलर्स के फूलों के साथ थोड़ा टेक्सचर और ग्रेडिएंट इफेक्ट जोड़ा जाता है, जो आपके नेल्स को एक रेट्रो आर्ट पीस जैसा लुक देता है.

मिंट ग्रीन

मिंट वाला ग्रीन कलर अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन पेस्टल शेड्स में ये सबसे यूनिक लगता है. अगर आप कुछ हटकर लेकिन सिंपल चाहती हैं, तो पूरे नेल्स पर एक ही शेड का मिंट ग्रीन नेल पेंट लगाएं. ये दिखने में जितना बोल्ड है, उतना ही क्लासी वाइब भी देता है.

पेस्टल रेनबो

जिन लड़कियों को कलर्स से प्यार है, उनके लिए पेस्टल रेनबो बेस्ट है. इसमें वॉटरकलर जैसा इफेक्ट दिया जाता है और ऊपर से थोड़ी सी ग्लिटर डस्ट छिड़की जाती है. इसमें फ्रेंच टिप के साथ रेनबो स्ट्रोक्स आपके हाथों को एक मैजिकल और शाइनी लुक देते हैं.

लैवेंडर ब्लूम्स

स्प्रिंग का मतलब ही है चारों तरफ फूलों की खुशबू. अपने नाखूनों पर लैवेंडर कलर और फ्लावर की पेंटिंग बनवाएं. आप चाहें तो इसे सिर्फ एक एक्सेंट नेल यानी एक ही उंगली पर भी ट्राई कर सकती हैं.

पीची मैजिक

पीच कलर एक ऐसा शेड है जो हर स्किन टोन पर जंचता है. इसे और भी खूबसूरत बनाने के लिए आप मिक्स एंड मैच अप्रोच अपना सकती हैं. कुछ नाखूनों पर सॉलिड कलर, कुछ पर फ्रेंच टिप्स और किसी एक पर छोटे-छोटे डॉट्स बनाकर इसे एक रोमांटिक टच दिया जा सकता है.

मार्बल इफेक्ट

अगर आपको थोड़ा क्रिएटिव लुक पसंद है, तो मार्बल नेल आर्ट ट्राई करें. इसमें वॉटर ब्लू कलर के साथ दूसरे पेस्टल शेड्स को मिक्स कर सकती हैं. इस तरह का नेल आर्ट डिजाइन स्प्रिंग सीजन के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहता है.

यह भी पढ़ेंः Sharara या Gharara? कंफ्यूजन में न खराब करें अपना लुक, जानें दोनों के बीच का असली फर्क

Related Articles