Home News केंद्र ने NTA के 47 अधिकारियों को किया बर्खास्त

केंद्र ने NTA के 47 अधिकारियों को किया बर्खास्त

by Live India
केंद्र ने NTA के 47 अधिकारियों को किया बर्खास्त

एनटीए कार्रवाई: नीट पेपर विवाद के बीच शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. शिक्षा मंत्रालय ने एनटीए के 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है. इसके साथ ही कई अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और आपराधिक कार्रवाई भी की जाएगी. इसके अलावा व्यवस्था में बड़े सुधार के लिए और भी कदम उठाए जाएंगे. यह NTA में किए जा रहे व्यापक बदलावों का हिस्सा है, जो पेपर लीक के मामलों को लेकर विवादों में रही है.

शिक्षा व्यवस्था में किए जाएंगे बड़े सुधार

सूत्रों के हवाले से पता चला है कि नीट पेपर लीक होने के बाद शिक्षा व्यवस्था में बड़े सुधार के लिए एजुकेशन मिनिस्ट्री की तरफ यह फैसला लिया गया है. मंत्रालय का कहना है कि आगामी दिनों में एजेंसी में सुधार से जुड़े और भी कई कदम उठाए जा सकते हैं. मालूम हो कि पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर से लेकर देश के अन्य हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. साथ ही युवा भारी संख्या में सड़कों पर उतरा हुआ है और वह लगातार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं.

खबर अभी अपडेट की जा रही है

Related Articles