Home News कब दिखेगा शव्वाल का चांद?

कब दिखेगा शव्वाल का चांद?

by Live India
कब दिखेगा शव्वाल का चांद?

Eid al Fitr Date 2026: ईद-उल-फितर शव्वाल का चांद दिखने के बाद ही मनाई जाती है. इसलिए लोगों को कन्फ्यूजन रहती हैं कि ईद कब मनाई जाएगी. यहां जानें खगोलिय सेंटर क्या कहता है.

16 मार्च, 2026

रमजान का पाक महीना 19 फरवरी को शुरु हुआ था और अब इसका आखिरी सप्ताह चल रहा है. मुस्लिम समुदाय को अब बस ईद का इंतजार है. ईद-उल-फितर या मीठी ईद इस्लाम का सबसे बड़ा त्योहार है. रमजान का महीना खत्म होने के बाद यह मनाया जाता है. हालांकि इसके लिए कोई पहले से निर्धारित तारीख नहीं होती. ईद-उल-फितर रमजान शुरू होने के 29 या 30 दिन बाद, शव्वाल का चांद दिखने के बाद ही मनाया जाता है. इसलिए लोगों को कन्फ्यूजन रहती हैं और वे बस शव्वाल का चांद दिखने का इंतजार करते हैं. चांद अलग-अलग समय पर अलग-जगह दिखता है, इसलिए भारत और दूसरे इस्लामिक देशों में ईद का दिन भी अलग हो सकता है. चलिए जानते हैं कि भारत में शव्वाल का चांद कब दिखाई देगा.

फ़ितर की मदद करो

कब दिखाई देगा चांद

इस्लामिक मान्यता के अनुसार, रमजान के महीने की आखिरी शाम को नया चांद या शव्वाल चांद दिखाई देता है. इसके अगले दिन ईद-उल-फितर मनाया जाता है. इसलिए हर साल चांद दिखने के बाद ही ईद की तारीख का ऐलान होता है. इस्लामिक धर्मगुरुओं के अनुसार अगर चांद 19 मार्च को दिख सकता है, तो ईद 20 मार्च को मनाई जाएगी. वहीं अगर 20 मार्च को दिखाई दिया, तो ईद अगले दिन 21 मार्च को मनाई जाएगी.

इस साल ईद की तारीख

इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल सेंटर के मुताबिक, सऊदी अरब समेत उन देशों में चांद 18 मार्च को दिख सकता है, जहां 18 फरवरी से रोजे शुरू हुए थे. इसका मतलब है कि इन देशों में 29 रोजों के बाद 19 मार्च को ईद मनाई जा सकती है. अगर चांद नहीं दिखा, तो 30 रोजों के बाद 20 मार्च को ईद मनाई जाएगी.

एस्ट्रोनॉमिकल सेंटर ने अनुमान लगाया है कि भारत समेत उन देशों में ईद 20 मार्च को मनाई जाएगी, जहां 19 फरवरी से रोजे शुरू हुए थे. भारत में भी 29 रोजों के बाद 19 मार्च को चांद दिखने की उम्मीद है. हालांकि अगर 19 मार्च को चांद नहीं दिखा, तो ईद 21 मार्च को मनाई जाएगी.

तारीख का ऐलान

भारत में सऊदी अरब की तुलना में चांद आमतौर पर एक दिन बाद दिखता है. इसी वजह से, यहां ईद अक्सर एक दिन बाद मनाई जाती है. ऐसा अनुमान है कि अगर सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को पड़ती है, तो भारत में ईद-उल-फितर 21 मार्च को मनाई जा सकती है. हालांकि, भारत में भी आखिरी फैसला चांद देखने वाली कमेटियों द्वारा तारीख की घोषणा के बाद ही किया जाता है.

यह भी पढ़ें- A से रखना है लाडले का नाम? यहां देखें मॉडर्न और मीनिंगफुल नामों की पूरी लिस्ट, इनमें है संस्कृत का टच

Related Articles