Home मनोरंजन इस बड़े एक्टर ने Dhurandhar में काम करने से किया इनकार!

इस बड़े एक्टर ने Dhurandhar में काम करने से किया इनकार!

by Live India
Ranveer Singh का ‘बीस्ट मोड’ ऑन, आते ही Dhurandhar 2 के ट्रेलर ने मचाया तहलका; अब Pakistan का भविष्य तय करेगा हिंदुस्तान

2

Dhurandhar: The Revenge: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज़ के साथ ही हर तरफ छा चुकी है. अब इतनी बड़ी फिल्म का हिस्सा भला कौन नहीं बनना चाहेगा?

23 मार्च, 2026

बॉलीवुड में जब कोई फिल्म पहले ही दिन 145 करोड़ रुपये की कमाई करके हिस्ट्री क्रिएट कर दे, तो भला कौन सा एक्टर होगा जो उसका हिस्सा नहीं बनना चाहेगा? लेकिन हमारे ‘एवरग्रीन’ और ‘झक्कास’ एक्टर अनिल कपूर की बात ही कुछ अलग है. जहां पूरी इंडस्ट्री ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की ऐतिहासिक सक्सेस का जश्न मना रही है, वहीं ये खबर काफी वायरल हो रही है कि, अनिल कपूर ने ‘धुरंधर’ में काम करने से मना कर दिया था.

क्यों कहना पड़ा ‘ना’?

हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में अनिल कपूर ने खुद इस राज से पर्दा उठाया. उन्होंने बताया कि डायरेक्टर आदित्य धर उनके पास ‘धुरंधर 2’ में एक खास कैमियो का ऑफर लेकर आए थे. फिल्म की स्क्रिप्ट और रोल दोनों ही शानदार थे, लेकिन फिर भी अनिल ने इसे ठुकरा दिया. इसकी वजह कोई कंट्रोवर्सी नहीं, बल्कि अनिल कपूर का वो उसूल था जिसके लिए उन्हें पूरी फिल्म इंडस्ट्री जानती है और वो है ‘प्रोफेशनलिज्म’. अनिल कपूर ने कहा- आदित्य मेरे पास एक बहुत ही दिलचस्प रोल लेकर आए थे. मैं इसे करना भी चाहता था, लेकिन उन तारीखों पर मैं पहले ही किसी दूसरे डायरेक्टर को अपनी ज़ुबान दे चुका था. मेरी नज़र में टैलेंट से बढ़कर कमिटमेंट होता है. अगर मैं आदित्य की फिल्म के लिए पिछला वादा तोड़ देता, तो ये अनप्रोफेशनल होता. बस इसीलिए मैंने ये बड़ा मौका छोड़ दिया. ये मेरा नुकसान है, पर कोई बात नहीं.

रणवीर सिंह

यह भी पढ़ेंः Dhurandhar 2 ने मचाया गदर, थियेटर से बाहर निकलते ही लोगों ने बांधे Ranveer Singh की तारीफों के पुल

धुरंधर 2 का क्रेज

कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो न सिर्फ ऑडियन्स का दिल जीतती हैं, बल्कि क्रिटिक्स को भी चुप करा देती हैं. ‘धुरंधर’ और उसका सीक्वल उन्हीं में से एक है. क्रिस्प डायलॉग्स, जबरदस्त एक्शन और हाई-वोल्टेज ड्रामा के साथ इस स्पाई थ्रिलर ने सिनेमाघरों में फिर से रौनक लौटा दी थी. जाहिर है, जब इसके सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ऐलान हुआ, तो फैंस की एक्साइटमेंट 7वें आसमान पर थी. ट्रेलर ने पहले ही क्लियर कर दिया था कि ये फिल्म पहले पार्ट से कहीं ज्यादा बड़ी, बोल्ड और धमाकेदार होने वाली है. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च, 2026 को सिल्वर स्क्रीन पर आई. इसने आते ही बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड्स तहस-नहस कर दिए.

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की कहानी

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की कहानी वहीं से शुरू होती है जहां पहला पार्ट खत्म हुआ था. रणवीर सिंह एक बार फिर ‘हमजा अली मजारी’ बनकर ऑडियन्स के दिल में उतर रहे हैं. इस बार उनकी लड़ाई सीधे मेजर इकबाल यानी अर्जुन रामपाल से है, जो 26/11 हमलों का मास्टरमाइंड दिखाया गया है. फिल्म में न सिर्फ एक्शन है, बल्कि हमजा की असली पहचान ‘जसकीरत सिंह रंगी’ के पीछे छुपे हुए इमोशन्स और बदले की आग भी दिखाई गई है. संजय दत्त और राकेश बेदी जैसे एक्सपीरियंस और बेहतरीन एक्टर्स ने अपने काम से सीक्वल में फिर चार चांद लगा दिए हैं.

Dhurandhar 2

रिकॉर्ड तोड़ कमाई

सिर्फ 24 घंटों के अंदर ही ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर 145 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी. इस आंकड़े को पार करना कोई मामूली बात नहीं है. ‘धुरंधर 2’ ने साबित कर दिया है कि अगर कहानी में दम हो और एक्शन ग्लोबल लेवल का हो, तो ऑडियन्स सिनेमाघरों तक जरूर खिंची चली आती है. सिर्फ 3 दिनों में रणवीर सिंह की फिल्म ने 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. उम्मीद है कि अपने पहले हफ्ते में आदित्य धर की ये फिल्म 600 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लेगी.

Related Articles