Home मनोरंजन इम्तियाज की Main Vaapas Aaunga ने मंगलवार को पकड़ी रफ्तार

इम्तियाज की Main Vaapas Aaunga ने मंगलवार को पकड़ी रफ्तार

by Live India
इम्तियाज की Main Vaapas Aaunga ने मंगलवार को पकड़ी रफ्तार

6

मैं वापस आऊंगा बॉक्स ऑफिस: इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी पीरियड रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत कर रही है. नसीरुद्दीन शाह, दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ और वेदांग रैना जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को शानदार कमाई की है. फिल्म ने अपने पहले डिस्काउंटेड मंगलवार पर 1.65 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. खास बात ये रही कि सोमवार के मुकाबले फिल्म की कमाई में करीब 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली. माना जा रहा है कि ‘मैं वापस आऊंगा’ के टिकट प्राइज कम होने का फायदा इसके कलेक्शन पर साफ दिखाई दिया.

5 दिन की टोटल कमाई

5 दिनों में फिल्म का टोटल इंडियन नेट कलेक्शन अब 8.40 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. शुरुआती दो दिनों की परफॉर्मेंस को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद थी कि फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन करीब 10 करोड़ रुपये तक ही लिमिटेड रह सकता है. लेकिन अब फिल्म जिस तरह के ट्रेंड दिखा रही है, उससे लग रहा है कि ये आंकड़ा पहले हफ्ते में ही पूरा हो जाएगा. हालांकि, फिल्म के लिए असली चैलेंज अभी बाकी है. बॉक्स ऑफिस पर लंबी दौड़ लगाने के लिए ‘मैं वापस आऊंगा’ को ऑडियन्स के बीच बड़ी पॉपुलैरिटी हासिल करनी होगी. फिलहाल ऐसा होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है. आने वाले वीकेंड में कई नई फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनमें ‘कॉकटेल 2’ का नाम भी शामिल है. इस फिल्म का ट्रेलर और गाने पहले ही लोगों के बीच पॉपुलर हो चुके हैं. ऐसे में ‘मैं वापस आऊंगा’ के सामने अपनी कमाई की स्पीड बनाए रखना आसान नहीं होगा.

बंटवारे के जख्मों पर मरहम लगाती है इम्तियाज अली की Main Vaapas Aaunga, देखने से पहले पढ़ लें मूवी रिव्यू

हर दिन का कलेक्शन

पहला दिन: 1.15 करोड़ रुपये
दूसरा दिन: 1.85 करोड़ रुपये
तीसरा दिन: 2.65 करोड़ रुपये
चौथा दिन: 1.10 करोड़ रुपये
पांचवां दिन: 1.65 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन: 8.40 करोड़ रुपये (नेट)

ऐसे में अब सभी की नजर फिल्म के पहले हफ्ते के कलेक्शन पर टिकी है. पहले वीक में क्या ये इमोशनल रोमांटिक फिल्म 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर पाएगी? या फिर शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की ‘कॉकटेल 2’ की रिलीज़ इसकी रफ्तार पर ब्रेक लगा देंगी? इसका जवाब आने वाले वीकेंड को मिल ही जाएगा.

Manoj Bajpayee भी नहीं बचा पाए Governor! दमदार कहानी का वादा, लेकिन रिजल्ट निकला एकदम फीका

Related Articles