Home Latest News & Updates केजरीवाल को लगा 440 वोल्ट का झटका

केजरीवाल को लगा 440 वोल्ट का झटका

by Live India
7 Stalwarts Quit AAP to Join BJP

Aam Aadmi Party : देश की राजनीति में AAP को बड़ा झटका लगा है. पार्टी से राघव चड्डा समेत सात राज्यसभा सदस्यों ने इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है और बीजेपी में शामिल होने की बात कही है.

आम आदमी पार्टी : आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा समेत 7 धुरंधर नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. राघव ने इस दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इस दौरान ऐलान किया कि AAP के करीब दो-तिहाई सदस्य अब बीजेपी में विलय कर रहे हैं. उन्होंने संविधान के प्रावधानों का हवाला देते हुए इस फैसले को सही ठहराया. साथ ही चड्ढा ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार की सुबह ही राज्यसभा सभापति को जरूरी दस्तावेज और हस्ताक्षरित पत्र सौंप दिए हैं. वहीं, अब यह खबर आग की तरह फैल गई है, क्योंकि 10 में से 7 सांसदों का इस तरह पार्टी का छोड़ना अरविंद केजरीवाल के लिए भारी झटका है.

जानें कौन-कौन हैं वह सांसद

राजसभा में AAP के कुल 10 में से 7 सांसदों ने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है. हालांकि, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राघव चड्डा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ही शामिल हुए थे. इसके अलावा उन्होंने हरभजन सिंह, राजेन्द्र गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल नामों की भी घोषणा की है. बता दें कि स्वाति मालीवाल पहले से ही बागी तेवर दिखा रही हैं और वह पार्टी से अलग लाइन लेकर बयानबाजी करती हैं. सात सदस्यों का इस तरह से पार्टी का छोड़ना AAP का सियासी समीकरण बिगड़ गया है. इस दौरान हैरान करने वाली बात यह है कि इसी महीने पार्टी ने राघव की जगह अशोक मित्तल को राज्यसभा में उपनेता बनाया था. इसके बाद भी संदीप ने AAP को झटका देकर राघव चड्ढा के साथ जाने का फैसला किया.

ये हैं वे 7 सांसद

राघव चड्ढा

चार्टर्ड अकाउंटेंट और पार्टी के सबसे बड़े रणनीतिकार राघव चड्ढा अब आम आदमी पार्टी (AAP) से निकलकर BJP का रुख कर रहे हैं. राघव को AAP की राजनीति का ‘पोस्टर बॉय’ कह सकते हैं. उन्होंने साल 2012 के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से अपनी शुरुआत की थी और बहुत कम उम्र में राज्यसभा पहुंच गए. बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा से शादी के बाद तो उनकी पॉपुलैरिटी फिल्म स्टार्स जैसी हो गई. ‘आप’ में वो सिर्फ एक सांसद नहीं, बल्कि पार्टी की हर बड़ी जीत के पीछे का मास्टरमाइंड माने जाते थे. उनका बीजेपी में जाना केजरीवाल के लिए सबसे बड़ा झटका है.

संदीप पाठक

AAP के सात सदस्यों में इस्तीफा देने वालों में संदीप पाठक का नाम भी शामिल हैं. वह एक भारतीय शिक्षाविद से राजनेता बने हैं और अप्रैल 2022 से पंजाब से राज्यसभा सदस्य हैं. वे IIT दिल्ली में सहायक प्रोफेसर रहे हैं. साथ ही उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिसिटी और MIT में पूर्व रिसर्च एसोसिएट रह चुके हैं. उन्हें आम आदमी पार्टी का गुजरात प्रभारी भी बनाया गया था.

हरभजन सिंह

क्रिकेट की दुनिया के ‘टर्बनेटर’ और पंजाब की शान हरभजन सिंह सियासत की पिच पर भी धमाल करने की तैयारी में हैं. मैदान पर अपनी उंगलियों के जादू से बड़े-बड़े बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड करने वाले ‘भज्जी’ अब बीजेपी के खेमे में हैं. साल 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक हैट्रिक लेने वाले हरभजन पंजाब का बहुत बड़ा चेहरा हैं. पंजाब के यंगस्टर्स के बीच उनका जबरदस्त क्रेज है. ‘आप’ ने उन्हें खेल और पंजाब के गौरव के तौर पर राज्यसभा भेजा था, लेकिन अब वो बीजेपी के लिए अपनी फिरकी का मैजिक चलाएंगे.

डॉ. अशोक कुमार मित्तल

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य डॉ. अशोक कुमार मित्तल लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक और कुलपति हैं. इन्होंने भी पार्टी से इस्तीफा देने का ऐलान किया है. मित्तल साल 2022 में पंजाब चुनावों के बाद राजनीति में सक्रिय हुए थे. खास बात यह रही कि जब उन्हें राज्यसभा में भेजने का फैसला किया गया तो उस वक्त किसी ने भी उनके नाम का विरोध नहीं किया था. सितंबर 2024 में मित्तल को वित्त मंत्रालय की संसदीय स्थायी समिति का सदस्य बनाया गया था.

स्वाति मालीवाल

दिल्ली की ‘लेडी सिंघम’ यानी स्वाति मालीवाल का नाम सुनते ही एक तेज-तर्रार नेता की इमेज सामने आती है. दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष के तौर पर उन्होंने जमीन पर उतरकर काम किया और कई बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन्स किए. वो हमेशा से अपनी बेबाक राय के लिए जानी जाती रही हैं. पिछले कुछ टाइम से पार्टी के साथ उनकी अनबन की खबरें सुर्खियां बन रही थीं. अब उनका बीजेपी में जाना महिला सुरक्षा के मुद्दे पर बीजेपी को एक मजबूत आवाज दे सकती है.

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles