Home Latest News & Updates ऋतुराज की कप्तानी में हो रही बल्लेबाजी मददगार

ऋतुराज की कप्तानी में हो रही बल्लेबाजी मददगार

by Live India
IPL 2026 CSK Ruturaj Gaikwad & Stephen Fleming

IPL 2026 : आईपीएल में सीएसके का प्रदर्शन अभी तक संतुलित रहा है. टीम को अभी टॉप-4 में पहुंचने के लिए कम से कम 3 मैचों में जीत दर्ज करनी पड़ेगी. अभी तक CSK प्वाइंट टेबल के हिसाब से छठे स्थान पर मौजूद है.

आईपीएल 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL) का आधार सफर करीब खत्म हो गया और इसके बाद भी लीग का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है. प्वाइंट टेबल के हिसाब से पंजाब किंग्स, RCB, SRH और RR ने अपना जलवा बिखेरा हुआ है. वहीं, पांचवें और छठें स्थान पर जीटी और सीएसके ने भी अपनी मजबूत स्थिति बनाए हुए हैं. अब देखना है कि क्या चेन्नई बीते सीजन की तरह अपनी जगह टॉप-5 में बना सकती है. इसी कड़ी में चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच फ्लेमिंग ने कहा कि ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने फैसले लेने के तरीके में काफी निरंतरता दिखाई है और इसका श्रेय उनकी बल्लेबाजी को दिया जा सकता है.

कप्तानी को लेकर आत्मविश्वास बढ़ाया

ऋतुराज गायकवाड़ ने पिछले दो मैचों में 74 और 67 रनों की नॉटआउट पारी खेली है. इसके चलते CSK ने अपने पिछले 5 मैचों में से 3 में जीत दर्ज की है और टीम भी प्वाइंट टेबल में छठे स्थान पर पहुंच गई है. वहीं, शनिवार को मुंबई इंडिया को 8 विकेट से हराने के बाद हेड कोच फ्लेमिंग ने कहा कि वह हर एक मैच के साथ लगातार बेहतर होते जा रहे हैं. हालांकि, शुरुआत थोड़ी धीमी रही थी, क्योंकि हम लगातार विभिन्न मैदानों पर गेंदबाजी के पैटर्न बनाने की कोशिश कर रहे थे. वहीं, बीते 18 सीजन से CSK के कोच रहे फ्लेमिंग को भी लगा कि गायकवाड़ ने अपनी फॉर्म की वापसी के साथ कप्तानी को भी बेहतर किया है.

बीते मुकाबलों में मिली लय

फ्लेमिंग ने यह भी कहा कि किसी प्लेयर की कप्तानी में जो सबसे अहम रोल निभाता है, वह शानदार बल्लेबाजी है. साथ ही पिछले दो मुकाबले में उनको वह लय मिल गई है और टीम ने भी जीत दर्ज की है. साथ ही इन दोनों चीजों को संभालना और अगर कोई एक चीज ठीक से काम नहीं कर रही है तो भी दोनों के बारे में पॉजिटिव रहना बहुत जरूरी है. उन्होंने यह भी माना कि एक बल्लेबाज के रूप में गायकवाड़ पर दबाव था और इसका प्रमुख कारण है कि वह बीते कुछ मैचों में 30 का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाए थे. यही वजह है कि वह काफी दबाव महसूस कर रहे थे और इसका असर साफतौर से उनकी कप्तानी पर भी देखने को मिल रहा था.

इम्पैक्ट प्लेयर का किया शानदार इस्तेमाल

साथ ही हेड कोच यह भी लगता है कि कप्तान गायकवाड़ अपना इम्पैक्ट प्लेयर का भी सही समय पर उपयोग कर पाए. उन्होंने एक दम सही समय पर कार्तिक शर्मा को मैदान पर उतार दिया. उन्होंने कहा कि हमें इस खिलाड़ी पर बहुत भरोसा था. कार्तिक शुरुआती कुछ मुकाबलों में कुछ असर नहीं डाल पाए थे. साथ ही आज रात उनकी मानसिक मजबूती और कौशल दोनों का प्रदर्शन देखना काफी अच्छा लगा. जब उनका अनुभव बढ़ता चला जाएगा वैसे ही वह अपनी गलतियां भी कम करते चले जाएंगे. गायकवाड़ के फैसले से मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं.

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles