9
Almoda Bus Accident: अल्मोड़ा जिले में एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में 6 लोग मारे गए हैं .
30 दिसंबर, 2025
अल्मोडा बस दुर्घटना: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एक बड़ी दुर्घटना हुई है. भिकियासैंण के पास यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में 6 लोग मारे गए हैं और कई लोगों के घायल होने की आशंका है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और राहत बचाव कार्य किया जा रहा है. अल्मोड़ा के SSP देवेंद्र पिंचा ने कहा, “बचाव टीमों को मौके पर भेज दिया गया है. कुछ लोगों की मौत की खबरें हैं.”
फिसलकर खाई में गिरी बस
यह हादसा भिकियासैंण–विनायक–जालली मोटर मार्ग पर शिलापनी के पास हुआ. जानकारी के मुताबिक, बस सुबह द्वाराहाट से रामनगर के लिए रवाना हुई थी. बस जब तहसील क्षेत्र अंतगर्त विनायक के पास सैलापानी के पास पहंची तो अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई और फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे से आसपास के इलाके लोग वहां पहुंचे और पुलिसा को सूचना दी. बस में कुल 12 यात्री सवार थे. 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. कई यात्री बस के मलबे में फंसे हुए थे और उन्हें निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.
वीडियो | उत्तराखंड: रामनगर रोड पर शेलापानी के पास एक यात्री बस के खाई में गिरने से कई लोगों के मरने की आशंका है। बचाव कार्य जारी है. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.
(स्रोत: तृतीय पक्ष)
(पूरा वीडियो पीटीआई वीडियो पर उपलब्ध है – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/qEU9DM3lGt
– प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (@PTI_News) 30 दिसंबर 2025
तकनीकी खराबी का शक
घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. मृतकों की पहचान का काम अभी चल रहा है. प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती तौर पर, मोड़ पर कंट्रोल खोने या किसी तकनीकी खराबी का शक है, हालांकि असली वजह जांच के बाद ही साफ होगी. हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है. प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है. एसडीआरएफ की टीम घायलों को बाहर निकालने का काम कर रही है.
